• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज 21 फरवरी दिन शुक्रवार का दिन 12 राशियों का कैसा रहेगा*

by Manish Gautam Chiefeditor
February 21, 2025
in ज्योतिष
0
आज 21 फरवरी दिन शुक्रवार का दिन 12 राशियों का कैसा रहेगा*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST

*डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शुक्रवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन……*

*मेष* – पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही पारिवारिक समस्या का समाधान मिलने से तनाव दूर होगा। आपकी सकारात्मक सोच और संतुलित स्वभाव से आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। धार्मिक कार्यों में भी रुचि रहेगी।
नेगेटिव- पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। बजट को अपनी आवश्यकता के अनुसार सीमित और संतुलित रखना जरूरी है। व्यर्थ के वाद-विवाद में ना पड़े। अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों में ही ध्यान दें। विद्यार्थियों को किसी विषय में समस्या रहेगी।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी नए काम शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है, क्योंकि निजी कामों से अपने बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के विदेश जाने की कोशिशों में उम्मीद दिखेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी अन्य व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। जिसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य- असंतुलित दिनचर्या और खानपान की वजह से गैस, वायु आदि की वजह से जोड़ों में दर्द और बेचैनी जैसी समस्या रहेगी।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2*

*वृषभ* – पॉजिटव- अनुभवी लोगों के सानिध्य में रहने का अवसर मिलेगा। कई सकारात्मक पहलुओं की जानकारी भी मिलेगी। आर्थिक और पारिवारिक स्थिति बेहतर बनाने में आपका प्रयास रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्य भी संपन्न होगा।
नेगेटिव- किसी भी वाद-विवाद अथवा समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से ही सुलझाएं। अचानक ही कोई ऐसा खर्चा आ सकता है जिसकी वजह से बजट गड़बड़ा आएगा। किसी की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले लेना आपको तनाव में डाल सकता है।
व्यवसाय- दैनिक आय पहले से कुछ बेहतर होगी। अपनी पार्टियों तथा संपर्क सूत्रों के साथ संबंध मजबूत बनाकर रखें। किसी भी नए कार्य को शुरू करने में जल्दबाजी ना करें। युवाओं को करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
लव- परिवार में प्रेम तथा सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान और विश्वास रखेंगे।
स्वास्थ्य- किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर लापरवाही बिल्कुल ना करें। और तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज ले।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2*

*मिथुन* – पॉजिटिव- सामाजिक दायरा और अधिक विस्तृत होगा। पारिवारिक गतिविधियों में आज कुछ व्यस्तता बनी रहेगी। जरूरतमंद लोगों की सहायता करना आपको आत्मिक खुशी देगा। परिवार के साथ किसी मनोरंजन स्थल पर जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- इस समय आर्थिक दृष्टि से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। इसलिए अपनी क्षमता से अधिक खर्च अथवा निवेश ना करें। अगर कर्ज व लोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो उस पर पुनर्विचार करने की भी जरूरत है। मामा पक्ष के साथ संबंधों को मधुर रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली में सुधार लाने से आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। किसी बड़ी कंपनी के साथ व्यवसायिक रूप से जुड़ने की नीति कामयाब रहेगी और सफलता भी होगी। नौकरी में टारगेट पूरे करने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।
लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद और व्यवस्थित बनाकर रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए अच्छे रिश्ते आने की पूरी संभावना है।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। जरा सी लापरवाही आपके स्वास्थ्य को खराब करेगी।
*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9*

*कर्क* – पॉजिटिव- महत्वपूर्ण सूचना या समाचार मिल सकता है। धन संबंधी कुछ कार्य संपन्न होंगे। मानसिक रूप से आप सुकून का अनुभव करेंगे। किसी समारोह या पार्टी में भी व्यस्तता रह सकती हैं।
नेगेटिव- आज खास ध्यान देने योग्य बात यह है कि आपको हर किसी पर विश्वास नहीं करना है। क्योंकि कोई ऐसी बात हो सकती है, जिसकी वजह से आपकी आलोचना होगी। भावुकता और उदारता आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है। इन पर काबू पाने से आप काफी समस्याओं से उबर जाएंगे।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में परेशानियां रहेंगी। इनसे उबरने के लिए बहुत अधिक मेहनत तथा परिश्रम की जरूरत है। किसी बड़े राजनीतिक व्यक्ति से आपका संपर्क बनेगा। बिजनेस में ऐसे इंसान की मदद मिलेगी। ऑफिस में सकारात्मक माहौल रहेगा।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति मर्यादित तथा गंभीर रहेंगे।
स्वास्थ्य- संतुलित आहार के साथ-साथ शारीरिक परिश्रम व व्यायाम जैसी बातों पर भी ध्यान दें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। *भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4*

