• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*

by Manish Gautam Chiefeditor
February 18, 2025
in ज्योतिष
0
17 फरवरी दिन सोमवार,12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज मंगलवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*

*मेष* – पॉजिटिव- आज किसी काम को लेकर जमकर मेहनत करनी पड़ेगी। सफलता मिलनी भी तय है। पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। बच्चों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना उनके मनोबल को बढ़ाएगा।
नेगेटिव- कोई यात्रा का प्लान है, तो उसे स्थगित रखने में भलाई है। नुकसान हो सकता है। कुछ विरोधी आपके लिए परेशानियों की वजह बन सकते हैं। उनकी गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। दूसरों पर विश्वास करने की बजाय अपनी कार्य क्षमता और काबिलियत से निर्णय लेना ज्यादा उचित रहेगा।
व्यवसाय- ऑफिस और स्टाफ के कामों को नजरअंदाज न करें। कड़ी नजर रखना जरूरी है। उनकी मिलीभगत आपके कामों में नुकसान पहुंचा सकती है। नौकरीपेशा लोगों का स्टाफ पर नेतृत्व रहेगा।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी व्यक्ति के दखल से अलगाव की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। स्वस्थ विचारधारा रखें। उचित आराम करें।
*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7*

*वृषभ* – पॉजिटिव- कई तरह की जिम्मेदारियां आपकी राह देख रही है। आप उन्हें उचित रूप से निभा लेंगे। रूटीन से हटकर खास गतिविधियों में आपकी दिलचस्पी रहेगी। मकान या जमीन से संबंधित रुके कार्य आगे बढ़ने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।
नेगेटिव- छोटी बातों पर गुस्सा करना बनते कामों को बिगाड़ सकता है। अभी मेहनत के अनुरूप नतीजे हासिल नहीं होंगे। अपनी कोशिशों में बिल्कुल कमी न करें।
व्यवसाय- बिजनेस में चल रही रूकावट दूर होगी। होटल रेस्टोरेंट का काम करने वालों को अच्छा मुनाफा होने वाला है। स्टाफ और कर्मचारियों का आपके काम में सहयोग रहेगा। कोई भी कार्य करते समय कानूनी नियमों का पालन करना जरूरी है। दिक्कत आ सकती हैं।
लव- दांपत्य जीवन में तालमेल रखना जरूरी है। इससे पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूर रहें।
स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती हैं। पेट में इन्फेक्शन रहेगा। बासी भोजन ग्रहण न करें। दूषित वातावरण में जाने से परहेज करें।
*भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8*

*मिथुन* – पॉजिटिव- समय अनुसार अपनी कार्य प्रणाली में बदलाव लाना आपको व्यवस्थित करेगा। कार्य भी आसानी से संपन्न हो जाएंगे। पारिवारिक या पैतृक संबंधी मसला हल हो सकता है। मीडिया या संपर्क सूत्रों के माध्यम से विशेष जानकारी मिलेगी।
नेगेटिव- बेकार की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने निजी कामों पर ध्यान दें। दूसरों के मामले में उलझने से आपके लिए मुश्किल परिस्थिति बन सकती है। युवाओं को मेहनत के अच्छे नतीजे न मिलने से निराशा रहेगी। सकारात्मक रहना बहुत जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में विस्तार को लेकर आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। पार्टनरशिप के व्यवसाय में आपसी तालमेल के अभाव से मतभेद हो सकते हैं। ऑफिशियल फाइलें और कागजी काम समय रहते पूरा कर लें। पेनल्टी लग सकती है।
लव- व्यस्तता के बावजूद अपने दांपत्य जीवन के लिए समय निकालना जरूरी है। कुछ समय मनोरंजक कार्यों के लिए व्यतीत करने से आपसी मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- बीपी और शुगर के मरीजों को संतुलित खानपान रखने की जरूरत है। थकान और कमजोरी जैसी परेशानी से राहत पाने के लिए खुश और मस्त रहें।
*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6*

*कर्क* – पॉजिटिव- आय की स्थिति बेहतर होगी। प्रॉपर्टी संबंधी रुका कार्य संपन्न हो सकता है। उसके लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे। धर्म-कर्म में आपकी विशेष रुचि रहेगी। आपका निस्वार्थ योगदान समाज में मान-सम्मान व प्रतिष्ठा बढ़ाएगा।
नेगेटिव- योजनाएं बनाने के साथ उन पर काम करने की कोशिश भी करें। इगो और अति आत्मविश्वास आपके लिए समस्याएं खड़ी कर सकते हैं। संतान का मार्गदर्शन करते रहें। उनकी किसी गतिविधि से घर में तनाव हो सकता है। युवा गलत आदतों से दूर रहें।
व्यवसाय- कुछ पर्सनल बातों से कार्यक्षेत्र पर जाना संभव नहीं होगा। स्टाफ की मदद से गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। मार्केटिंग और मीडिया से संबंधित कामों में सावधानी रखें। मान-हानि हो सकती है। सरकारी नौकरी में इच्छा के उलट कार्यभार मिलेगा।
लव- जीवन साथी के साथ अपनी हर योजना शेयर करें। उनकी सलाह आपके लिए लाभदायक होगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के लिए लापरवाही न करें। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज की समस्या बढ़ने पर तुरंत अपनी जांच करवाएं।
*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8*

