• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज 4 मार्च दिन मंगलवार को 12 राशियों कैसा रहेगा दिन*

by Manish Gautam Chiefeditor
March 4, 2025
in ज्योतिष
0
आज 4 मार्च दिन मंगलवार को 12 राशियों कैसा रहेगा दिन*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज आज शुक्र और गुरु के बीच राशि परिवर्तन से राजयोग और ऐंद्र योग सोने पर सुहागा बना रहा ऐसे शुभ संयोग के प्रभाव से वृषभ, मिथुन, सिंह और मकर राशियों के जातकों को भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा, तरक्‍की होगी और रुके सभी कार्य पूर्ण होंगे। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों कैसा रहेगा*
———————————————————
*आज 4 मार्च दिन मंगलवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस तिथि पर भरणी नक्षत्र और इंद्र योग का संयोग रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:09 से 12:56 मिनट तक, राहुकाल 03:25 से 04:52 मिनट तक रहेगा और चंद्रमा मेष राशि में संचरण कर रहा है आज के दिन के स्वामी मंगल मिथुन राशि में स्थिति होकर बुध और शुक्र के साथ केंद्र योग बना रहे हैं जबकि चंद्रमा मंगल की राशि मेष में स्थिति होकर दुरुधरा योग बना रहे हैं और इसके साथ ही आज शुक्र और गुरु के बीच राशि परिवर्तन से राजयोग बना है। इन सभी शुभ योगों के ऊपर ऐंद्र योग सोने पर सुहागा बनाएगा ऐसे में आज बजरंगबली और देवराज इंद्र की कृपा से वृषभ, मिथुन, सिंह और मकर राशियों के लिए बहुत ही शुभ और मंगलकारी रहेगा। भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा, तरक्‍की होगी और रुके सभी कार्य पूर्ण होंगे। ऑफिस में काम का काफी अच्‍छा माहौल मिलेगा और भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा*

*डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज मंगलवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*

*मेष* – पॉजिटिव- कोई भी फैसला लेने में आपके मन से बेहतर सलाह कोई नहीं दे सकता। अपनी योग्यता को पहचाने और उसे सही दिशा में लगाएं। निश्चित ही आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। विदेश जाने की इच्छा को स्थगित करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
नेगेटिव- अपनी सामर्थ्य से ज्यादा उधारी ना करें। कभी-कभी मन में बेचैनी और गुस्से जैसी स्थिति रहेगी। अपनी इन कमियों पर काबू पाए। इस समय शेयर्स, सट्टा जैसे कार्यों से दूर रहे। विद्यार्थी गलत संगति से दूर रहे और अनुशासित रहे।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में दूसरों से सलाह लेने की अपेक्षा अपने विचारों को प्राथमिकता दें। व्यवसाय में परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है तो उस पर ध्यान दें। जल्दी ही अच्छे नतीजे मिल जाएंगे। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट को लेकर दिक्कत आ सकती हैं।
लव- वैवाहिक संबंधों में कुछ नोकझोंक जैसी स्थिति बन सकती है। परंतु जरा सी सूझबूझ रखने से आपसी संबंधों में पुनः नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्या रहेगी। व्यायाम और योग पर अधिक ध्यान दें तो उचित रहेगा।
*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7*

*वृषभ* – पॉजिटिव- लाभदायक समय बना हुआ है। इसका उचित सदुपयोग करें। कोई शुभ समाचार मिलने से आप अपने अंदर आत्मविश्वास और नई ऊर्जा महसूस करेंगे। किसी भी काम में घर के वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह पर अभी जरूर अमल करें, उनके मार्गदर्शन में आप कोई भी खास निर्णय लेने में काफी सहजता महसूस करेंगे।
नेगेटिव- अनावश्यक खर्चों की वजह से बजट बिगड़ सकता है। साथ ही नजदीकी रिश्तेदारों के आगमन से कार्यों में व्यवधान भी आएंगे। उनके आवभगत के साथ-साथ अपने कार्यों पर भी फोकस रहे। बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज बिल्कुल ना करें, इस समय उन्हें उचित मार्गदर्शन की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा तथा कुछ नए अनुबंध भी मिल सकते हैं। लेकिन अपनी योजनाओं को सीक्रेट ही रखें। कार्यभार अधिक रहेगा। परंतु व्यवसायिक गतिविधियों के लिए अत्यधिक लोन योजना परेशानी का कारण बन सकता है। बेहतर होगा कि क्षमता के अनुसार ही कार्य करें।
लव- परिवार वालों के बीच आपसी तालमेल से घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां रहेगी।
स्वास्थ्य- निरंतर काम करते रहने की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द रह सकता है। उचित आराम भी ले और योग और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।
*भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 4*

