• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एम.पी. ट्रांसको की मातृशक्तियों का किया गया सम्मान

by Manish Gautam Chiefeditor
March 8, 2025
in जबलपुर
0
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एम.पी. ट्रांसको की मातृशक्तियों का किया गया सम्मान
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तरंग ऑडोटोरियम रामपुर में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) की मातृशक्तियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मुख्यालय जबलपुर स्थित सभी नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स महिला कार्मिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने की। मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री अनय द्विवेदी एवं विशिष्ट अतिथि मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मंजीत सिंह, जबलपुर के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजय मिश्रा एवं प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉक्टर सारिका दुबे थी। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की सी.जी.एम. श्रीमति नीता राठौर मध्यप्रदेश विद्युत मंडल परिवार की महिला कार्मिकों की प्रतिनिधि के रूप में मंच पर उपस्थित रहीं।

मातृशक्ति की उपलब्धियों का सम्मान करने का अवसरः एम.डी. इंजी. सुनील तिवारी –

कार्यक्रम के अध्यक्ष मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सिर्फ महिलाओं के प्रति आदर व्यक्त करने का दिन नही है बल्कि यह उन तमाम मातृशक्तियों की उपलब्धियों का सम्मान करने का अवसर है जिनके कारण समाज में महिलाओं ने बदलाव लाया है। उन्होंने इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. संजय मिश्रा का साधुवाद किया जिन्होंने ट्रांसको महिला कार्मिकों के लिये फ्री हेल्थ चेकअप शिविर आयोजित करवाया एवं डॉ. सारिका दुबे को धन्यवाद दिया जिन्होंने महिलाओं के लिये बेहद उपयोगी विषय पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने एम.पी ट्रांसकों की समस्त महिला कार्मिकों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुये कहा कि मानव जीवन की प्रगति और विकास में मातृशक्ति के योगदान को मान्यता देने का यह एक अच्छा अवसर होता है, मातृशक्ति राष्ट्र, समाज और परिवार की धुरी होती है।

महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण जरूरी: एम.डी. श्री अनय द्विवेदी –

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री अनय द्विवेदी ने कहा कि देश एवं समाज के सर्वांगीण विकास के लिये महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी और उनका प्रोत्साहन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त होने के लिये नौकरी या व्यवसाय करना चाहिये।

पावर सेक्टर में भी मातृशक्ति विद्यमान – जेनको एम.डी. श्री मंजीत सिंह –

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मंजीत सिंह ने कहा कि मातृशक्ति के कारण हम सबका अस्तित्व है। आज पावर सेक्टर में भी महिलाओं का बोलबाला है और जनरेशन जैसी कंपनी में भी मातृशक्ति पावर हाउस जैसी कठिन जगह पर अपना सम्पूर्ण दे रही है।

भारत में प्रारंभ से ही महिला रही है सशक्त: सी.जी.एम. राठौर –

मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की सी.जी.एम. श्रीमति नीता राठौर ने अपने उदबोधन मे कहा कि भारत में महिला प्रारंभ से ही शक्ति के रूप में पूजी जाती रहीं है इसलिये वह पहले भी सशक्त थी और अभी भी पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विद्युत परिवार महिला कार्मिकों के लिये सुरक्षित एवं साफ-सुथरा कार्यस्थल है।
जबलपुर के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजय मिश्रा ने कहा कि हालांकि स्वास्थ्य विभाग में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी रहती है लेकिन उन्होंने पहली बार विद्युत क्षेत्र में महिलाओं को इस तरह के चुनौती भरे कार्य निष्पादित करते हुये जाना।
इस अवसर पर मुख्य अभियंता श्री देवाशीष चक्रवर्ती के संयोजन में नारी के प्रति बदलते सकारात्मक रवैये को परिलक्षित करती एम.पी. ट्रांसको के कार्मिकों द्वारा एक लघु नाटिका का मंचन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन अधीक्षण अभियंता श्री राजेश दीक्षित ने किया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
नगरीय क्षेत्रों में मुख्यमंत्री ई-रिक्शा योजना

नगरीय क्षेत्रों में मुख्यमंत्री ई-रिक्शा योजना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d