*सिंह* – पॉजिटिव- किसी के साथ संबंधों में गलतफहमियां चल रही है, तो उसका निवारण होगा। मित्र की मदद से अटके कार्य पूरे होंगे। व्यस्तता के बावजूद मन मुताबिक और रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। घर में नवीनीकरण और साज सज्जा से संबंधित परिवर्तन करेंगे।
नेगेटिव- लेनदेन करने से पहले शुभचिंतक से सलाह-मशविरा करना जरूरी है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। नकारात्मक कामों में समय बीताने का असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ेगा। गलतफहमी से नजदीकी मित्रों और भाइयों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।
व्यवसाय- कारोबार संबंधी गतिविधियों में उपस्थिति रखें। किसी प्रकार का नुकसान होने की संभावना है। प्रतिस्पर्धा में आपको यश मिलने वाला है। सरकारी ऑफिस में कुछ लोग राजनीति का माहौल बनाने की कोशिश करेंगे।
लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ मधुरतापूर्ण समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में सामंजस्य बनाए रखें।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और गला खराब होने जैसी मौसमी परेशानियां रहेंगी। लापरवाही न करें और उचित इलाज लें।
*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9*

*कन्या* – पॉजिटिव- कोई विवादित मामला बातचीत से सुलझ जाएगा। धन संबंधी गतिविधियां सकारात्मक रहेंगी। जिससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक महसूस करेंगे। आप अपने रचनात्मक और दिलचस्पी वाले कामों में समय व्यतीत करके प्रफुल्लित होंगे।
नेगेटिव- मानसिक सुकून रखने के लिए कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी निकालें। किसी व्यक्तिगत बात को लेकर परिवार में कोई तनाव हो सकता है। बेहतर होगा अपने स्वभाव के लिए आत्म चिंतन जरूर करें। विद्यार्थी अपनी शिक्षा के प्रति लापरवाही ना बरतें।
व्यवसाय- बिजनेस के नजरिये से परिस्थितियां सामान्य रहेंगी। इस समय किसी भी नई योजना या प्लानिंग पर काम करना नुकसानदेह रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कोई डील करना हो, तो अत्यधिक मुनाफे की उम्मीद न करें। पेपर्स की भी अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें।
लव- विवाहित जीवन सुखद और मधुरता पूर्ण रहेगा। युवाओं की दोस्ती में और अधिक नजदीकी आएगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम के प्रभाव से अपना बचाव करने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना जरूरी है। थोड़ी सावधानी आपको पूर्ण रूप से स्वस्थ रखेगी।
*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9*

*तुला* – पॉजिटिव- घर में अनुशासित माहौल रहेगा। अपनी जिम्मेदारियां संजीदगी से निभा पाएंगे। आपकी जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। कई परेशानियों का हल आसानी से मिल जाएगा।
नेगेटिव- नए माहौल में आत्मविश्वास खोने की बजाए उस माहौल में ढलने की कोशिश करें। किसी तरह के निवेश को फिलहाल टाल दें। नुकसान हो सकता है। भाइयों के साथ चल रहे संपत्ति के विवाद को किसी की मदद से हल करें। निश्चित ही आपकी समस्या दूर होगी।
व्यवसाय- कारोबार में नए एग्रीमेंट होंगे। ऑफिशियल यात्रा संभव है। कार्यक्षेत्र में नए प्रयोग करने से मुनाफा होगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए किया आवेदन सफल होने की पूरी उम्मीद है।
लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। शादी लायक लोगों के लिए रिश्ता आ सकता है मित्रों के साथ मेल मिलाप का प्रोग्राम बन सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसम के विपरीत खानपान होने से पेट में दिक्कत हो सकती है।
*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- आज बहुत काम से कुछ परेशान रहेंगे, लेकिन मन मुताबिक परिणाम मिलने से खुशी मिलेगी। आपकी योग्यता और कार्य क्षमता की तारीफ होगी। बच्चों की शिक्षा या करियर से संबंधित काम बन सकता है। इनकम और खर्चे बराबर होंगे।
नेगेटिव- किसी काम को कल पर न छोड़ें। भाग्य भरोसे न रहकर अपनी कोशिश करते रहें। परिवार के साथ तालमेल में कमी आने से संबंधों में दूरियां आ सकती हैं। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की योजना पर आज काम न करें।
व्यवसाय- कर्मचारी और स्टाफ के कारण चिंता हो सकती है। लंबे समय से जिस काम को लेकर योजना बना रहे थे, उस पर काम करने में कामयाब हो जाएंगे। रिस्क वाले कामों में रुचि न लें। नुकसान होने की आशंका है। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव- घर में सुख-शांति रहेगी। दांपत्य संबंधों के बीच किसी अन्य व्यक्ति का दखल हो सकता है। प्रेम संबंध मर्यादा पूर्ण रहेंगे।
स्वास्थ्य- चिंता और तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। गैस और बदहजमी से निजात पाने के लिए खान-पान संयमित रखें।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5*