*मिथुन* – पॉजिटिव- आज पिछली कुछ समय से चल रही किसी समस्या से निजात मिलने वाली है। घर की व्यवस्था और रखरखाव संबंधी गतिविधियों को लेकर परिवार जनों के साथ वार्तालाप होगा। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी पूरी योजना और प्रारूप बनाना आपको किसी भी तरह की गलती होने से बचाएगा।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी आदि से जुड़े कार्यों को लेकर भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। किसी मित्र के साथ बीती हुई बातों को लेकर मनमुटाव की स्थिति बनेंगी, अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें तथा नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें। खर्चो पर भी काबू रखना जरूरी है। वरना बजट गड़बड़ा जाएगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत और विवेक से प्रतिद्वंद्वियों की चाल को नाकामयाब करने में सफल रहेंगे। स्टाफ और कर्मचारियों के सहयोग से कोई काम भी नहीं रुकेगा। प्रयासरत युवाओं को अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत है।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य का भाव बना रहेगा। घर में भी सुख-शांति पूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में उपजी गलतफहमियां मानसिक तनाव का कारण बन सकती हैं।
स्वास्थ्य- अपने अंदर कमजोरी और थकान जैसी स्थिति महसूस करेंगे। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखें।
*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3*

*कर्क* – पॉजिटिव- आज किसी की मदद से आप अपने कार्य को सही तरीके से और सही समय पर पूरा करने में कामयाब रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने भविष्य को लेकर कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। क्योंकि समय अनुकूल है और आपको उचित परिणाम भी हासिल होंगे।
नेगेटिव- दोपहर बाद कोई समस्या या चिंता हो सकती है। हालांकि आप समाधान ढूंढ लेंगे, परंतु इस बात का खास ध्यान रखना है, कि हर किसी पर विश्वास ना करें। आलोचना से दूर रहे। बच्चों के भविष्य लेकर भी अनावश्यक ही डर और बेचैनी की स्थिति रहेगी।
व्यवसाय- कारोबारी नजरिये से अनुकूल दिन रहेगा। फोन कॉल आदि को नजरअंदाज ना करें इनके द्वारा आपको कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिल सकते हैं। लेनदेन संबंधी मामलों को आज स्थगित रखें। कोई कोर्ट से संबंधित मामला आज सुलझ सकता है।
लव- घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारी समझकर घर के कार्यों में हाथ बटाएंगे। किसी खास मित्र के साथ भी मुलाकात होगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन मौसम के बदलाव संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं। जिन्हें आप अपनी व्यवस्थित दिनचर्या द्वारा ठीक भी कर सकते हैं।
*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1*

*सिंह* – पॉजिटिव- घर में बदलाव संबंधी कोई प्लानिंग चल रही है तो उसे कार्य रूप देने का अनुकूल समय आ गया है। अपने व्यक्तिगत मामलों पर किसी अपरिचित की सलाह की अपेक्षा अपने निर्णय को प्राथमिकता देना आपके लिए उचित रहेगा।
नेगेटिव- क्रोध और उत्तेजना से कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। इसलिए हर परिस्थिति में सहज और शांत रहे। किसी भी असमंजस की स्थिति में घर के अनुभवी तथा बड़े बुजुर्गों के सहयोग से घर के कोई समस्या हल करें, साथ ही खुद में भी आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यावसायिक कार्य समय पर पूरे करने के लिए अपनी कार्य क्षमता को और अधिक बढ़ाने की जरूरत है। कर्मचारियों तथा स्टाफ की सलाह पर जरूर अमल करें, आपको कोई उचित सलाह भी मिल सकती हैं। नौकरी पेशा व्यक्ति जल्दी ही अपना मनचाहा कार्य प्राप्त करेंगे। बॉस और उत्साह अधिकारियों का भी सहयोग बना रहेगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंध आपके जीवन में जहर घोल सकते हैं। इनसे दूर ही रहे।
स्वास्थ्य- सिर दर्द और पेट खराब होने जैसी स्थिति से बचने के लिए अपना खान-पान व्यवस्थित रखें, साथ ही कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8*

