• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत फेफरताल तालाब जीर्णोद्धार कार्य में श्रमदान किया….

by Manish Gautam Chiefeditor
April 4, 2025
in नर्मदापुरम
0
प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत फेफरताल तालाब जीर्णोद्धार कार्य में श्रमदान किया….
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

पानी के लिए जितने ज्यादा बोर करेंगे,उतना जल स्तर होगा कम :पीडब्ल्यूडी मंत्री सिंह….

अमृत 2.0 में फेफरताल तालाब का 81लाख की लागत से हो रहा जीर्णोद्धार: नपा अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव……

नर्मदापुरम। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने गुरुवार को जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नर्मदापुरम शहर के फेफरताल स्थित तालाब के जीणोद्धार के कार्य में श्रमदान किया। पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि हम सबका दायित्व है कि हम फेफरताल तालाब को एक वृहद स्तर का रूप देवे, उसे सुंदर बनाएं और तालाब का वाटर लेवल बढ़ाएं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि हम सबको भविष्य में जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए हमारा दायित्व है कि हम सबकी भूमिका जल बचाने वाले की हो। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए जल स्रोत सूख रहे हैं। एवं वाटर लेवल नीचे जा रहा है तो हम सब जल स्रोतों के पुनर्जीवन के लिए श्रमदान करें। हर व्यक्ति फावड़ा उठाकर तालाब गहरीकरण का कार्य करें। जो कुएं एवं बावड़ी सूख चुकी है वहां पर साफ सफाई कर गहरीकरण कर उसे पेयजल योग्य बनाएं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि हमारे देखते ही देखते बहुत परिवर्तन हुआ है। हम सब पानी प्राप्त करने के लिए बोरिंग कर देते हैं लेकिन इससे समस्या का स्थाई समाधान नहीं होता है क्योंकि जितने ज्यादा लोग बोरिंग करेंगे उतना ही पानी का स्तर कम होता जाएगा और आने वाले समय में हमें जल संकट का सामना करना पड़ेगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि हम सब अपने घरों में रिचार्ज बोरिंग बनाएं। जिससे वेस्ट पानी वापस जमीन के नीचे चला जाए। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमें जल का उपहार दिया लेकिन क्या हम आने वाली पीढ़ी को यह उपहार दे पाएंगे।
कलेक्टर सोनिया मीना ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पुरानी जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करने का कार्य किया जाएगा। 3 माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत जल संरचनाओं को श्रमदान के माध्यम से पुनर्जीवित किया जाएगा। जल गंगा संवर्धन अभियान में 15 विभाग शामिल है। कलेक्टर ने बताया कि जल्द ही मां नर्मदा पर एक चित्र प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 310 खेत तालाब इस अवधि में बनाए जाएंगे। साथ ही 21 अमृत सरोवर का निर्माण में किया जाएगा। नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने बताया कि शहर के सभी वार्डों में विधायक व सांसद निधि तथा नगर पालिका निधि से विकास के कार्य लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अमृत 2.0 के अंतर्गत तालाब उन्नयन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने तालाब के सौंदर्यकरण में प्रभारी मंत्री से आवश्यक सहयोग मांगा। श्रीमती यादव ने बताया कि 81 लाख रुपए की लागत से फेफरताल स्थित तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तालाब के पीछे 10 से 12 घर अतिक्रमण करके बनाए गए हैं। इनके पुनर्वास के लिए उन्होंने कलेक्टर को आवश्यक व्यवस्था करने की बात कही।
इस अवसर पर कलेक्टर सोनिया मीना ने प्रभारी मंत्री को नर्मदा लोक का मोमेंटो भेंट किया। नगर पालिका अधिकारी हिमेश्वरी पटले ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में नर्मदापुरम के विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, सिवनीमालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा, प्रीति पवन शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ गुरुकरन सिंह, जिला पंचायत सीईओ सौजान सिंह रावत, अपर कलेक्टर डीके सिंह सहित जनप्रतिनिधि,पार्षदगण उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
आदर्श कॉलोनी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक रिश्ते तार-तार होते नजर आए। एक बहू ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी सास और पति के साथ मारपीट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया

आदर्श कॉलोनी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक रिश्ते तार-तार होते नजर आए। एक बहू ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी सास और पति के साथ मारपीट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d