बेंगलुरु कर्नाटक से प्रयागराज जा रही ट्रैवलर बस सोमवार की दोपहर कटनी में पिपरौंद के पास खड़े 407 वाहन से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
आपको बता दें कि बेंगलुरु कर्नाटक से प्रयागराज जा रही ट्रैवलर बस दोपहर पिपरौंध के पास खड़े 407 वाहन से टकरा गई। जिसमे एक।महिला की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक सभी लोग एक ही परिवार के थे। परिवार के सदस्यों से भरी बस झिंझरी चौकी अंतर्गत पीरबाबा के आगे अग्रवाल ढाबा के पास भूसे से भरे 407 वाहन से टकरा गई। जिसमें सवार 13 लोग घायल हो गए और एक महिला की मौत हो गई।