*कन्या* – पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में उचित सामंजस्य रहेगा और आपकी बेहतरीन कार्यप्रणाली की वजह से अधिकतर काम नियत समय पर संपन्न होते जाएंगे तथा कार्यों में गति आएगी। किसी नजदीकी संबंधी के यहां जाने का भी निमंत्रण मिलेगा।
नेगेटिव- कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों से सलाह अवश्य लें। तथा जरूरी कार्यों को कल पर टालने की बजाय समय पर करने की कोशिश करें। लेकिन अपरिचित लोगों पर ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। तनाव और गुस्से को अपने ऊपर हावी ना होने दे, बेहतर होगा कि खुद को व्यस्त रखें।
व्यवसाय- किसी भी तरह का व्यवसायिक निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है, आपको घाटा हो सकता है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में अपने पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखना जरूरी है। इससे आपसी सामंजस्य में सुधार आएगा। ऑफिस कार्यों में आपकी कार्यप्रणाली से अधिकारी और बॉस प्रसन्न रहेंगे।
लव- दांपत्य जीवन को सुखद बनाने के लिए कुछ समय परिवारजनों के लिए जरूर निकालें और उनकी भावनाओं को समझें। प्रेम प्रसंगों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने मन मुताबिक तरीके से भी जरूर व्यतीत करें।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3*

*तुला* – पॉजिटिव- विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए आ रही परेशानियां आज दूर होगी। युवा वर्ग अपनी किसी कार्य में सफलता मिलने से राहत रहेगी। कुछ समय एकांत अथवा किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करने से मानसिक सुकून रहेगा।
नेगेटिव- अपनी कोई भी व्यक्तिगत बात दूसरों के समक्ष शेयर ना करे। आपकी कोई नकारात्मक बात दूसरों को दुख दे सकती हैं और संबंध भी खराब हो सकते हैं। बेहतर होगा कि वार्तालाप करते समय शब्दों का विशेष ध्यान रखें। कामकाजी महिलाओं को व्यवस्था बनाए रखने में कुछ मुश्किलें रह सकती हैं।
व्यवसाय- कारोबार में विस्तार संबंधी कोई योजना में कामयाब रहेगी। लेकिन युवा वर्ग जल्दी कामयाबी हासिल करने की लिए अनैतिक गतिविधियों में रुचि ले सकते हैं। परंतु सावधान रहें। संपर्क सूत्र तथा मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों ज्यादा ध्यान दें। कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है।
लव- परिवार जनों के साथ मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। परंतु प्रेम संबंध में किसी वजह से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- मौसमी बुखार और खांसी-जुकाम रह सकते हैं। अपने बचाव के लिए दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आवश्यक है।
*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- किसी भी नकारात्मक स्थिति में घबराने की बजाय उसका हल ढूंढने की कोशिश करें, इससे आप अपनी कार्यप्रणाली को बेहतर बना पाएंगे। आप अपने अंदर बहुत अधिक ऊर्जा व आत्मविश्वास का अनुभव करेंगे, और अपने कार्यों को बेहतरीन कार्य रूप देने में भी सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- ज्यादा सोच-विचार करने से परिस्थितियां हाथ से निकल भी सकती है बेहतर होगा कि तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें। पुरानी नकारात्मक बातों को अपने व्यक्तिगत जीवन में स्थान ना दे क्योंकि इसकी वजह से आप अपने मनोबल में काफी हद तक कमी महसूस करेंगे।
व्यवसाय- व्यावसायिक दृष्टि से समय अभी सामान्य ही चल रहा है। अगर कारोबार से संबंधित कोई नया प्रयोग करने जा रहे हैं, तो उसके बारे में पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करना जरूरी है। आयात-निर्यात संबंधी व्यवसाय में सोच-समझकर ही कोई निर्णय ले। नौकरी पेशा व्यक्ति अपनी फाइलें व दस्तावेज अच्छी तरह सहेजकर रखें।
लव- घर का माहौल अनुशासित और खुशनुमा रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में मर्यादा बनाकर रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव की वजह से स्वास्थ्य संबंधी समस्या रह सकती है। खांसी-जुकाम, हरारत जैसी स्थिति भी रहेगी।
*भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 8*

*धनु* – पॉजिटिव- आज दिन एनर्जी से भरपूर रहेगा। आप जिस कार्य को भी करेंगे, पूरे जोश के साथ करेंगे और बेहतर परिणाम भी पाएंगे। रचनात्मक कार्यों में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। आप कुशलता से उसका हल निकालने में सक्षम रहेंगे। धार्मिक गतिविधियों में भी आस्था बढ़ेगी।
नेगेटिव- बेहतर होगा कि दूसरों की बजाय अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें, क्योंकि किसी की गलत सलाह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। युवा वर्ग सोशल मीडिया और फालतू बातों में ध्यान ना दें। कोई भी दिक्कत आने पर अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना बेहतर होगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुरूप आपको उचित परिणाम भी हासिल होंगे। किसी नजदीकी मित्र की सलाह फायदेमंद रहेगी, उस पर जरूर अमल करें। ऑफिस में सहयोगियों की मदद से कोई टारगेट हासिल करने में सक्षम रहेंगे।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को सुखद और अनुशासित बनाकर रखेंगे। मित्रों के साथ मिलने का भी प्रोग्राम बनेगा।
स्वास्थ्य – तनाव, अवसाद तथा मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें। अपने खान-पान को व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7*

