• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश रीठी

कृषि विज्ञान केंद्र कटनी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ संजय वैशंपायन द्वारा विकसित सोलर लाइट ट्रैप को प्राप्त हुआ पेटेंट …कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा ने वैज्ञानिकों को दी बधाई और कहा प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती हेतु अति उपयोगी है सोलर लाइट ट्रेप,,

by Manish Gautam Chiefeditor
March 22, 2025
in रीठी
0
कृषि विज्ञान केंद्र कटनी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ संजय वैशंपायन द्वारा विकसित सोलर लाइट ट्रैप को प्राप्त हुआ पेटेंट …कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा ने वैज्ञानिकों को दी बधाई और कहा प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती हेतु अति उपयोगी है सोलर लाइट ट्रेप,,
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कृषि विज्ञान केंद्र कटनी (जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर ) के कृषि वैज्ञानिको ने किसानों के हित में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर विश्वविद्यालय को गौरांवित किया है। दरअसल सौर ऊर्जा चलित प्रकाश प्रपंच का निर्माण कर यह उपलब्धि प्राप्त की है। सोलर इन्सेक्ट ट्रैप (सौर ऊर्जा चलित प्रकाश प्रपंच) का भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा डिजाइन के पंजीकरण का प्रमाण पत्र डॉ. संजय वैशंपायन, श्री मनोज गंगराडे एवं श्री अरूण कुमार पटेल के नाम से प्रदान किया गया है। इस बड़ी उपलब्धि पर कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने वैज्ञानिकों को बधाई दी और कहा कि यह सोलर इन्सेक्ट ट्रैप हर छोटे-छोटे किसानों तक पहुंचेगा और उनके लिये कीट प्रबंधन हेतु कारगर सिद्ध होगा। इसके उपयोग से किसानों की आय बढ़ेगी साथ ही कीटनाशक की लागत में भी कमी आएगी।

सोलर एनर्जी आधारित लाइट ट्रेप तैयार करने वाले कृषि विज्ञान केंद्र कटनी के वरिष्ठ वैज्ञानिक के प्रमुख डॉ. संजय वैशंपायन ने लाइट ट्रैप मॉडल एसएमवी 19 की विशेषताओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुये बताया कि अल्ट्रा वायलेट-ए एलईडी कीटों को नुकसान पहुंचाने वाले पौधों के वयस्कों को पकडने के लिए प्रकाश तकनीक और कीट माइक्रोकंट्रोलर आधारित ऑपरेशन ऑटो सूर्यास्त के बाद चालू हो जाता है और स्वचालित रूप से 4 घंटे बाद बंद हो जाता है। डिवाइस को संचालित करने के लिए बिजली की आवश्यकता नहीं है। आपने बताया कि यह यंत्र जल्द ही किसानों को उपलब्ध होगा।

सचालक विस्तार सेवायें डॉ. दिनकर प्रसाद शर्मा ने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक के द्वारा प्रथम बार किसी प्रोडक्ट के लिये पेटेंट प्राप्त हुआ है, जो कि कृषि वैज्ञानिकों के लिये हर्ष का विषय है। इस यंत्र द्वारा प्राकृतिक खेती के साथ-साथ जैविक खेती में कीट प्रबंधन हेतु इसका उपयोग हो सकेगा।

सौर ऊर्जा चलित प्रकाश प्रपंच के पेटेंट प्रमाण पत्र मिलने के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख को अटारी-आईसीएआर के निदेशक डॉ. एस.आर. के. सिंह, संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ. जी. के. कौतु संचालक विस्तार सेवायें डॉ. दिनकर प्रसाद शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा. आईबीएम के संचालक डॉ. मोनी थॉमस, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. बी.एस. द्विवेदी सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, वैज्ञानिकों एवं कृषि विज्ञान कटनी के वैज्ञानिक डॉ शशि गौर,डॉ यतिराज खरे डॉ आर के मिश्रा, डॉ अर्पिता श्रीवास्तव,डॉ आर पी बेन, डॉ, के पी द्विवेदी, डॉ संदीप चंद्रवंशी एवं प्रियंका धुर्वे ने बधाई दी।

हरिशंकर बेन

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
अवमानक खाद्य पदार्थ खोवा का भंडारण एवं विक्रय करने पर प्रतिष्ठान संचालक पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

*बटरी दाल में प्रतिबंधित खेसरी दाल की अधिक मात्रा पाये जाने पर कटनी दाल एवं बेसन मिल के संचालक रजत जैन के विरुद्ध लगा 1 लाख का जुर्माना* *अवमानक सामग्री विक्रय करने के आरोप में दोष सिद्ध होने पर अर्थदण्ड शास्ति अधिरोपित*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d