• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी ढीमरखेड़ा

20 घण्टे बाद नहर से निकाला मासूम बच्ची का शव,एक साथ हुआ तीन बच्चियों का मिट्टी संस्कार

by Manish Gautam Chiefeditor
March 10, 2025
in ढीमरखेड़ा
0
20 घण्टे बाद नहर से निकाला मासूम बच्ची का शव,एक साथ हुआ तीन बच्चियों का मिट्टी संस्कार
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

घटना के बाद गांव में छाया रहा मातम,परिजनों का हुआ बुरा हाल, रविवार को उमरियापान थाना क्षेत्र के परसवारा में नर्मदा नहर में हुई थी घटना,4 बच्चियों गई थीं नहर नहाने,तीन के मिले शव ,एक सुरक्षित

उमरियापान:- उमरियापान थाना क्षेत्र के परसवारा में नर्मदा नहर में डूबी तीसरी बच्ची मानवी पटेल का शव घटना के 20 घण्टे बाद  मिला। सोमवार सुबह 7 बजे गांव के ग्रामीणों ने नहर में घुसकर बच्ची को खोज निकाला। दो बेटियों के पिता के पुणे से वापस लौटने के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे गमगीन माहौल में मिट्टी संस्कार किया गया।तीन बच्चियों के एक साथ मिट्टी संस्कार होने से पूरा गांव स्तब्ध रहा।शव परीक्षण के बाद दोनों बच्चियों के शव को रात के समय घर में फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया। वहीं रात भर गांव के लोग घटना स्थल के समीप बने रहे।
थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि सोमवार सुबह ग्रामीणों की मदद से मानवी पटेल (8) का शव नहर से निकाला गया। बच्ची नहर के पानी में नीचे चोई घास में थी। नहर का पानी कम कराया गया था,जिससे दूसरे दिन बच्ची को जल्दी निकाला गया। शव परीक्षण के बाद बच्ची को परिजनों के हवाले किया। दरअसल रविवार सुबह करीब 11बजे परसवारा गांव की दो सगी बहनें सिद्धिका पटेल (12)और मानवी पटेल (8) व अंशिका पटेल (14)और  अनन्या पटेल (11) नर्मदा नहर के सीढ़ीनुमा घाट नहाने गई थीं।एक एक करके चारों बच्चियां नहर में डूब गई।ग्रामीणों ने तीन बच्चियों को नहर से निकाला।जिसमें अनन्या बिल्कुल सुरक्षित है।जबकि अंशिका और सिद्धिका की सांसें थम गई।पुलिस ने होमगार्ड और गोताखोर टीम के साथ 6 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन रविवार को चौथी बच्ची मानवी नहीं मिली थी।

बिन बेटियों के रह गया दोनों भाइयों का परिवार :- पुणे से काम कर लौटे कौशल पटेल की दो बेटियां सिद्धिका और मानवी थी।जबकि चचेरे भाई बसंत पटेल की भी एक बेटी अंशिका थीं।अचानक हुई भयावह घटना के बाद चचेरे दोंनो भाइयों का परिवार बिन बेटियों का रह गया।घटना के दूसरे दिन भी परिजनों और नाते रिश्तेदारों का रो रोकर बुरा हाल रहा।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
फांसी पर लटककर युवक ने की आत्महत्या  उमरियापान के मुड़िया पुरवा की घटना, मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी पुलिस

फांसी पर लटककर युवक ने की आत्महत्या उमरियापान के मुड़िया पुरवा की घटना, मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d