• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*जनता के बीच पहुंच कर समस्याएं जानने और निराकरण की कलेक्टर श्री यादव की अभिनव पहल*

by Manish Gautam Chiefeditor
March 5, 2025
in कटनी
0
*जनता के बीच पहुंच कर समस्याएं जानने और निराकरण की कलेक्टर श्री यादव की अभिनव पहल*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*कलेक्टर ग्राम पंचायत स्तर पर पहुंच कर सुनेंगे जनता की समस्यायें*

 

*लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम का पहला आयोजन 6 मार्च की शाम 4 बजे से ग्राम पंचायत कन्हवारा में*

 

कटनी।कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने जनता के बीच पहुंच कर, उनसे जनसंवाद कर , शिकायतों और उनकी स्थानीय समस्याओं को जानने की अभिनव और संवेदनशील पहल की है। *लोक सुनवाई का ज़िले का पहला कार्यक्रम गुरुवार 6 मार्च को शाम 4 बजे से ग्राम पंचायत कन्हवारा में आयोजित होगा*। जहां कलेक्टर श्री यादव स्वयं मौजूद रहकर, लोगों से रू-ब-रू होंगें। जिले के अलग-अलग स्थानों में कुल 13 लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम होंगे। कलेक्टर ने सभी के लिए दिन, तिथि और समय घोषित कर दिया है।

जिले के विभिन्न स्थानों में आयोजित होने वाले लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इस *अभिनव पहल के प्रणेता एवं सूत्रधार कलेक्टर श्री यादव सहित सभी महकमों के जिला अधिकारी,एसडीएम, एसडीओपी और संबंधित तहसील और विकासखंड स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे*। इसके लिए कलेक्टर श्री यादव ने सभी की उपस्थिति के लिए विधिवत निर्देश भी जारी कर दिया है।

*जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की टीम द्वारा आमजनता के बीच ग्राम पंचायत तक पहुंच कर उनकी समस्याएं और शिकायतें जानने की पहल कर्मठ सुशासन की नजीर है।यह पहल करने वाला कटनी प्रदेश का पहला जिला होगा, जहां के कलेक्टर सहित जिला अधिकारी गांव में जाकर लोगों का दुःख-दर्द जानेंगे*।

*यहां होगा लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम*

जनपद पंचायत कटनी के ग्राम पंचायत कन्हवारा में 6 मार्च को पहली लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम के बाद बहोरीबंद जनपद पंचायत के स्लीमनाबाद में बुधवार 12 मार्च को दूसरी लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी प्रकार गुरूवार 20 मार्च को बडवारा के विलायतकला, बुधवार 26 मार्च को विजयराघवगढ़ के भैसवाही में, गुरुवार 3 अप्रैल को ढीमरखेड़ा के खम्हरिया में, बुधवार 9 अप्रैल को रीठी विकासखंड के ग्राम पंचायत बड़गांव में, गुरुवार 17अप्रैल को कटनी विकासखंड के ग्राम पंचायत पहाड़ी में और गुरुवार 24 अप्रैल को बहोरीबंद विकासखंड के ग्राम पंचायत सिहुडी में लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा।

इसके अलावा गुरुवार 1 मई को बडवारा विकासखंड के ग्राम पंचायत बरनमहगवां मे, गुरुवार 8 मई को विजयराघवगढ़ के ग्राम पंचायत कारीतलाई में, गुरुवार 15 मई को ढीमरखेड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत अंतर्वेद में तथा गुरुवार 22 मई को विकासखंड रीठी के ग्राम पंचायत मुहास में और गुरुवार 28 मई को विकासखंड कटनी के ग्राम पंचायत हीरापुर कौड़िया में लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम होगा।
लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम के सभी आयोजन शाम 4 बजे से निर्धारित तिथि और स्थान पर होगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 योजना अन्तर्गत “पोषण भी- पढ़ाई भी” प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 30 करोड़ 56 लाख रूपये की स्वीकृति

सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 योजना अन्तर्गत "पोषण भी- पढ़ाई भी" प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 30 करोड़ 56 लाख रूपये की स्वीकृति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d