• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश हरदा

गुमराह कर लूटने वाली गेंग का किया खुलासा

by Manish Gautam Chiefeditor
March 9, 2025
in हरदा
0
गुमराह कर लूटने वाली गेंग का किया खुलासा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर डी प्रजापति , राजेश्वरी महोबिया और हरदा एसडीओपी अर्चना शर्मा के नेतृत्व में हरदा सिटी कोतवाली टी आई प्रहलाद मर्सकोले और पुलिस टीम ने एक और लुटेरी गैंग का पर्दाफाश किया। गैंग का एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अन्य दो आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी हुई है। ये गैंग लोगो के कपड़ों पर गंदा सामान फेंककर उसको गुमराह कर लुटते थे। इसके पहले भी ये लोग ट्रेन सहित अन्य शहरों में लुट की वारदात कर चुके है। फिलहाल हरदा पुलिस ने इस गैंग का पर्दाफाश कर एक आरोपी को महाराष्ट्र से पकड़कर हरदा ले आई।

आज पुलिस कंट्रोल रूम में हरदा एसडीओपी अर्चना शर्मा और टी आई प्रहलाद मर्सकोले ने पूरे मामले का खुलासा किया।
दिनांक 01.02.2025 को दोपहर करीब 02.00 बजे फरियादी रामभरोस विश्वकर्मा निवासी अबगाँवकलाँ बस स्टैण्ड के पास स्टेट बैंक से रुपये निकालने गये थे ।जहां चेक के माध्यम से 100000/- (एक लाख) रुपये निकाले थे। जो फरियादी ने अपने पास रखे एक काले रंग के छोटे बैग में रख लिये थे जिसमें पहले से 10000/- (दस हजार) रुपये रखे थे। फिर फरियादी अबगांव जाने के लिये बस पकडने हेतु राजस्थान मिष्ठान भंडार इंदौर रोड हरदा खड़ा था।
तभी फरियादी को एक आदमी जिसने नीले रंग की जेकेट पहनी थी कहा कि तुम्हारी पीठ पर किसी ने उल्टी कर दी है साफ कर लो और फरियादी के आसपास घूमने लगा फरियादी के द्वारा वही खड़ी एक मोटरसायकल पर अपना रुपयों वाला बैग टांग कर अपने कपडे साफ करने लगा इतने में वह अज्ञात व्यक्ति बैग लेकर भाग गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना हरदा मे अप.क्र. 98/25 पंजीबध्द किया गया।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही सूचना मिलने के बाद से ही तत्काल आरोपीगणों की पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक हरदा के द्वारा मामले को गम्भीरता से लेते हुये अज्ञात आरोपी की पतारसी बाबत् विभिन्न पुलिस टीमें गठित की गई विभिन्न टीमों के द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीव्ही कैमरों के आधार पर आरोपीगण कुल तीन लोग स्पष्ट हुए।

जिनके चेहरे कद काठी स्पष्ट हुई। आरोपीगणों की पतारसी बावत् विभिन्न टीमो द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज देखे गये आरोपीगणों का रूट ट्रेक किया गया। विश्वसनीय माध्यमो से आरोपीयों की लोकेशन नवापुर वाकीपाड़ा जिला नंदुरबार महाराष्ट्र की पाई गई ।
उक्त स्थान पर दबिश दी गई दबिश में एक व्यक्ति हिरासत में लिया गया और प्रकरण का मशरूका 10 हजार रूपये जप्त किया गया।
नाम गिरफ्तार आरोपी

1. शिवकुमार नायडु पिता मारमुत्तु नायडु उम्र 45 साल निवासी नवापुर वाकीपाड़ा जिला नंदुरबार महाराष्ट्र
नाम फरार आरोपी
2. आकाश नायडु पिता गोपी नायडु उम्र 25 साल निवासी नवापुर वाकीपाड़ा जिला नंदुरबार महाराष्ट्र
3. सागर नायडु पिता बालू नायडु उम्र 18 वर्ष निवासी नवापुर वाकीपाड़ा जिला नंदुरबार महाराष्ट्र
आरोपीगणों का घटना कारित करने का तरीकाः आरोपीगण घटना कारित करने में अलग तरह का तरिका अपनाते है जिसमे वह मुख्य रूप से बैंक के आसपास पैसे निकाल रहे बुजुर्ग व्यक्ति को चिन्हित कर उसको फालो करते है और फरियादी को उसके कपड़ो में गंदा पानी डालकर फरियादी के कपड़े गंदे हो गये है बताकर फरियादी का ध्यान कपड़े साफ करने की ओर भटकाकर चंद सेंकेंड के दौरान आरोपीगण फरियादी का रूपये भरा बैग छीनकर भाग जाते है। आरोपीगणों मोबाईल का उपयोग भी बहुत कम करते है। आरोपीगणों स्वयं का हुलिया भीग मांगकर खाने वालो जैसा रखते है ताकि कोई उन पर शंका न कर सके।
सराहनीय भूमिकाः-आरोपीगणों की गिरफ्तारी में सराहनीय कार्य मे निरीक्षक प्रहलादसिंह मर्सकोले थाना प्रभारी कोतवाली हरदा, उनि अनिल गुर्जर, उनि रिपुदमन सिंह राजपूत थाना कोतवाली हरदा, सुबेदार उमेश ठाकुर, प्रआर, जगदीश पाण्डव, प्रआर, करण साहू, प्रआर, राकेश चौरासे थाना कोतवाली हरदा, प्रआर, नीलेश चौरे सीसीटीव्ही कंट्रोल रूम हरदा, प्रआर. अजित चौरे सीसीटीव्ही कंट्रोल रूम हरदा, प्रआर. नीरज साहू सायबर सेल हरदा, आर. लोकेश सातपुते सायबर सेल हरदा, कमलेश परिहार सायबर सेल हरदा, आर. वीरेन्द्र राजपूत थाना हरदा की सराहनीय भूमिका रही।

हरदा से श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला अधिवक्ता संघ नर्मदापुरम ने मातृशक्ति का किया सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला अधिवक्ता संघ नर्मदापुरम ने मातृशक्ति का किया सम्मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d