• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

अमित दीवान आत्महत्या मामले में फरार आरोपी आकाश शिवहरे की अग्रिम जमानत याचिका उच्च न्यायालय से हुई निरस्त,घटना के 24 दिन बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ से दूर,दो आरोपी गिरफ्तार होकर भेजे जा चुके जेल….!

by Manish Gautam Chiefeditor
February 27, 2025
in नर्मदापुरम
0
अमित दीवान आत्महत्या मामले में फरार आरोपी आकाश शिवहरे की अग्रिम जमानत याचिका उच्च न्यायालय से हुई निरस्त,घटना के 24 दिन बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ से दूर,दो आरोपी गिरफ्तार होकर भेजे जा चुके जेल….!
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। अमित दीवान आत्महत्या मामले के एक आरोपी आकाश शिवहरे की ओर से उच्च न्यायालय जबलपुर में लगाई गई अग्रिम जमानत याचिका को माननीय न्यायाधीश संजय द्विवेदी की अदालत ने निरस्त कर दिया है। अग्रिम जमानत आदेश निरस्त होने की जानकारी देते हुए मृतक के परिजन रत्नेश दुबे ने बताया कि आरोपी आकाश शिवहरे द्वारा उच्च न्यायालय जबलपुर में अग्रिम जमानत याचिका लगाई गई थी। जिस पर उच्च न्यायालय जबलपुर में माननीय न्यायाधीश संजय द्विवेदी द्वारा सुनवाई करते हुए आरोपी को अग्रिम जमानत देने से इनकार करते हुए याचिका निरस्त कर दी है। मंगलवार को आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका निरस्त होने के आदेश की प्रति प्राप्त हुई है। वहीं आरोपी आकाश शिवहरे की अग्रिम जमानत याचिका उच्च न्यायालय से निरस्त होने के बाद अब आरोपियों की गिरफ्तारी होना तय हो गई है। उल्लेखनीय है कि नर्मदापुरम नगर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी युवा अमित दीवान पिता देवनारायण (33) वर्ष ने बाबई रोड स्थित यशराज होटल में आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर 2 फरवरी को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का तीन पेज का सुसाइड नोट बरामद किया था। जिसमें ऑनलाइन गेमिंग क्रिकेट सट्टा का कर्ज़ का रुपया वापस देने के बाद भी आरोपियों द्वारा प्रताड़ित किया जाना लेख किया था। देहात पुलिस ने मृतक के सुसाइड नोट और परिजनों के बयान के आधार पर आठ आरोपियों के खिलाफ FIR एफआईआर दर्ज की थी। देहात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 108, 3(5) में दर्ज किया हुआ है। आरोपियों में भाजपा नेता प्रकाश शिवहरे का पुत्र विक्की शिवहरे,आकाश शिवहरे, विवेक ठाकुर,भैय्यू सराठे, ऋषि सराठे, नितिन मालवीय, सौरभ शर्मा, राकेश रघुवंशी शामिल हैं। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही सभी आरोपी फरार हो गए। दूसरी तरफ पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 -10 हजार रुपए के नाम की घोषणा की हुई है। अवैध रूप से अर्जित संपत्ति कुर्की की तैयारी भी कर रही है। इस बीच पुलिस ने दो आरोपी सौरभ शर्मा और नितिन मालवीय को गिरफ्तार कर माननीय जिला न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दूसरी तरफ आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर सर्व विप्र महासभा सहित सर्व समाज द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया जा चुका है। वहीं उच्च न्यायालय से एक आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका निरस्त होने के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि जल्दी बाकी आरोपी पुलिस पकड़ में होंगे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
थाना शुजालपुर मंडी पुलिस की बड़ी सफलता”  सरकारी चावल से भरा ट्रक सहित कुल किमती 35 लाख रूपये का मश्रुका किया जप्त..!

थाना शुजालपुर मंडी पुलिस की बड़ी सफलता" सरकारी चावल से भरा ट्रक सहित कुल किमती 35 लाख रूपये का मश्रुका किया जप्त..!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d