• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, March 15, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

*राजस्व विभाग की बैठक में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने लिये बड़े निर्णय* *टारगेट पूरा करने वाले संभागीय अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों, सहायक राजस्व निरीक्षकों, और करसंग्रहिताओं को मिलेगा बोनस और सम्मान – महापौर श्री अन्नू*

by Manish Gautam Chiefeditor
February 28, 2025
in जबलपुर
0
*राजस्व विभाग की बैठक में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने लिये बड़े निर्णय*  *टारगेट पूरा करने वाले संभागीय अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों, सहायक राजस्व निरीक्षकों, और करसंग्रहिताओं को मिलेगा बोनस और सम्मान – महापौर श्री अन्नू*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST

*जिन संभागों के द्वारा लक्ष्य के अनुरूप वसूली का कार्य नहीं किया जायेगा उन संभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा दण्ड – महापौर*

*शहर के सम्मानीय नागरिक हमारे देवतुल्य : परन्तु समग्र विकास के लिए सभी प्रकार के बकाया करों की राशि जमा कराने की है जिम्मेदारी – महापौर श्री अन्नू*

*संस्कारधानी के समस्त सम्माननीय करदाताओं से समय पर सम्पत्तिकर, जलकर, किराया, कचरा प्रबंधन शुल्क आदि जमा करने महापौर ने की विनम्र अपील*

जबलपुर। वर्तमान वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिए नगर निगम द्वारा वार्डवार एवं संभागवार राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान घर-घर करदाताओं से राजस्व अमला सम्पर्क कर बकाया करों की राशि जमा करने अनुरोध भी कर रहा है। इस संबध्ां में आज महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और बैठक में राजस्व अमले को वेतन के अलावा बोनस देने के संबंध में बड़े निर्णय लिये गए। महापौर श्री अन्नू ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों को निर्णय से अवगत कराते हुए कहा कि जिन संभागीय अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों, और करसंग्रहिताओं द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक की वसूली की जायेगी उन्हें मासिक वेतन के अतिरिक्त बोनस के रूप में उपहार दिये जायेगें और उन्हें सम्मानित भी किया जायेगा।
बैठक में महापौर श्री अन्नू के द्वारा राजस्व अमले से बताया गया कि जिन संभागीय अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों, सहायक राजस्व निरीक्षकों, और करसंग्रहिताओं द्वारा लक्ष्य से कम वसूली कर निगम कोष में राशि जमा कराई जायेगी उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ दण्ड देने की कार्रवाई भी की जायेगी। बैठक में महापौर श्री अन्नू ने कहा कि शहर के सम्माननीय नागरिक, करदाता उनके लिए देवतुल्य हैं। उनसे सम्पर्क स्थापित कर शहर के समग्र विकास के लिए समस्त प्रकार के बकाया करों की राशि जैसे – सम्पत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क, किराया आदि जमा कराएॅं। महापौर श्री अन्नू ने शहर के सम्माननीय नागरिकों से भी अनुरोध के साथ विनम्र अपील की है कि उनके बिना सहयोग से शहर का समग्र विकास संभव नहीं है, इसलिए शहर विकास को पंख लगाने एवं गति देने करों की वसूली 100 प्रतिशत जरूरी है। उन्होंने सभी सम्माननीय करदाताओं से समय पर समस्त प्रकार के बकाया करों की राशि जमा करने के लिए अपील की है। आज की बैठक में एम.आई.सी. सदस्य एवं राजस्व प्रभारी डॉं. सुभाष तिवारी, उपायुक्त पी.एन. सनखेरे, बाजार अधीक्षक दिनेश प्रताप सिंह एवं 16 संभागों के राजस्व निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*शहर के गणमान्य नागरिकों से साकारात्मक सुझाव लेकर* *सिटी फॉरेस्ट विकसित कर रानीताल वॉटर बॉडी को किया जायेगा पुनर्जीवित*  *रानीताल वॉटर बॉडी के समीप रोजगार और व्यापार को भी बढ़ावा देने की जायेगी पहल*

*शहर के गणमान्य नागरिकों से साकारात्मक सुझाव लेकर* *सिटी फॉरेस्ट विकसित कर रानीताल वॉटर बॉडी को किया जायेगा पुनर्जीवित* *रानीताल वॉटर बॉडी के समीप रोजगार और व्यापार को भी बढ़ावा देने की जायेगी पहल*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d