• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, March 15, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*कलेक्टर ने मझगवा ओपन कैप में भंडारित धान के रख-रखाव व सुरक्षा में कोताही बरतने पर कनिष्ठ सहायक को किया निलंबित* *शाखा प्रबंधक सत्येन्द्र प्रजापति को शासकीय कार्य से किया विरत*

by Manish Gautam Chiefeditor
February 28, 2025
in कटनी
0
*कलेक्टर ने मझगवा ओपन कैप में भंडारित धान के रख-रखाव व सुरक्षा में कोताही बरतने पर कनिष्ठ सहायक को किया निलंबित*  *शाखा प्रबंधक सत्येन्द्र प्रजापति को शासकीय कार्य से किया विरत*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी।कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने मझगवा ओपन कैप में भंडारित धान के रख-रखाव और सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन के कनिष्ठ सहायक अशोक पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं शाखा प्रबंधक एवं सहायक गुणवत्ता नियंत्रक सत्येन्द्र प्रजापति को पदीय दायित्वों के निर्वहन में कोताही बरतने पर शासकीय कार्य से विरत कर दिया है।

बताते चलें कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में उपार्जित धान का भण्डारण ओपन कैप मझगवां में किया गया है। कलेक्टर श्री यादव के संज्ञान में मझगवां ओपन कैप से धान चोरी होने का मामला आते ही उन्होंने प्राथमिक जांच कराई , जिसमें श्री अशोक पटैत कनिष्ठ सहायक म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन कटनी के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया जाना पाया गया और न ही कोई प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया । कलेक्टर श्री यादव ने कनिष्ठ सहायक म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन कटनी श्री अशोक पटैल के इस कृत्य को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को एक आदेश जारी कर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कनिष्ठ सहायक द्वारा अपने पदीय दायित्वों के प्रति गंभीर लापरवाही बरती गई है ,जो कि न केवल अवांछनीय है, अपितु अनुशासनहीनता का भी परिचायक है। इस प्रकार श्री अशोक पटैत कनिष्ठ सहायक म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन कटनी को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के वर्णित प्रावधानों के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री पटैल का मुख्यालय म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन कटनी नियत किया जाता है तथा निलंबन अविध में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

 

इसी प्रकार ओपन कैप में भण्डारित धान की रख-रखाव एवं सुरक्षा का उत्तरदायित्व म.प्र. वेअर हाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स कार्पोरेशन के शाखा प्रबंधक का होने के बाद भी श्री सतेन्द्र प्रजापति सहायक गुणवत्ता नियंत्रक एवं प्र. शाखा प्रबंधक शाखा मझगवां के द्वारा अपने पदीय दायित्वों के प्रति गंभीर लापरवाही बरती गई ।जो कि न केवल अवांछनीय है, अपितु अनुशासनहीनता का भी परिचायक है। इसलिए कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर सतेन्द्र प्रजापति सहायक गुणवत्ता नियंत्रक एवं प्र. शाखा प्रबंधक शाखा मझगवां को तत्काल प्रभाव से शासकीय कार्यों से विरत कर दिया है। इस अवधि में श्री प्रजापति का मुख्यालय म.प्र. वेअर हाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स कार्पोरेशन कटनी नियत किया जाता है तथा उक्त अवधि में मासिक पारिश्रमिक का 50 फीसदी पारिश्रमिक ही प्राप्त होगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
स्वास्तिक हॉस्पिटल का अंदरूनी मामला देहात थाने पहुंचा,संचालक सहित ड्राइवर पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज,पुलिस ने शुरू की जांच,मचा हड़कंप…

स्वास्तिक हॉस्पिटल का अंदरूनी मामला देहात थाने पहुंचा,संचालक सहित ड्राइवर पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज,पुलिस ने शुरू की जांच,मचा हड़कंप...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d