• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, September 16, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनान्तर्गत जिले के 200 वरिष्ठ नागरिक शनिवार को होंगे रवाना* *कटनी मुख्य स्टेशन से भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से रामेश्वरम के लिए रवाना होंगे तीर्थ यात्री* *तीर्थयात्रियों को दोपहर 12 बजे पहुंचना होगा कटनी मुख्य रेल्वे स्टेशन*

by Manish Gautam Chiefeditor
February 28, 2025
in कटनी
0
*मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनान्तर्गत जिले के 200 वरिष्ठ नागरिक शनिवार को होंगे रवाना*  *कटनी मुख्य स्टेशन से भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से रामेश्वरम के लिए रवाना होंगे तीर्थ यात्री*  *तीर्थयात्रियों को दोपहर 12 बजे पहुंचना होगा कटनी मुख्य रेल्वे स्टेशन*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व*

कटनी – मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत शनिवार 1 मार्च को जिले के 200 तीर्थयात्री भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से दोपहर 2 बजे कटनी मुख्य स्टेशन से रामेश्वरम तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत रामेश्वरम तीर्थ यात्रा 1 मार्च से 6 मार्च तक प्रस्तावित है तीर्थ यात्रा हेतु कटनी जिले के लिए 200 बर्थ आवंटित की गई है। यह ट्रेन 1 मार्च को तीर्थयात्रियों को लेकर जबलपुर होते हुए रामेश्वरम के लिए रवाना होगी तथा 6 मार्च को जबलपुर होते हुए कटनी वापस आएगी।
कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत रामेश्वरम यात्रा हेतु शहरी क्षेत्र में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटनी, आयुक्त नगर पालिक निगम कटनी, जनपद पंचायतों व नगर पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों सहित परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण कटनी को जिले के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित करने तथा चयनित यात्रियों को 12 बजे तक मुख्य रेल्वे स्टेशन पर पहुंचने हेतु अपने स्तर से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर श्री यादव ने स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों के स्वागत सत्कार की व्यवस्था करने सहित बैठक व्यवस्था, बैटरीयुक्त माईक एवं साउण्ड, बैनर, हरी झंडी, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, टिकट वितरण करने एवं अन्य सहायता हेतु निकायवार पृथक-पृथक कर्मचारियों को बैठनें हेतु 10 स्टाल की व्यवस्था करानें के निर्देश आयुक्त नगर निगम कटनी को दिए है। डिप्टी कलेक्टर एवं तीर्थ यात्रा प्रभारी श्री विवेक गुप्ता ने टिकट वितरण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिले के तीर्थयात्रियों से दोपहर 12 बजे तक कटनी मुख्य स्टेशन में पहुंचने का आग्रह किया है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करें और राजस्व वसूली बढ़ाएं* *कलेक्टर श्री सिंह ने सभी राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश*

*राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करें और राजस्व वसूली बढ़ाएं* *कलेक्टर श्री सिंह ने सभी राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.