• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत महापौर और कलेक्टर ने नवयुगल को दांपत्य जीवन में प्रवेश की दी शुभकामनाएं… सांकेतिक रूप में सभी को दिया 49 हजार रुपये का चेक*

by Manish Gautam Chiefeditor
February 20, 2025
in कटनी
0
*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत महापौर और कलेक्टर ने नवयुगल को दांपत्य जीवन में प्रवेश की दी शुभकामनाएं… सांकेतिक रूप में सभी को दिया 49 हजार रुपये का चेक*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

46 कन्याओं के हुए पीले हाथ, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से संपन्न हुआ सामूहिक विवाह*
▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️
*भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन सहित अन्य जनप्रतिनिधि ,पार्षद गण वैवाहिक कार्यक्रम के बने साक्षी, सभी ने नव युगल को दिया शुभ आशीर्वाद*

कटनी। नगर निगम कार्यालय परिसर का प्रांगण आज गुरुवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अन्तर्गत 46 कन्याओं के विवाह का साक्षी बना। जहां आज का नजारा अन्य दिनों से अलग रहा। उत्सवपूर्ण वातावरण में वर-वधू पक्ष के रिश्तेदारों की चहल-पहल रही। विवाह उत्सव में गायत्री परिवार के सदस्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण करके वैवाहिक रस्मों को पूर्ण कराया। इस दौरान महापौर श्रीमती प्रीति सूरी और कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव,निगमायुक्त नीलेश दुबे ने वर -वधू को उनके सुखद दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सोनी “टंडन” और मेयर इन काउंसिल सदस्य सहित नगर निगम के पार्षदगण भी इस आयोजन में सहभागी बने। कार्यक्रम में प्रत्येक नवयुगल को गृहस्थी का सामान खरीदने उपहार स्वरूप 49 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया।

वैवाहिक आयोजन में वर वधु सहित उनके रिश्तेदारों के लिए बेहतर बैठक व्यवस्था, शीतल पेयजल एवं पंडाल आदि की उचित व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर वर-वधू पक्ष को भोजन हेतु लंच पैकेट दिये गये।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से सरकार द्वारा गरीब लाभार्थी परिवार की बेटियों को शादी के लिए अब 55 हजार की वित्तीय धनराशि प्रदान की जाती है। योजना के माध्यम से गरीब परिवार की बेटियों के खाते में 55 हजार की राशि से 49 हजार रुपये की धनराशि ट्रांसफर की जाती है जिससे वह अपनी पसंद का गृहस्थी का सामान खरीद सके। शेष 6 हजार रुपये सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन हेतु आयोजनकर्ता को दी जाती है।
कार्यक्रम का संचालन नगर निगम राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर पाठक द्वारा किया गया।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, मयंक गुप्ता, एमआईसी सदस्य बीना बैनर्जी,डॉ रमेश सोनी,सुभाष साहू,सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद शीला अज्जू सोनी,सीमा श्रीवास्तव,वंदना राजकिशोर यादव,रेखा संजय तिवारी,सरला संतोष मिश्रा,राजेश भास्कर,सुखदेव चौधरी,उमेन्द्र अहिरवार, सचिन बहरे, विनोद यादव,सोनू सचिन बहरे,पूर्व पार्षद राजकिशोर यादव,कमलेश चौधरी,समाजसेवी अजय सरावगी,विनीत जायसवाल,कपिल रजक,अज्जू सोनी,उपायुक्त पवन कुमार अहिरवार सहित निगम के अधिकारी एवं गायत्री परिवार के सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कवर फसल मल्चिंग एवं प्लास्टिक मल्चिंगका विद्यार्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।

कवर फसल मल्चिंग एवं प्लास्टिक मल्चिंगका विद्यार्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d