• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

स्वास्तिक अस्पताल का संचालन विवादों में घिरा,संचालक सहित स्टॉफ पर FIR,मचा हड़कंप,पार्टनर डॉ. सुस्मीत श्रीवास्तव सहित दो अन्य कर्मचारियों पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज,36 घंटे में तीन FIR…!

by Manish Gautam Chiefeditor
March 3, 2025
in नर्मदापुरम
0
स्वास्तिक अस्पताल का संचालन विवादों में घिरा,संचालक सहित स्टॉफ पर FIR,मचा हड़कंप,पार्टनर डॉ. सुस्मीत श्रीवास्तव सहित दो अन्य कर्मचारियों पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज,36 घंटे में तीन FIR…!
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय पर आईटीआई रोड हरियाली चौक के पास स्थित स्वास्तिक हॉस्पिटल के संचालक सहित डॉक्टर और स्टाफ के बीच चल रहे विवाद में लगातार एक के बाद एक तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। जिससे अस्पताल संचालन का मामला पेचीदा हो गया है। वही स्वास्तिक हॉस्पिटल स्टाफ में एक दूसरे पर FIR पर FIR की घटना के बाद यह सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि आखिर अस्पताल प्रबंधन में ऐसा क्या चल रहा था कि अचानक इतनी FIR एक दूसरे के खिलाफ करनी पड़ी? जबकि गुरुवार रात्रि को हिंदू संगठन महिला स्टाफ की मदद को लेकर देहात थाने पहुंचा था। गुरुवार रात को मिले आवेदन पर देहात पुलिस ने अस्पताल संचालक रमीज अली और एंबुलेंस चालक मुस्ताक खान पर अस्पताल स्टाफ की महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था। इसके बाद अस्पताल की पार्टनर महिला डॉक्टर की शिकायत पर संचालक रमीज अली, उसके चाचा सहित कुल चार लोगों पर धक्का मुक्की, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया गया था। वहीं तीसरी FIR शुक्रवार को महिला नर्स की शिकायत पर अस्पताल एचआर राजकुमार शर्मा, मैनेजर मयंक रघुवंशी पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ तो वहीं रमीज अली पर छेड़छाड़ की FIR दर्ज कराने वाली अस्पताल की पार्टनर एवं डॉ सुसमीत श्रीवास्तव पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। महिला डॉक्टर पर जाति सूचक शब्द का उपयोग करने के आरोप है। लगातार 36 घंटे में तीन FIR के बाद पूरे मामले में हड़कंप मच गया कि आखिर अस्पताल के अंदर ऐसा क्या विवाद चल रहा था कि पूरा मामला शिकायत शिकवा से दूर होकर सीधे देहात थाने की दहलीज तक पहुंचा ? मामले में जहां अस्पताल संचालक रमीज अली का कहना रहा कि यह सब मामला पार्टनरशिप डीड का है, जिसे हम खत्म करना चाहते हैं, पार्टनर से जब हमने पार्टनरशिप खत्म करने की बात की तो उन्होंने 50 लाख की डिमांड रखी। जिसे लेकर यही से विवाद शुरू हुआ। दूसरी तरफ देहात थाना प्रभारी प्रवीण चौहान ने बताया कि स्वास्तिक अस्पताल संचालक सहित स्टाफ में चल रहे विवाद के मामले में FIR दर्ज की हुई है। दोनों ही पक्षों ने आवेदन भी दिए हैं, पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*जिला पांढुर्ना के दो शिक्षकों पर गिरी गाज*   *निरंतर लापरवाह शिक्षकों पर हो रही है कार्रवाई*

*जिला पांढुर्ना के दो शिक्षकों पर गिरी गाज* *निरंतर लापरवाह शिक्षकों पर हो रही है कार्रवाई*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d