• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक को न्‍याय दिलाने के वाहक है अभियोजन अधिकारी – मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव धर्मो रक्षति रक्षित: के सुक्ति का पालन करें अभियोजन अधिकारी :- न्‍यायमूर्ति श्री जे.के. माहेश्‍वरी।त्‍वरित न्‍याय प्रदान कराना अभियोजन का दायित्‍व:- मुख्‍य न्‍यायमूर्ति श्री सुरेश कुमार कैत

by Manish Gautam Chiefeditor
February 22, 2025
in top
0
समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक को न्‍याय दिलाने के वाहक है अभियोजन अधिकारी – मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव धर्मो रक्षति रक्षित: के सुक्ति का पालन करें अभियोजन अधिकारी :- न्‍यायमूर्ति श्री जे.के. माहेश्‍वरी।त्‍वरित न्‍याय प्रदान कराना अभियोजन का दायित्‍व:- मुख्‍य न्‍यायमूर्ति श्री सुरेश कुमार कैत
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST

जनसंपर्क अधिकारी लोक अभियोजन संभाग भोपाल श्री मनोज त्रिपाठी एडीपीओ ने बताया कि लोक अभियोजन संचालनालय म.प्र. के तत्वाधान में नवनियुक्त 212 अभियोजन अधिकारियों का 45 दिवसीय आधारभूमि प्रशिक्षण कार्यक्रम केन्द्रीय पुलिस प्रशिक्षण संस्थान कान्हासैया भोपाल में दिनांक 22.02.2025 से प्रातः 10.00 बजे से प्रारंभ हुआ । उदघाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता म.प्र. के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की गई । माननीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री जे.के.माहेश्वरी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, म.प्र. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति श्री सुरेश कुमार कैत तथा न्यायमूर्ति श्री विवेक अग्रवाल कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए ।
कार्यक्रम में मान. मुख्‍यमंत्री जी द्वारा अपने उद्बबोधन में यह व्‍यक्‍त किया गया कि जब कोई व्‍यक्ति पीडित होता है तो उसके मन में शोले दहकते है अभियोजन अधिकारी ऐसे पीडितों को न्‍याय प्रदान करवाकर उन्‍हें संतृप्‍त करते हैं इसलिए अभियोजन अधिकारियों का कार्य अत्‍यंत पुनीत एवं महत्‍वपूर्ण हैं । अभियोजन अधिकारीगण समाज के अंतिम व्‍यक्ति तक को न्‍याय प्रदान करने के लिए ध्‍वजा वाहक के रूप में कार्य करते हैं । हम अभियोजन अधिकारियों की समस्‍याओं का समाधान करने का पूर्ण प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि सर्वोच्‍च न्‍यायालय के न्‍यायमूर्ति माननीय श्री जे.के. माहेश्‍वरी ने अभियोजन अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि धर्मो रक्षति रक्षित: का पालन करना हम सबका दायित्‍व है, अभियोजन अधिकारियों का कार्य पीडित को सम्‍पूर्ण न्‍याय प्रदान कराने का होता है जो कि अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण है। सरकार द्वारा अभियोजन अधिकारियों को सशक्‍त करने के लिए सम्‍पूर्ण प्रयास किये जाने चाहिए । ई-कोर्ट के कॉन्‍सेप्‍ट को ध्‍यान में रखते हुए अभियोजन अधिकारियों को लेपटॉप एवं विधिक ज्ञान संवर्धन हेतु ई-लायब्रेरी की सुविधा उपलब्‍ध करायी जानी चाहिए, जिससे वह सशक्‍त पैरवी कर सकें ।
अपने उद्बबोधन के दौरान म.प्र. उच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायमूर्ति श्री सुरेश कुमार कैत ने व्‍यक्‍त किया कि अभियोजन अधिकारियों को पिडितों को त्‍वरित न्‍याय प्रदान करवाने में हर संभव सहयोग करना चाहिए और सत्‍य की खोज में उन्‍हें न्‍यायालय का सहभागी होना चाहिए । मैं माननीय मुख्‍यमंत्री जी से अपेक्षा करूंगा कि वह अभियोजन अधिकारियों को उनकी आवश्‍यकता एवं गरिमा अनुसार संसाधन उपलब्‍ध करायेंगे ।
न्‍यायमूर्ति श्री विवेक अग्रवाल ने अभियोजन अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन और संयम से ही सफलता प्राप्‍त होती है । कार्यक्रम की रूपरेखा अपर मुख्‍य सचिव गृह श्री जे.एन. कांसोटिया द्वारा रखी गई तथा संचालक लोक अभियोजन श्री बी.एल. प्रजापति द्वारा स्‍वागत उद्धबोधन दिया गया । कार्यक्रम के दौरान अतिथिगणों को स्‍मृति चिन्‍ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्र.संयुक्‍त संचालक श्री रामेश्‍वर प्रसाद कुमरे द्वारा आभार प्रकट किया गया । कार्यक्रम का संचालन एडीपीओ श्री विक्रम सिंह तथा श्रीमती सुधा विजय सिंह भदौरिया द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम में विशिष्‍ट अतिथि के रूप में रजिस्ट्रार जनरल म.प्र. उच्च न्यायालय श्री धरमिंदर सिंह, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग श्री जे.एन.कंसोटिया, प्रमुख सचिव विधि एवं विधायी कार्य विभाग श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला एवं सत्र न्‍यायाधीश श्री मनोज श्रीवास्‍तव, सीएपीटी डायरेक्टर श्री अनिल किशोर यादव, प्रभारी उपसंचालक श्री राजेन्‍द्र उपाध्‍याय तथा विभिन्न न्‍यायाधीशगण, पुलिस के अधिकारीगण तथा अभियोजन अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
दिनांक 22/02/2025 श्री मनोज त्रिपाठी
जनसंपर्क अधिकारी /एडीपीओ भोपाल

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मेला एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि, समाज का होता है… इसे महाकुंभ बनाएं।   रहस मेला धरोहर ख्याति पहचान है इसे और आगे बढ़ाएं। __ विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री भार्गव   मुख्यमंत्री डॉ यादव 28 फरवरी को गढ़ाकोटा रहस मेले में होंगे शामिल।

मेला एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि, समाज का होता है... इसे महाकुंभ बनाएं।  रहस मेला धरोहर ख्याति पहचान है इसे और आगे बढ़ाएं। __ विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री भार्गव  मुख्यमंत्री डॉ यादव 28 फरवरी को गढ़ाकोटा रहस मेले में होंगे शामिल।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d