ripotar Suresh sen*
बरही ऑटो चालक संघ ने बरही थाना प्रभारी शैलेन्द्र यादव जी से सौजन्य भेंट कर गरीब ऑटो चालकों को सहयोग की अपेक्षा करते हुए संगठन की जानकारी दी।
थाना प्रभारी महोदय श्री शैलेन्द्र यादव जी ने सभी चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी ऑटो चालक शासन की गाइडलाइन का पालन कर अपना ऑटो चलाएं सभी ऑटो में no प्लेट, ऑटो का बीमा ड्राइवर का लाइसेंस हो और शहर में ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए ही अपना ऑटो पार्क करें।
प्रशासन की तरफ की किसी भी ऑटो चालक को परेशानी नहीं होगी आप सभी संगठन के पदाधिकारियों को बधाई आप सब का प्रयास सराहनीय है ।
ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष श्री कैलाश कचेर ने जानकारी देते हुए थाना प्रभारी महोदय को बताया कि अभी हम ऑटो चालक संघ में सदस्यता अभियान चला कर सभी रूट की ऑटो की जानकारी हासिल कर रहे हैं साथ ही सभी को शासन के नियमों का पालन कर ऑटो चलाने की समझाइश दें रहें है सभी ऑटो चालक सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं ।
Suresh sen ki khas riport


