• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

टी.बी. मुक्त कटनी बनाने का सामाजिक अनुष्ठान जारी कलेक्टर श्री यादव के निर्देशन में 925 टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार के प्रकल्प में भागीदारी निभाने उठे हजारों हाथ टीबी रोग से पीड़ित लोगों को गोद लेकर उन्हे पौष्टिक आहार देने का सामाजिक दायित्व निभा रहे नि-क्षय मित्र

by Manish Gautam Chiefeditor
March 23, 2025
in कटनी
0
टी.बी. मुक्त कटनी बनाने का सामाजिक अनुष्ठान जारी  कलेक्टर श्री यादव के निर्देशन में 925 टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार के प्रकल्प में भागीदारी निभाने उठे हजारों हाथ  टीबी रोग से पीड़ित लोगों को गोद लेकर उन्हे पौष्टिक आहार देने का सामाजिक दायित्व निभा रहे नि-क्षय मित्र
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (23 मार्च) – जिले में पीड़ित मानवता की सेवा का सामाजिक अनुष्ठान चल रहा है। कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देशन में कटनी जिले को टीबी मुक्त बनाने के प्रयासों की परिणति और परिश्रम के साक्षी रहे पिछले दिसम्बर माह से शुरू सौ दिवसीय टीबी मुक्‍त अभियान से समाज को जोड़ने में मिला जन सहयोग इस पुण्य प्रकल्‍प को आगे बढ़ाने में मददगार साबित हो रहा है। इस वजह से अब तक 925 टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार देनें का अभिनव कार्य चल रहा है। इस दौरान निर्धारित लक्ष्य 4 लाख 27 हजार 594 के विरूद्ध 4 लाख 65 हजार 993 लोगों की स्‍क्रीनिंग की गयी। जो लक्ष्य का 109 फीसदी है। करीब 47 हजार लोगों का एक्स-रे और न्यूक्लेइक एसिड एम्प्लीफिकेशन टेस्ट 11 हजार लोगों का किया गया।

कलेक्टर श्री यादव कहते हैं कि- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प का अनुसरण कर हम सब मिलकर वर्ष 2025 तक कटनी से टीबी खत्म करने के लक्ष्य पर काम कर रहे है। श्री यादव के आह्वान पर अब तक जिले में 502 नि-क्षय मित्र बने है, जिन्होनें टीबी रोग से पीडि़त लोगों को गोद लेकर उन्हे पौष्टिक आहार देने का सामाजिक दायित्व निभा रहे है।

कोई न छूटे

कलेक्‍टर श्री यादव के निर्देश हैं कि जिले का कोई भी टीबी मरीज इलाज और पौष्टिक आहार से न छूटे, इसके लिए सुनियोजित रणनीति पर कटनी जिले में कार्य किया जा रहा है। टीबी दवाईयां शासन से पूरी तरह निःशुल्क दी जाती है। लेकिन ये तभी असरकारी और प्रभावी सिद्ध होती है जब मरीज को पोषण युक्त आहार मिले। इसके लिए सामाजिक सहभागिता का आह्वान कर मरीजों को गोद लेने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि जिले में इसे जन-आंदोलन बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

मरीजों को मिल रहा पौष्टिक आहार

जिले में टीबी रोगियों को नि-क्षय मित्रों की मदद से पौष्टिक आहार देने का अनुष्ठान चल रहा है। जिले में चल रहा यह प्रयास और कार्य इस बात की गवाही देता है कि, चुनौती चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, जब समाज की भागीदारी हो जाये तो  नया रास्ता भी निकलता है। कलेक्टर श्री यादव कहते है की- जिले में टी.बी के खिलाफ निर्णायक जंग मे सम्मिलित प्रयासों की दरकार है, और कटनी में इसके लिए लोगों के उठे हजारों हाथों ने बड़ी चुनौती को भी बौना बना दिया है। यहां का हर नागरिक टी.बी मुक्त कटनी बनाने के महायज्ञ में  जीतेगा कटनी, हारेगा टी बी के संकल्प के साथ अपने हिस्से की पुण्य आहुति देने प्रतिबद्ध है

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सिलौंडी पंचायत में जलकर वसूली शिविर

सिलौंडी पंचायत में जलकर वसूली शिविर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d