छिंदवाड़ा/ सदय चिल्ड्रन हॉस्पीटल बोदरी नदी पुल नागपुर रोड मे विगत दिनांक 04/02/25 को 7 महीने का एक नवजात शिशु जो की बेबी ऑफ शिवरात्री / गाम खुटिया भर्ती हुआ। नवजात का जन्म के समय वजन महज १०० गाम था जो की प्रसव समय से 2 महीने पूर्व ही प्रसव जिला अस्पताल छि० में हुआ था। चूंकी 7 महीने के नवजात की हालत बहुत ही गंभीर अवस्था में थी। ऐसे में नवजात के पिता जमराम मर्षकोले ने बताया की किसी परिजन के माध्यम से उन्होने नवजात को सदय चिल्ड्रन हॉस्पीटल के NICU वार्ड में गंभीर अवस्था में एडमिट कराया जहाँ डॉ पवन नंदुरकर जी एवं उनकी टीम ने दिन-रात कड़ी मेहनत करते हुए 52 दिनों में नवजात को स्वस्थ करने में अहम भूमिका निभाई नवजात को पूर्ण स्वस्थ कर उसे घर भेजा गया। चूंकी मरीज के पिता की आर्थिक स्थिती अच्छी नहीं होने के कारण डाँ पवन नंदुरकर ने आंशिक राशी जमा करा कर बाकी की पूरी राशी माफ कर दी। साथ ही नवजात को पूर्ण स्वस्थ कर उसके माता पिता को सौंप दिया। जिससे अभिभूत होकर परिजनों ने डॉ पवन नंदुरकर को धन्यवाद दिया।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


