• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, March 15, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

ग्राम धरवारा के पटवारी महेंद्र मिश्रा निलंबित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बहोरीबंद ने की कार्यवाही

पदीय दायित्वों में लापरवाही एवं घोर उदासीनता बरतने पर

by Manish Gautam Chiefeditor
March 21, 2025
in कटनी
0
संभागायुक्त ने भाड़े के शिक्षक से संस्था में बच्चों को पढ़ाये जाने के संबंध में संलिप्त शिक्षा अधिकारियों को किया निलंबित।
0
SHARES
1
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

न्यायालय नायब तहसीलदार स्लीमनाबाद के फौती नामांतरण प्रकरण में पारित आदेश के पालन में अभिलेख दुरुस्त किए जाने मे घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरतने तथा आदेश के वास्तविक तथ्यों से हटकर बिना आदेश अन्य व्यक्ति के नाम भूमि स्वामियों के साथ में दर्ज किए जाने के कृत्य को पदीय दायित्वों में लापरवाही एवं घोर उदासीनता बरतने पर म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम का उल्लंघन एवं कदाचरण की श्रेणी में मानते हुए महेन्द्र मिश्रा हल्का पटवारी नं 28 धरवारा तत्कालीन हल्का पटवारी नं 09 जुजावल तहसील स्लीमनाबाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

      अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बहोरीबंद द्वारा जारी निलंबन आदेश में निलंबन अवधि में महेन्द्र मिश्रा का मुख्यालय तहसील कार्यालय स्लीमनाबाद नियत किया गया है। निलंबन काल में इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी

ये है मामला

      विगत 12 मार्च को कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव की मौजूदगी में ग्राम पंचायत स्लीमनाबाद में आयोजित लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्राम जुजावल निवासी आवेदक श्री रिखीराम पिता कुंवरलाल काछी द्वारा ग्राम जुजावल स्थित भूमि प.ह.न. 09 में आवेदक के पिता कुंवरलाल काछी के फौत हो जाने से उनकी फौती नामांतरण उपरान्त वारसानों के नाम दर्ज किए जाने के दौरान अन्य व्यक्ति इमरत पिता सुखलाल के नाम दर्ज किए जाने संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई थी ।

      उक्त शिकायत के संबंध में संबंधित नायब तहसीलदार कौड़िया तहसील स्लीमनाबाद के द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में प्रतिवेदित किया गया कि न्यायालयीन प्रकरण में पारित आदेश दिनांक 27 अगस्त 2024 में मृतक कुंवरलाल के वारसानों का नाम दर्ज किए जाने का आदेश पारित किया गया था। उक्त आदेश का पालन करते हुए श्री महेन्द्र मिश्रा पटवारी हल्का नं0 28 ग्राम धरवारा राजस्व निरीक्षक मण्डल धरवारा तहसील स्लीमनाबाद के द्वारा तत्कालीन हल्का पटवारी नं0 09 ग्राम जुजावल रहने के दौरान अमल दरामद करते हुए फौत व्यक्ति के विधिक वारसानों के साथ अन्य व्यक्ति (इमरत लाल पिता सुखलाल) का नाम जोड़ दिया गया।

      इस संबंध मंे महेंद्र मिश्रा तत्कालीन पटवारी प.ह.न. 09 जुजावल को प्रस्तुत शिकायत के संबंध में इस कार्यालय पत्र 13 मार्च 2025 के माध्यम से कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब चाहा गया। श्री मिश्रा के द्वारा निर्धारित समयावधि उपरान्त अभी तक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया था।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
स्लीमनाबाद महाविद्यालय में सतत मूल्यांकन परीक्षा आयोजित।

स्लीमनाबाद महाविद्यालय में सतत मूल्यांकन परीक्षा आयोजित।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d