*मकर* – पॉजिटिव- पैसा फंसा हुआ है या उधार दिया हुआ है तो आज उसकी वापसी की बहुत अधिक संभावना है। किसी सम्मेलन अथवा समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। नई-नई विषयों की जानकारियां भी मिलेंगी। किसी यात्रा का भी प्रोग्राम बनेगा।
नेगेटिव- कभी-कभी आपकी लापरवाही की वजह से कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। इस समय अपने आप में विश्वास बनाकर रखना जरूरी है। क्रोध और चिड़चिड़ापन जैसे स्वभाव को हावी ना होने दें। फाइनेंस संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ उतार चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी। लेकिन किसी भी परिस्थिति में अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखें, क्योंकि दूसरों की सलाह आपके लिए गलत साबित भी हो सकती है। सरकारी नौकरी पेशा व्यक्तियों के ऊपर कार्यभार में अधिकता रहेगी। साथ ही उच्च अधिकारियों का भी दबाव बना रहेगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेम प्रसंग उजागर हो सकते हैं। और उसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- आपकी लापरवाहियों की ही वजह कब्ज और वायु विकार जैसी समस्याएं बढ़ जाएंगी। खानपान हल्का ही रखें।
*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7*

*कुंभ* – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है। कुछ बेहतरीन संपर्क स्थापित होंगे। दूसरों के समस्याओं व कार्यों को सुलझाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। अपने कार्यों की अपेक्षा दूसरों की मदद करने में ज्यादा समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- सफलता पाने के लिए थोड़ा स्वार्थी भी होना पड़ेगा। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना ले। प्रॉपर्टी व वाहन संबंधी खरीदारी को लेकर ऋण लेना पड़ सकता है। परंतु ही आपकी संपत्ति व समृद्धि में वृद्धि करेगा इसलिए चिंता बिल्कुल ना करें।
व्यवसाय- टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े कार्यों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। सहयोगियों की मदद से आप कोई निर्णय लेने में भी सक्षम रहेंगे। परंतु आर्थिक मामलों में जल्दबाजी करना नुकसानदायक रहेगा। किसी को भी पैसा या माल उधार ना दें। वर्किंग महिलाएं अपने काम में कामयाब रहेंगी।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी मधुरता और प्रेम बना रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ करने की वजह अपने परिवार तथा करियर पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य- मौसम का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। अपने खान-पान व दिनचर्या के प्रति लापरवाही ना बरतें।
*भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3*

*मीन* – पॉजिटिव- आज किसी दीर्घकालिक योजना पर कार्य शुरू हो सकता है। परिजनों का भी सहयोग बना रहेगा। कामकाज तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना चुनौती रहेगी, परंतु आप सब कुछ सुनियोजित तरीके से करने में सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- क्रोध आने जैसी परिस्थितियां बनेगी, अपनी भावनाओं पर काबू रखें। क्योंकि ससुराल पक्ष के किसी संबंधी के साथ भी वाद-विवाद होने जैसी स्थिति बन सकती हैं। अगर किसी कारणवश यात्रा करनी पड़ सकती है, तो अपने सामान का विशेष ध्यान रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां कुछ मध्यम रहेंगी। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। लाभदायक संपर्क बन सकते हैं, जो कि भविष्य में काम आएंगे। ऑनलाइन संबंधी व्यवसाय में कुछ फायदा हो सकता है। नौकरी में आज कार्यभार कुछ हल्का रहेगा।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के लिए कुछ ना कुछ उपहार लाना सबको खुशी प्रदान करेगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य- यदि किसी कारणवश बाहर जाना पड़ता है तो अपना खाने-पीने का सामान अपने पास ही रखें। अत्यधिक तला-भुना तथा मसालेदार बाजारी खानपान लेने से परहेज करें।
*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*कटनी शहर में मालवाहक वाहनों और भारी वाहनों का प्रवेश अब प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहेगा प्रतिबंधित*

*कटनी शहर में मालवाहक वाहनों और भारी वाहनों का प्रवेश अब प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहेगा प्रतिबंधित*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d