MPNEWSCAST 5
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जेपीवी डीएवी विद्यालय में पुरुष शिक्षकों के द्वारा महिला शिक्षिकाओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश डीएवी जोन के क्षेत्रीय निदेशक श्री एस के सिंहा जी रहे। सर्वप्रथम विद्यालय की समस्त महिला शिक्षिकाओं का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया एवं प्राचार्य महोदय को पुष्प गुच्छ छ भेंट कर स्वागत किया गया ।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि महोदय एवं शिक्षिकाओं नीना बिलैया, रति विश्वास, पी खान, ज्योति गौर ने दीप प्रज्वलन किया तथा कार्यक्रम आरंभ हुए सर्वप्रथम संस्कृत शिक्षक अमरदीप शर्मा ने नारी सशक्तिकरण पर स्वरचित कविता नारी तू नारायणी का पाठ कर शिक्षिकाओं को महिमा मंडित किया। इसी क्रम में मृत्युंजय मिश्रा एवं रति विश्वास ने उद्बोधन एवं काव्य पाठ के माध्यम से महिला दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किये ।
संगीत शिक्षक राकेश जेदिया ने सुमधुर गीत की प्रस्तुति दी तथा मोनिका नाकरा ने भी एक गीत बड़ी सुंदरता से प्रस्तुत किया।
हिंदी शिक्षक योगेश गुप्ता ने मंच संचालन किया एवं रोचक किस्से सुनाकर हास्य पूर्ण वातावरण बनाया। वंदना मंडल, अंजुलता सेन, मुस्कान बोहरा ने अपने विचार प्रस्तुत किए एवं कार्यक्रम की भूरि – भूरि प्रशंसा की ।
शैलेश अग्रवाल ने शानदार शायरी प्रस्तुत कर सभी का खूब मनोरंजन किया।
प्राचार्य श्री एस के सिंहा जी ने अपने उद्बोधन में मातृशक्ति को प्रणाम किया एवं इस अवसर पर वे अपनी माता जी का स्मरण कर भावुक हो गए । वर्तमान समाज में नारी के सर्वोपरि योगदान की उन्होंने सराहना की स्वल्पाहार एवं मिष्ठान पश्चात कार्यक्रम संपन्न हुए।


