• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

अमित दीवान आत्महत्या मामले में फरार आरोपी विक्की शिवहरे और आकाश शिवहरे को पुलिस टीम ने 24 दिन बाद बुदनी से किया गिरफ्तार,एसडीओपी पराग सैनी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय,अन्य आरोपियों की तलाश जारी..VIDEO

by Manish Gautam Chiefeditor
February 27, 2025
in नर्मदापुरम
0
अमित दीवान आत्महत्या मामले में फरार आरोपी विक्की शिवहरे और आकाश शिवहरे को पुलिस टीम ने 24 दिन बाद बुदनी से किया गिरफ्तार,एसडीओपी पराग सैनी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय,अन्य आरोपियों की तलाश जारी..VIDEO
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। नगर में आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर अमित दीवान द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपियों में से दो आरोपियों विक्की शिवहरे और आकाश शिवहरे को घटना के 24 दिन बाद आखिर देहात पुलिस टीम ने गुरुवार को बुदनी से गिरफ्तार कर लिया है। अवगत हो कि इससे पूर्व अन्य दो आरोपी सौरभ शर्मा और नितिन मालवीय को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी हैं। एसडीओपी पराग सैनी ने बताया कि अमित दीवान आत्महत्या मामले में फरार आरोपियों की पुलिस निरंतर तलाश कर रही है। आज सुबह बुधनी लोकेशन मिलने पर विक्की शिवहरे और आकाश शिवहरे को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें मेडिकल उपरांत न्यायालय भेजा गया है।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2025/02/km_20250227-1_360p_30f_20250227_173555.mp4

अवगत हो कि एक आरोपी आकाश शिवहरे की ओर से उच्च न्यायालय जबलपुर में लगाई गई अग्रिम जमानत याचिका को माननीय न्यायाधीश संजय द्विवेदी की अदालत ने सोमवार को सुनवाई उपरांत निरस्त कर दिया था। जिसके बाद से ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होना तय मानी जाने लगी थी। उल्लेखनीय है कि नर्मदापुरम नगर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी युवा अमित दीवान पिता देवनारायण (33) वर्ष ने बाबई रोड स्थित यशराज होटल में आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर 2 फरवरी को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का तीन पेज का सुसाइड नोट बरामद किया था। जिसमें ऑनलाइन गेमिंग क्रिकेट सट्टा का कर्ज़ का रुपया देने के बाद भी आरोपियों द्वारा प्रताड़ित किया जाना लेख किया था। देहात पुलिस ने मृतक के सुसाइड नोट और परिजनों के बयान के आधार पर आठ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। देहात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 108, 3(5) में प्रकरण दर्ज किया। आरोपियों में भाजपा नेता प्रकाश शिवहरे का पुत्र विक्की शिवहरे, आकाश शिवहरे, विवेक ठाकुर, भैय्यू सराठे, ऋषि सराठे, नितिन मालवीय, सौरभ शर्मा, राकेश रघुवंशी शामिल हैं। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही सभी आरोपी फरार हो गए। दूसरी तरफ पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की थी। अवैध रूप से अर्जित संपत्ति कुर्की की कार्यवाही भी शुरू की। इससे पूर्व दो आरोपी सौरभ शर्मा और नितिन मालवीय गिरफ्तार होकर जिला न्यायालय में पेश होकर जेल भेजे जा चुके हैं। दूसरी तरफ आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर सर्व विप्र महासभा सहित सर्व समाज द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया जा चुका है। अब इस पूरे मामले में चार आरोपी शेष रह गए हैं, जिनकी गिरफ्तारी होना है। एसडीओपी पराग सैनी ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किये जा रहे हैं,जल्द उनकी गिरफ्तारी होगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
आदिवासी बाहुल्य कोठी ग्राम में हुआ राज्यपाल जी का आगमन बैगा समाज के लोगों से किया संवाद

आदिवासी बाहुल्य कोठी ग्राम में हुआ राज्यपाल जी का आगमन बैगा समाज के लोगों से किया संवाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d