कटनी। संभागीय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास जबलपुर संभाग जबलपुर के पत्र के अनुक्रम में कलेक्टर श्री दिलीप यादव ने आदेश जारी करते हुए जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा कार्यालय) के जिला परियोजना अधिकारी कटनी का प्रभार निगमायुक्त नीलेश दुबे को सौंपा है।
कलेक्टर श्री यादव द्वारा जारी आदेश के तहत आयुक्त श्री नीलेश दुबे को जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा कार्यालय) के जिला परियोजना अधिकारी का दायित्व अपने कार्य के साथ-साथ आगामी आदेश पर्यन्त तक सौंपा है।
विदित हो की पूर्व में उक्त प्रभार विवेक गुप्ता डिप्टी कलेक्टर को प्रशासनिक व्यवस्था हेतु सौंपा गया था।