कटनी। जैविक खेती को गति प्रदान करने के लिए शासन द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय महाविद्यालय विजयराघवगढ़ में मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत प्रचार्या डॉ सुषमा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉक्टर अरुण कुमार सिंह एवं डॉ सुमन पुरवार के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा जैविक खेती का प्रशिक्षण आत्मनिर्भरस्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के अंतर्गत स्वयं का प्रतिष्ठान स्थापित करने के लिए खोज मॉडलिंग स्टार्ट अपअस्तित्व सफलता अनुकूलन स्वतंत्रता एवं निकास आदि उद्यम निर्माण के चरणों की जानकारी दी गई व्यवसाय को एक स्थाई व्यवसायिक इकाई के रूप में विकसित करने का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। परियोजना प्रबंधन का उद्देश्य एक संपूर्ण परियोजना तैयार करना है जो ग्राहक के उद्देश्यों के अनुरूप हो परियोजना प्रबंधन दृष्टिकोण परियोजना गतिविधियों को प्रबंध करने और पूरा करने के लिए प्रक्रियाओं विधियों और उपकरणों का एक संग्रह प्रदान करते हैं वह निरंतरता सुनिश्चित करते हैं जटिलताओं को सरल बनाते हैं और जोखिम कम करते हैं।