• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, November 1, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री यादव ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा दो परियोजना अधिकारियों और तीन ब्लॉक को- आर्डिनेटर को कारण बताओ नोटिस जारी करनें के दिए निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
March 5, 2025
in कटनी
0
कलेक्टर श्री यादव ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा दो परियोजना अधिकारियों और तीन ब्लॉक को- आर्डिनेटर को कारण बताओ नोटिस जारी करनें के दिए निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

पोषण ट्रेकर एप में डाटा एंट्री में कमी और अद्यतन जानकारियों के अभाव पर कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली के प्रति जताई नाराजगी

कटनी – कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने बुधवार को महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की सिलसिलेवार समीक्षा की। उन्होंने परियोजना एवं सेक्टरवार आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों को पोषण आहार वितरण कार्य के बारे में भी जानकारी ली और कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी मे लाने के लिए किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत भी मौजूद रहे।

समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री यादव नें विभागीय गतिविधियों और क्रियाकलापों की जानकारी से अवगत नहीं करा पाने वाले विजयराघवगढ़ के परियोजना अधिकारी संतोष अग्रवाल और बड़वारा के परियोजना अधिकारी इंद्र कुमार साहू को कारण बताओ नोटिस जारी करनें जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया। इन दोनो अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं का समीक्षा बैठक के दौरान वांछित प्रस्तुतिकरण नहीं किया जा सका, जिससे दोनों अधिकारियों में विभागीय कार्य के प्रति दक्षता की कमी परिलक्षित हुई। जिस वजह से कलेक्टर ने दोनों अधिकारियों की मौजूदा कार्यप्रणाली के प्रति गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार लानें के निर्देश दिए।

इसी प्रकार कलेक्टर श्री यादव ने पोषण ट्रेकर साफ्टवेयर मे दर्ज आंकड़ों का विस्तृत विवरण नहीं बता पाने पर बड़वारा, विजयराघवगढ़ और रीठी के ब्लॉक को-आर्डिनेटर की संविदा सेवाएं समाप्त करने का कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया। कलेक्टर ने पोषण ट्रेकर एप में संविदा के ब्लॉक को-आर्डिनेटर द्वारा डाटा एंट्री कार्ड की कमी पाए जाने पंर अप्रसन्नता व्यक्त की और इस कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान यह पता चला कि विभाग में महिला बाल विकास के सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद रिक्त है। इससे भी विभागीय कार्याे एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। फलस्वरूप कलेक्टर श्री यादव ने इन सभी रिक्त पदों की पूर्ति हेतु शासन के नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार पदों की पूर्ति करने की कार्यवाही हेतु पत्राचार करनें के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री यादव ने बैठक में गर्भवती एवं धात्री माताओं की संख्या एवं पोषण ट्रेकर में पंजीयन की स्थिति एवं ई-के.वाईसी, आंगनबाड़ी केन्द्रों के खुलनें की स्थिति, टी.एच.आर एवं एच.सी.एम वितरण की जानकारी, अति गंभीर कुपोषित सेम और अति कुपोषित मेम बच्चों की जानकारी सहित मुख्य मंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम की समीक्षा की। कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी, सभी परियोजना अधिकारियों, और सुपरवाइजर्स द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण की भी समीक्षा की जिसमें परियोजना अधिकारी विजयराघवगढ़, रीठी, मुड़वारा और कटनी शहर के परियोजना अधिकारियों द्वारा निर्धारित संख्या मे आंगनबाड़ी केन्द्रों का भ्रमण न करने पर इन सभी के प्रति असंतोष व्यक्त किया। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के निपटारे की स्थिति की भी समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास नयन सिंह, सहायक संचालक महिला सशक्तिकरण वनश्री कुर्वेती सहित सभी परियोजनाओं के आई.सी.डी.एस परियोजना अधिकारी मौजूद रहे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
होली त्यौहार के पूर्व अवैध शराब बिक्री एवं परसवारा मोड पारधी टोला में अवैद्य शराब महुआ लाहन नष्टीकरण के विरुद्ध बरही पुलिस की सख्त कारवाही ।

होली त्यौहार के पूर्व अवैध शराब बिक्री एवं परसवारा मोड पारधी टोला में अवैद्य शराब महुआ लाहन नष्टीकरण के विरुद्ध बरही पुलिस की सख्त कारवाही ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.