• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, September 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री यादव ने विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत स्वीकृत 6 युवाओं को वितरित किए स्वीकृति पत्र

अधिकारी युवाओं को स्टार्टअप पॉलिसी व स्वरोजगार योजनाओं की दें जानकारी - कलेक्टर श्री यादव

by Manish Gautam Chiefeditor
March 27, 2025
in कटनी
0
कलेक्टर श्री यादव ने विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत स्वीकृत 6 युवाओं को वितरित किए स्वीकृति पत्र
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (27 मार्च) – युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार 27 मार्च को  कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव की मौजूदगी में शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय कटनी में जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेन्टिसशिप मेला संपन्न हुआ। इस मेले में विभिन्न सेक्टरों मे काम करने वाली 15 नामचीन कंपनियों की रिक्तियों की भर्ती के लिए स्टॉल लगे थे। इन कंपनियों के लिए 484 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया। जिसमें से 121 युवाओं का विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के माध्यम से रोजगार के लिए प्राथमिक चयन कर लिया गया है। चयनित युवाओं को कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किये गए।

इस दौरान जिला रोजगार अधिकारी डी.के.पासी, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के जिला प्रबंधक दिनेश कुमार मर्सकोले, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य नरेन्द्र बड़खेरकर सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

इन कंपनियों में मिला युवाओं को रोजगार

            रोजगार मेले के दौरान प्रतिभा सिन्टेक्स पीथमपुर, मोहनी हेल्थ हाइजीन, एलआईसी कटनी, मर्दरसन आटो मोबाइल, मार्डन बुलन भीवाडा, रिलायंस निप्पॉन लाइफ, वर्धमान टेक्सटाईल मंडीदीप, एयरटेल पेमेन्ट बैंक, प्राइमर फैक्टरी, अल्फा सिक्योरिटी, सिटी मॉल, एल एंड टी, एडवांस एन्जाइम्स, शक्ति पंप इडिया लिमिटेड और अदाणी समूह आदि कंपनियों में रिक्तियों के लिए युवाओं ने अपना भाग्य आजमाया।

रोजगार मेले के दौरान कलेक्टर श्री यादव ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत विभिन्न रोजगार स्थापित करने के लिए 6 स्वरोजगारियों को 28.85 लाख रूपये के स्वीकृति पत्र प्रदान किये।

कलेक्टर ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह

            जिला स्तरीय रोजगार मेले मे पहुंचे युवाओं को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री यादव ने जिले के युवाओं का उत्साह बढाते हुए कहा कि वे यहां आई कंपनियों के साथ – साथ रोजगार हासिल करनें के लिए ऑनलाइन भी पंजीयन कराएं और अपनी शैक्षणिक योग्यता और कौशल विकास के लिए ऑनलाइन कोर्स करते रहें। इससे कौशल विकास होनें के साथ ही अनुभव भी प्राप्त होगा और प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अच्छे अवसर मिलेगें। कलेक्टर ने कहा कि जिले में हर माह युवाओं के लिए रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्टार्टअप पॉलिसी और विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी युवाओं को अवश्य दें। इस मौके पर जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत नें अपने संबोधन में कहा कि यहां आई कंपनियों में मिले रोजगार को स्वर्णिम अवसर मानते हुए अवश्य नौकरी ज्वाईन करें। जिससे यहां से मिले अनुभव से भविष्य में और बेहतर रोजगार की संभावनाएं बढेंगी। इसके पहले कलेक्टर श्री यादव ने मॉ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर रोजगार मेले का शुभारंभ किया।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 28 मार्च को सिंगल क्लिक से श्रमिक परिवारों को करेंगे राशि का अंतरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 28 मार्च को सिंगल क्लिक से श्रमिक परिवारों को करेंगे राशि का अंतरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.