• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*विक्रम संवत 2082 की शुरुआत पर भगवान सूर्य की उपासना कर ब्रह्मध्वज की हुई स्थापना* *बसस्टैंड आडिटोरियम में विक्रमोत्सव-2025 का हुआ भव्य आयोजन*

by Manish Gautam Chiefeditor
March 30, 2025
in कटनी
0
*विक्रम संवत 2082 की शुरुआत पर भगवान सूर्य की उपासना कर ब्रह्मध्वज की हुई स्थापना*  *बसस्टैंड आडिटोरियम में विक्रमोत्सव-2025 का हुआ भव्य आयोजन*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*विक्रम संवत 2082 की शुरुआत पर भगवान सूर्य की उपासना कर ब्रह्मध्वज की हुई स्थापना*

*बसस्टैंड आडिटोरियम में विक्रमोत्सव-2025 का हुआ भव्य आयोजन*

*विधायक मुड़वारा श्री जायसवाल और विधायक बडवारा श्री सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत की रही मौजूदगी*

कटनी ।सृष्टि के आरंभ दिवस और भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2082 की शुरुआत पर रविवार को यहाँ बस स्टैंड स्थित आडिटोरियम में विक्रमोत्सव 2025का भव्य और अविस्मरणीय आयोजन किया गया। यहां इस कार्यक्रम में भगवान सूर्य की उपासना की गई और पूरे विधि-विधान से ब्रह्मध्वज की स्थापना कर पूजा -अर्चना की गई।

इस दौरान विधायक मुड़वारा श्री संदीप जायसवाल, विधायक बडवारा श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री शिशिर गेमावत , अपर कलेक्टर साधना परस्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया, एस डी एम श्री प्रदीप कुमार मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री विवेक गुप्ता और निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।इस मौके पर सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर केंद्रित नाटक का मंचन भी किया गया।जिसे लोगों ने काफी सराहा।

इस मौके पर विधायक मुड़वारा श्री संदीप जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति के अंतर्गत पर्व और त्योहारों का निर्धारण मंगल तिथियां के आधार पर होता है। खगोलीय गतिविधियों की दृष्टि से गुड़ी पड़वा अर्थात प्रतिपदा, वर्ष की पहली मंगल तिथि है। इसी आधार पर होली, दीपावली जैसे त्योहारों की तिथियों का निर्धारण होता है। विक्रम संवत् प्राचीन सनातन संस्कृति की अनुपम परंपरा है, इसी तिथि पर चंहुओर खुशियों, समृद्धि और हर्षोल्लास का वातावरण होता है।

कार्यक्रम को बड़वारा विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने संबोधित किया और विक्रम संवत् की महत्ता और वर्ष प्रतिपदा से शुरू हुआ जल गंगा संवर्धन अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन डिप्टी कलेक्टर श्री विवेक गुप्ता ने किया और मंच संचालन शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ चित्रा प्रभात ने किया।

इस दौरान जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लोगों को प्रेरित करने जल गंगा संवर्धन रैली निकाली गई। रैली को विधायक श्री जायसवाल और विधायक श्री सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो बस स्टैंड होते हुए कटनी शहर के मसुरहा घाट पहुंचीं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की गई डी-लिट की मानद उपाधि 70 विद्यार्थियों को उपाधि, 99 को मेडल और 2 शोधार्थियों को डी-लिट की उपाधि प्रदान की गई राज्यपाल श्री पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में हुआ विक्रम विश्वविद्यालय का 29वां दीक्षांत समारोह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d