*धनु* – पॉजिटिव- करीबी संबंधी से खुशखबरी मिलने से परिवार में खुशी भरा वातावरण रहेगा। शेयर मार्केट में दिलचस्पी रखने वाले लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- लोगों की देखादेखी करने के बजाय अपनी कार्य क्षमता पर भरोसा रखें। इनकम के साथ खर्चे भी ज्यादा होंगे। आपके वहम और जिद्दीपन से संबंध खराब हो सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। नए काम शुरू करने के लिए अच्छे समय का इंतजार करें। इनकम सोर्स सामान्य रहेंगे। मन में दुविधा रहने से अनुभवी व्यक्ति से विचार-विमर्श करना फायदेमंद होगा। नौकरी में यात्रा संभव है।
लव- कुछ समय घर-परिवार के साथ बीताना जरूरी है। इससे प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां और मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- जोड़ों के दर्द एसिडिटी से राहत के लिए दवाइयां लेनी पड़ेंगी। व्यायाम और योगा पर ध्यान देना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1*

*मकर* – पॉजिटिव- आपका पूरा ध्यान व्यक्तिगत और आर्थिक गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। इसके अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। घर के बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद स्वरूप कोई उपहार मिल सकता है। बहुमूल्य वस्तु की खरीदारी संभव है।
नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी काम को करते समय बहुत ध्यान रखें। बिना किसी कारण के मन में उदासी का भाव आ सकता है। अपना मनोबल बनाए रखें। खुद को व्यस्त रखें। प्रोफेशनल स्टडी कर रहे विद्यार्थियों को जी तोड़ मेहनत करने की जरूरत है।
व्यवसाय- कारोबार से जुड़ा सुखद समाचार मिलेगा। व्यवसायिक लोन लिया है, तो उसे खत्म करने की प्लानिंग हो सकती है। इस समय रिस्क न लें। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण अधिकार मिल सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के संबंध बेहतर रहेंगे। अपोजिट जेंडर वाले इंसान से आपसी संबंधों में दिक्कत आ सकती है।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान खुद पर हावी न होने दें। इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। मेडिटेशन जरूर करें।
*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6*

*कुंभ* – पॉजिटिव- संतान प्राप्ति की कोशिश करने वालों को खुशखबरी मिलने के संभावना है। सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान दें। नए लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे। नजदीकी रिश्तेदार के घर धार्मिक आयोजन पर जाने का अवसर मिलेगा।
नेगेटिव- गलत लोगों से दूरी रखें। समय और पैसे का नुकसान होने की आशंका है। आपका शंकालु स्वभाव घर परिवार के लिए चिंता का कारण बन सकता है। संतान के साथ दोस्ती वाला व्यवहार रखना उनका मनोबल बढ़ाएगा।
व्यवसाय- बिजनेस के ज्यादातर काम बिना रुकावट पूरे हो जाएंगे। इनकम बढ़ेगी। अच्छा मुनाफा होगा। नए कार्य और लोन संबंधी मामलों पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। सरकारी काम निपटाने के लिए अच्छा समय है। ऑफिस में सहयोगी के साथ समस्या हो सकती है।
लव- अत्यधिक व्यस्तता से आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। परिवार की व्यवस्था बनाने में जीवन साथी का सहयोग रहेगा।
स्वास्थ्य- डाइजेशन मजबूत बनाने के लिए पौष्टिक खानपान रखें। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें।
*भाग्यशाली रंग- सुनहरी, भाग्यशाली अंक- 5*

*मीन* – पॉजिटिव- आज का दिन महिलाओं के लिए उपलब्धियों वाला रहेगा। नई जानकारियां और अनुभव से सीख मिलेगी। रुके कामों में तेजी आएगी। किसी पॉलिसी या प्रॉपर्टी में निवेश करना उचित रहेगा।
नेगेटिव- जोखिम भरे कामों में पैसा लगाना नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा कल्पनाएं न करें। हकीकत का भी सामना करें। अपने लक्ष्य के लिए एकाग्र रहें। उधारी करने से पहले उसकी वापसी तय कर लें।
व्यवसाय- कारोबार संबंधी मामलों में दूसरों पर विश्वास करने की बजाय सारे फैसले खुद लें। किसी भी पार्टी से व्यापारिक डील करते समय आत्मविश्वास बनाकर रखें। इनकम बेहतर रहेगी। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
लव- घर का माहौल व्यवस्थित और सुख-शांति भरा रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के लिए आकर्षण बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- मौसम के अनुरूप अपने दिनचर्या व्यवस्थित रखना जरूरी है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
*भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा पचमढ़ी-भूराभगत मार्ग में वाहनों की सघन जाँच*  *26 वाहनों से लिया गया 45500 रूपये का जुर्माना*

*परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा पचमढ़ी-भूराभगत मार्ग में वाहनों की सघन जाँच* *26 वाहनों से लिया गया 45500 रूपये का जुर्माना*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d