सिलौंडी ग्राम पंचायत भवन में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ । जिसमें सरपंच पंचों संतोष कुमार,उपसरपंच राहुल राय,सचिव शालिग्राम तिवारी ने सभी पंच गण और पंचायत में कार्यरत सफाई मित्र और नल आपरेटर सहित सभी कर्मियों के रंग गुलाल से होली खेली । सभी पंचायत कर्मी का सम्मान सरपंच पंचों बाई और उपसरपंच राहुल राय ने किया । सरपंच पंचों बाई ने बताया कि पंचायत कर्मी गांव की व्यवस्था में दिन रात लगे रहते है उनका सम्मान कर हमको गर्व हो रहा है । उपसरपंच राहुल राय ने बताया पंचायत कर्मी दिन रात बहुत मेहनत करते है हम सभी जनप्रतिनिधि के प्रत्येक कार्य को समय पर पूरा कर गांव की व्यवस्था में बहुत योगदान दे रहे है ।इस दौरान पंच पुनीत सेन ,पंच राजेश राय ,पंच श्याम दत्त राय ,पंच रघुवीर सिंह क्षत्रिय ,पंच शांति रामफल काछी ,पंच अंजू देवी संतोष वंशकार ,पंच सजनी साहू ,पंच फूला बाई ,पंच देववती प्रमोद काछी ,पंच रोशनी कोल,पंच वीरेंद्र कोल ,पंच रेखा डुमार,पंच राजकुमारी चौधरी, पंच नितिन राय , पंच परमानंद काछी ,रोजगार सहायक अमरीश राय ,अरुण राय,सतीश तिवारी ,बैजनाथ दहिया ,अनुराग शर्मा,साक्षी काछी ,रक्षा चक्रवर्ती ,मुकेश साहू , मुकेश डुमार,सुरेश डुमार आदि रहे ।


