• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी ढीमरखेड़ा

बाढ़ आपदा राहत और मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार का मामला फिर हुआ उजागर जांच में पहुँचे जनपद सीईओ ने ग्रामीणों ने लिया कथन,कहा- निष्पक्ष होंगी जांच

by Manish Gautam Chiefeditor
March 25, 2025
in ढीमरखेड़ा
0
बाढ़ आपदा राहत और मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार का मामला फिर हुआ उजागर  जांच में पहुँचे जनपद सीईओ ने ग्रामीणों ने लिया कथन,कहा- निष्पक्ष होंगी जांच
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

ढीमरखेड़ा जनपद की ग्राम पंचायत पिपरिया शुक्ल का मामला,जीआरएस ने अलग अलग ग्रामीणों से ऐंठे रुपये

उमरियापान:- पिपरिया शुक्ल ग्राम रोजगार सहायक अजय कोरी के द्वारा बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से रुपये वसूलने और मनरेगा योजना में जमकर अनियमितता का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जीआरएस की सेवा समाप्ति के बाद मंगलवार को एक बार फिर से मामला सामने आया। ढीमरखेड़ा जनपद सीईओ यजुवेंद्र कोरी,सहायक यंत्री अजय केशरवानी,एडीईओ अजिताब सिंह पिपरिया शुक्ल मामले की जांच करने पहुँचे तो बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट हो गए।अधिकारियों ने दर्जनों ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम रोजगार सहायक ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से रुपये वसूले। जिनके घर बाढ़ में प्रभावित नहीं हुए,रुपये लेकर उन्हें भी आपदा का लाभ दिलाया। मनरेगा योजना में भी परिचित और रिश्तेदारों के नाम पर फर्जी हाजिरी भरकर उनसे भी रुपये ऐंठे। जीआरएस के करीबी उदयभान कोरी,अशोक कोरी और जम्मन कोरी ने अधिकारियों को ग्रामीणों के सामने बयान न देकर जीआरएस द्वारा लिखे कथन को सौंपा।हालांकि जांच के दौरान अधिकारियों ने कथन और पंचनामा कार्रवाई किया है।दरअसल ग्राम रोजगार सहायक अजय कोरी ने बाढ़ आपदा राहत कार्य और मनरेगा योजना में जमकर भ्रष्टाचार किया है।जांच में खुलासा होने के बाद जीआरएस के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की गई।

इनका कहना है- मामले की जांच के लिए जिले से आदेश जारी हुआ है। जांच के दौरान ग्रामीणों से कथन लिए गए हैं।जांच पूरी होने पर कार्रवाई का प्रतिवेदन अधिकारियों को भेजा जाएगा।:- यजुवेंद्र कोरी, जनपद सीईओ

इन्होंने दिया अधिकारियों को बयान…..

1- एक हजार में 2 सौ दिव्यांग को और 8 सौ रुपये रोजगार सहायक ने लिया:-  दिव्यांग अरुण कुर्मी ने जांच में पहुँचे अधिकारियों को लिखित बयान देकर पूरी पोल खोल दी। दिव्यांग ने अधिकारियों को बताया कि मैंने मनरेगा योजना में के तहत काम नहीं किया, फिर भी मनरेगा का मेरे खाते में एक हजार रुपये आया। ग्राम रोजगार सहायक अजय कोरी मेरे पास आया बोला तुम्हारे खाते में हजार रुपये डाला हु।बाइक से बैंक लेकर गया एक हजार रुपये निकलवाया।मुझे 2 सौ रुपये और खुद 8 सौ रुपये ले लिया और किसी को बताने से मना भी किया।

2-  पांच हजार दो तो मुआवजा 35-40 हजार रुपये बनेगा:- सुमित्रा पिता राजू पटेल ने अधिकारियों को कथन में बताया कि घर पहुँचे जीआरएस अजय कोरी ने कहा बाढ़ में तुम्हारा ज्यादा नुकसान नहीं है। 10-15 हजार रुपये मुआवजा बनेगा। अगर 5 हजार रुपये दे दोगे तो 35-40 हजार रुपये का मुआवजा मिल जाएगा।यह कहकर जीआरएस ने अपने भाई के खाते में 5 हजार रुपये ऑनलाइन डलवा लिया।

3-    दो हजार रुपये ऑनलाइन मांगा:- मुकेश पिता बालमुकुंद पटेल ने लिखित बयान में बताया कि 24 जुलाई 24 को गांव में बाढ़ आई। राहत राशि के सर्वे का कार्य  हो रहा था। जीआरएस अजय कोरी मेरे घर आया और बोला कि तुम्हारा नाम सूची में नहीं है। मुआवजा की राशि चाहिए तो 2हजार रुपये दो, सूची में जुड़ जाएगा। जिसके बाद उसने अजय कोरी के खाते में ऑनलाइन 2 हजार रुपये डालें।

रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
छात्रा कृष्णा गुप्ता को लैपटॉप के लिए मिले 25 हजार रुपये

छात्रा कृष्णा गुप्ता को लैपटॉप के लिए मिले 25 हजार रुपये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d