*सिंह* – पॉजिटिव- अनुभवी तथा प्रभावशाली लोगों का सानिध्य मिलेगा। अच्छे लोगों के संपर्क में रहने से आपकी भी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। युवा वर्ग को जल्दी ही अपनी मेहनत के अनुरूप कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने वाली है। धार्मिक गतिविधियों में भी रुझान रहेगा ।
नेगेटिव- अपनी योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करें। ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल भी सकता है। खर्चे बढ़ेंगे। परंतु साथ ही आय की स्थिति भी बेहतर होने से परेशानी महसूस नहीं होगी। आज कहीं भी आवाजाही करने से परहेज करें।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में दिक्कतें आ सकती हैं। कुछ विरोधी आपके मनोबल को गिराने की कोशिश करेंगे। इस समय अपनी कार्यप्रणाली को गुप्त ही रखें। धन संबंधी दिक्कतों के कारण जो कार्य रुके हुए थे, आज उनमें गति आने की संभावना है।
लव- पारिवारिक वातावरण और माहौल दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। प्रणय संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- अपने ऊपर अपनी क्षमता से अधिक कार्यभार ना ले। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ेगी।
*भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3*

*कन्या* – पॉजिटिव- मित्रों तथा परिवार के साथ मनोरंजक गतिविधियों में सुखद समय व्यतीत होगा। पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी अगर कोई मामला रुका हुआ है, तो आज उस पर ध्यान केंद्रित करें, सफलता के योग बन रहे हैं। किसी खास वस्तु की शॉपिंग भी हो सकती हैं।
नेगेटिव- ज्यादा भावुकता रखना भी ठीक नहीं है। क्योंकि इसकी वजह से आपके कई बनते हुए काम बिगड़ भी सकते हैं। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ मनमुटाव होने जैसी स्थिति बन रही है। आपकी जरा सी सावधानी रिश्तो को बिगड़ने से बचा भी सकती हैं।
व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक जानकारियां किसी से भी शेयर ना करें। कार्यक्षेत्र में रखरखाव संबंधी गतिविधियों पर खर्चा पड़ेगा। आपने जो नवीन कार्य संबंधी योजनाएं बनाई हैं, उस पर एकाग्र चित्त होकर काम करें। सरकारी कर्मचारी अतिरिक्त कार्यभार की वजह से परेशान रहेंगे।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन और डिनर के लिए जाना यादगार पलों में शामिल होगा। तथा आपसी संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- आपकी अपनी ही गलती की वजह से कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी पुनः उठ सकती है। लापरवाही ना करें और तुरंत जांच करवाएं।
*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9*

*तुला* – पॉजिटिव- ग्रह गोचर बहुत अनुकूल है। मेहनत से काम पूरे करें। किसी निकट संबंधी द्वारा कोई सुखद समाचार मिलने से सुकून और खुशी मिलेगी। युवा अपने करियर संबंधी संभावनाओं को हासिल करने के लिए अथक प्रयास करेंगे।
नेगेटिव- फालतू बातों पर ध्यान ना देकर अपने काम पर ही एकाग्र रहे। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप करने से आपके मान-सम्मान पर बात आ सकती हैं। बच्चों को अपनी पढ़ाई से संबंधित परेशानियां तनाव में डाल देंगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। बाहरी संसाधनों द्वारा अच्छे आर्डर मिलने की संभावना है। ऑनलाइन कामों पर ज्यादा ध्यान दें। पक्के बिल का ही उपयोग करें। ऑफिस में राजनीति रह सकती है।
लव- सभी पारिवारिक सदस्य एक दूसरे के प्रति सकारात्मक व्यवहार रखेंगे। किसी संबंधी के यहां जाने का भी निमंत्रण मिलेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से संबंधित कुछ ना कुछ दिक्कतें रहेंगी। नियमित रूप से व्यायाम और योगा करते रहें।
*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- घर में नवीनीकरण संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। किसी समस्या का समाधान मिलने से आपकी चिंता दूर होगी और अपने अंदर बेहतर आत्मविश्वास और आत्म बल महसूस करेंगे। किसी नजदीकी संबंधी के साथ भी महत्वपूर्ण विषय पर वार्तालाप होगा। बेहतर जानकारियां मिलेंगी।
नेगेटिव- अन्य गतिविधियों में व्यस्त रहने की वजह से आपके व्यक्तिगत कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं और आपकी भावनाओं और उदारता का कोई नाजायज फायदा भी उठा सकता है। इस समय आर्थिक स्थिति पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- बिजनेस में साथियों और कर्मचारियों की मदद से रुकी हुई गतिविधियां दोबारा शुरू करने में सफलता मिलेगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कार्यों में फायदा होगा। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपने काम के प्रति लापरवाही ना बरतें।
लव- परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। युवा वर्ग घूमने-फिरने तथा डेटिंग का आनंद लेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु बदलते मौसम की वजह से लापरवाही भी करना उचित नहीं है।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2*

