रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। नर्मदापुरम को प्रदेश में खेल के क्षेत्र में नए आयाम को बढ़ावा देने के लिए एवं एक नई पहचान स्थापित करने के लिए प्रदेश संगठन का विस्तार हुआ जिसमें सभी की सहमति से सर्व विप्र महासभा एवं प्रेस क्लब के अध्यक्ष पं मुकेश दुबे को एनपी स्पॉट्स शोशल सोसाइटी मध्यप्रदेश में मुकेश दुबे को प्रदेश अध्यक्ष बनाया। श्री दुबे के साथ संगठन में विस्तार हुआ जिसमें वंदना रघुवंशी प्रदेश उपाध्यक्ष , प्रदेश सचिव नीरज बहोत्तरा, प्रदेश कोषाध्यक्ष महेंद्र पचलानिया, प्रदेश सहसचिव दीपक पचलानिया एवं प्रदेश सदस्य जयसिंग भदौरिया, प्रदेश सदस्य लक्ष्मण गोया को जिम्मेदारी मिली। श्री दुबे ने बताया कि अब एनपी स्पोर्ट्स के द्वारा प्रदेश के जिलों का भी गठन किया जाएगा और अतिशीघ्र नर्मदापुरम में हॉकी की प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा जिसकी तिथि अतिशीघ घोषित की जाएगी । इस नियुक्ति पर सभी खेल प्रेमी ,शुभचिंतको ने शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. अतुल सेठा, रोहित फौजदार, अधिवक्ता राजीव दुबे, अधिवक्ता विश्वास सोनी,विजय दिवोलिया, पवन सिंह, दीपक पांडे, गोविंद कहार, पंकज शुक्ला, दीपेश दुबे,शैलेन्द्र तिवारी, संतोष पाल, मुकेश यदुवंशी ,मनमोहन यादव, रत्नेश दुबे, विवेक तिवारी ने प्रेषित की।


