• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री यादव ने जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं तहसील, विकासखंड और ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित हुई जनसुनवाई

by Manish Gautam Chiefeditor
March 18, 2025
in कटनी
0
कलेक्टर श्री यादव ने जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं  तहसील, विकासखंड और ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित हुई जनसुनवाई
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर मंगलवार को जिला मुख्यालय सहित तहसील ,विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने संबंधित अधिकारियों के साथ जनसुनवाई के दौरान आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को सुना तथा निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में 101 आवेदनों पत्रों पर सुनवाई की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर साधना परस्ते, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद कुमार चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

करें वृक्षों का सत्यापन

      जनसुनवाई में पहुंचे ग्राम पटौंहा निवासी राजेन्द्र प्रसाद राय ने कलेक्टर श्री यादव के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनके द्वारा अपनी निजी भूमि पर कौहा अर्जुन प्रजाति के वृक्ष लगाये गए थे। वृक्षों को काटने हेतु ग्राम सभा से प्रस्ताव अनुमोदित होने के पश्चात भी पटवारी द्वारा एक वर्ष से वृक्षों का सत्यापन नहीं किये जाने की जानकारी दिये जाने पर कलेक्टर श्री यादव द्वारा तहसीलदार रीठी की ओर आवेदन प्रेषित कर प्रकरण मंे समय-सीमा में कार्यवाही करानें हेतु निर्देशित किया गया।

अवैध कब्जा पर करें कार्यवाही

      तहसील विजयराघवगढ़ के ग्राम पड़वई निवासी नारायण प्रसाद यादव नें उनके दादा के द्वारा क्रय की गई भूमि पर मिथलेश कुमार यादव द्वारा दादा के मकान में जोर जबरदस्ती कर कब्जा करते हुए ताला लगाकर मकान बेचने के प्रयास किये जाने की जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री यादव द्वारा संबंधी आवेदन पर सुनवाई करते हुए एस.डी.एम विजयराघवगढ़ को प्रकरण की जांच कर आवेदन पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

पेंशन प्रकरण करें तैयार

      जनसुनवाई में तहसील ढीमरखेड़ा, ग्राम धरवारा निवासी विकास श्रीवास्तव नें पिता जी के स्वर्गवास के बाद बहन एवं भाई के मानसिक बीमारी से ग्रसित होनें के चलते उनके भरण पोषण व इलाज हेतु परिवार पेंशन का लाभ दिलानें संबंधी आवेदन पर कलेक्टर श्री यादव द्वारा सुनवाई उपरांत जिला पेंशन अधिकारी को प्रकरण की जांच कराते हुए समय- सीमा में नियमानुसार कार्यवाही करनें के निर्देश दिए।

दें अनुग्रह सहायता राशि

      तहसील स्लीमनाबाद के ग्राम बंधी धूरी निवासी अंजनी कुमार यादव द्वारा पत्नी चुनटी बाई का संबल कार्ड होने के पश्चात भी उनकी मृत्यु के पांच माह बीत जाने के बाद भी संबल कार्ड के तहत अनुग्रह सहायता राशि का लाभ प्रदान नहीं करनें संबंधी आवेदन पर सुनवाई उपरांत कलेक्टर श्री यादव ने जिला श्रम अधिकारी के.बी मिश्रा को प्रकरण की जांच कर समय- सीमा में नियमानुसार कार्यवाही करनें के निर्देश दिए।

      जनसुनवाई के दौरान ग्राम कुटेश्वर के किसानों द्वारा बाणसागर डूब क्षेत्र का मुआवजा प्रदान करनें, आवेदक शेख शमीम द्वारा विक्रेता द्वारा रजिस्ट्री कराने के उपरांत भी मौके पर कब्जा नहीं देने, तहसील रीठी ग्राम कछार खेडा निवासी रामचरण द्वारा हल्का पटवारी एवं आर आई द्वारा रिकार्ड सुधार नहीं किये जाने सहित अन्य आवेदनों पर सुनवाई उपरांत विभागीय अधिकारियों को समय- सीमा में प्रकरणों पर कार्यवाही करनें के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री यादव के निर्देश पर मंगलवार को तहसील और विकासखंड मुख्यालयों और ग्राम पंचायत में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम मे पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, पटवारी एवं ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारी कर्मचारियों द्वारा ग्राम पंचायत कार्यालय में उपस्थित रहकर नागरिकों की शिकायतों को सुनकर उनके आवेदन लिए गए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*कटनी जिले के बहोरीबंद जनपद पंचायत अध्यक्ष अधिकारियों की मनमानी से परेशान,जमीन पर लुढ़कते हुए पहुंचे कलेक्ट्रेट कार्यालय*

*कटनी जिले के बहोरीबंद जनपद पंचायत अध्यक्ष अधिकारियों की मनमानी से परेशान,जमीन पर लुढ़कते हुए पहुंचे कलेक्ट्रेट कार्यालय*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d