*धनु* – पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या रखना आपके समय और धन की बचत करवाएगा। क्योंकि व्यर्थ के खर्चों की स्थिति बन रही है। किसी मित्र की मदद से पिछले कुछ समय से चल रही चिंता और परेशानियों से राहत मिलेगी। युवाओं को अपने प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- व्यर्थ के खर्चों में कटौती करने से आपकी आर्थिक समस्या काफी हद तक सुलझ सकती हैं। परंतु अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं, दस्तावेज को अधिक संभालकर रखें। किसी तरह का नुकसान होने से उसका असर आपकी सुकून और नींद पर भी पड़ सकता है।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। दूरदराज के क्षेत्रों से संबंधित कार्यों में बेहतरीन सफलता मिलेगी। सरकारी मामलों को जल्दी ही सुलझाने का प्रयास करें। परेशानी बढ़ सकती है। ऑफिस में किसी साथी से विवाद की स्थिति बन सकती है।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य संबंधी भी योजना बनेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु गैस और सिरदर्द जैसी समस्या बहुत अधिक परेशान कर सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5*

*मकर* – पॉजिटिव- आपको अपनी प्रतिभा को जाहिर करने का मौका मिलेगा। क्योंकि किसी भी मुश्किल कार्य को आप अपने परिश्रम द्वारा हल करने की क्षमता रखेंगे। इस समय कोई रुकी हुई पेमेंट भी वापस मिल सकती है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।
नेगेटिव- मौसम की वजह से आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें, वरना कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। बच्चों की गतिविधियों तथा संगति पर कड़ी नजर रखें। समय के अनुसार अपने स्वभाव में भी परिवर्तन लाएं तो बेहतर परिणाम हासिल करेंगे।
व्यवसाय- अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन में कोई बड़ा निर्णय लेने में सक्षम होंगे। सिर्फ बेहतरीन रणनीति बनाकर काम करने की जरूरत है। नौकरी में मनचाहे काम होने से सुकून मिलेगा। प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी।
लव- दांपत्य संबंधों में सामंजस्य बनाकर रखें। विवाहेत्तर संबंधों का नकारात्मक प्रभाव पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- गैस और कब्ज संबंधी समस्या से राहत पाने के लिए उचित इलाज ले, क्योंकि इसकी वजह से और भी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7*

*कुंभ* – पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद आप अपने घर परिवार को पूरा समय देंगे। परिवारजनों के साथ घर में बदलाव तथा रखरखाव संबंधी कार्यो की भी योजनाएं बनेंगी। किसी मित्र अथवा संबंधी के प्रति गलतफहमी भी दूर होगी। कोई भी समस्या सुलझाने का अनुकूल समय है।
नेगेटिव- बातचीत करते समय शब्दों के प्रयोग में सावधानी बरतें। किसी भी असमंजस की स्थिति में अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन भी लेना चाहिए। युवा वर्ग गलत संगति व गलत आदतों से दूरी बनाकर रखें। वरना किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
व्यवसाय- इस समय कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति रखें। हर काम पर नजर रखें। साथियों से मदद न मिलने पर समस्याएं आ सकती है। मार्केटिंग तथा प्रोडक्ट के प्रमोशन करने से आपको फायदा मिल सकता है।
लव- आपसी सामंजस्य रखना वैवाहिक संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगा। पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य- मौसम कुछ प्रतिकूल रहेगा। लापरवाही ना करके अपनी लाइफ स्टाइल को व्यवस्थित रखना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9*

*मीन* – पॉजिटिव- समय में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। पिछले कुछ समय से चल रही अस्वस्थता में आज कुछ सुधार महसूस होगा। और आप भरपूर एनर्जी महसूस करेंगे। परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। परंतु यह फैसले सकारात्मक ही रहेंगे।
नेगेटिव- घर में छोटी सी बात पर अकारण ही तनाव उत्पन्न हो सकता है। इन व्यर्थ की बातों को नजरअंदाज करें, तथा क्रोध करने से बचें। घर में उचित सामंजस्य बनाए रखने के लिए वरिष्ठ सदस्यों का योगदान लेना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस की गतिविधियों में सुधार होगा। किसी भी काम में रुकावट आने पर राजनीतिक संपर्कों से मदद लेनी चाहिए। हालांकि सहयोगियों तथा कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। सोशल मीडिया और पब्लिक रिलेशन मेंटेन रखें।
लव- पति-पत्नी के प्रयासों से घर में अनुशासित और खुशनुमा माहौल रहेगा। संबंधियों की आवाजाही भी होगी।
स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन की वजह से हल्का-फुल्का बुखार भी महसूस हो सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें। साथ ही प्राणायाम भी जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 231 कन्याओं का विवाह संपन्न  जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया की ग्राम पंचायत कुमारिया खास स्थित श्री मनकामेश्वर मंदिर प्रांगण में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आज 231 कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ। इनमें 155 कन्याओं का विवाह हिंदू और 76 कन्याओं का मुस्लिम रिति रिवाजों के साथ विवाह संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 231 कन्याओं का विवाह संपन्न जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया की ग्राम पंचायत कुमारिया खास स्थित श्री मनकामेश्वर मंदिर प्रांगण में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आज 231 कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ। इनमें 155 कन्याओं का विवाह हिंदू और 76 कन्याओं का मुस्लिम रिति रिवाजों के साथ विवाह संपन्न हुआ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d