• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जिला मुख्यालय से लेकर तहसील और ग्राम पंचायतों में हुई जनसुनवाई जिला स्तरीय जनसुनवाई में 103 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं

by Manish Gautam Chiefeditor
February 25, 2025
in कटनी
0
जिला मुख्यालय से लेकर तहसील और ग्राम पंचायतों में हुई जनसुनवाई  जिला स्तरीय जनसुनवाई में 103 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट कार्यालय सहित मंगलवार को अनुविभाग, तहसील, विकासखण्ड से लेकर ग्राम पंचायत तक जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां जिला स्तरीय जनसुनवाई में 103 आवेदकों की समस्यायें और शिकायतें सुनी गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।

कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर साधना परस्ते, डिप्टी कलेक्टर द्वय विवेक गुप्ता एवं प्रमोद चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारियों ने जनसुनवाई कर समस्याओं का नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिये।

*करें नक्शा सुधार*

ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम बरेली रामपुर निवासी सुनेश यादव एवं जलसा बाई ने खसरा नंबर 257 रकबा 2.26 हेक्टेयर एव खसरा नं. 260 रकबा 0.30 हेक्टेयर के नक्शा सुधार का आवेदन प्रस्तुत किया।जिस पर इस मामले पर एसडीएम ढीमरखेड़ा को समुचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार विजयमती तिवारी ग्राम तिहारी तहसील स्लीमनाबाद में खसरा नं. 632 के रिकॉर्ड में सुधार का आवेदन दिया। जिस पर कार्यवाही हेतु तहसीलदार स्लीमनाबाद को निर्देशित किया गया।

*अन्य स्थान पर आवास दिलाये*

रवीन्द्रनाथ टैगोर वार्ड अमीरगंज निवासी सुनील केवट ने आईएचएसडीपी योजना के अंतर्गत वॉर्ड क्रमांक 1 प्रेमनगर बस्ती में आवासीय इकाई स्वीकृत होने के बाद कब्जा नहीं मिलने पर यहां आवंटित आवास को निरस्त करते हुए रवीन्द्रनाथ टैगोर वॉर्ड 45 में स्थित आवास को स्वीकृत करने हेतु आवेदन दिया जिसके समुचित परीक्षण हेतु आयुक्त नगरनिगम को निर्देशित किया गया।

*जियो टॉवर का अवैध किराया*

ग्राम बंडा थाना माधवनगर निवासी अरविंद कुमार कुशवाहा ने जनसुनवाई में पहुंचकर संगीता कुशवाहा और विपिन कुशवाहा एवं विनय कुशवाहा द्वारा गांव की शासकीय भूमि खसरा नंबर 940, 947, 941 और 938 में अवैध कब्जा करने का आवेदन देते हुए कहा कि इन लोगों ने खसरा नंबर 940 पर लगाये गये, जियो टॉवर का किराया भी अवैध रूप से अर्जित कर रहे हैं। इस पर समुचित कार्यवाही हेतु एसडीएम कटनी को निर्देशित किया गया।
#JansamparkMP
#जनसुनवाई
#कटनी
#katni

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*राजस्व वसूली का टारगेट पूरा करने अब मात्र 34 दिन शेष : निगमायुक्त प्रीति यादव ने राजस्व अमले को सख्ती से वसूली करने दिये निर्देश*

*राजस्व वसूली का टारगेट पूरा करने अब मात्र 34 दिन शेष : निगमायुक्त प्रीति यादव ने राजस्व अमले को सख्ती से वसूली करने दिये निर्देश*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d