• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

विकसित भारत की कल्पना को साकार करने वाला है यह बजट- हरिशंकर खटीक केंद्रीय बजट को लेकर कटनी जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोले प्रदेश महामंत्री

by Manish Gautam Chiefeditor
February 16, 2025
in कटनी
0
एसीसी में ईनामी जिला शतरंज प्रतियोगिता खेली गई
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री हरिशंकर खटीक ने पत्रकारों से संवाद करते हुए इसे विकसित भारत की कल्पना को साकार करने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि बजट समावेशी विकास के साथ ही अन्नदाता, गरीब, नारी और युवाओं पर फोकस वाला है। श्री खटीक ने कहा कि वर्तमान में पश्चिम एशिया से लेकर यूक्रेन तक युद्ध का दौर चल रहा है। ऐसी अनिश्चितताओं के वातावरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की वित्त मंत्री माननीय निर्मला सीतारमण जी के द्वारा तैयार इस बजट में ‘ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया’ को ‘विकसित भारत’ बनाने की चुनौतियों को साधने की कोशिश की गई है। बजट में समावेशी विकास के साथ ही अन्नदाता, गरीब, नारी और युवाओं पर फोकस किया गया है। जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय ने पत्रकार वार्ता की प्रस्तावना रखी। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, पीताम्बर टोपनानी, शशांक श्रीवास्तव, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, अंकिता तिवारी, जिला आशीष गुप्ता बाबा, जिला कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा, सोशल मीडिया जिला संयोजक सचिन तिवारी उपस्थित थे। संचालन जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला ने किया।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री हरिशंकर खटीक ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि यह बजट ऐसे समय में आया है जब काफी अनिश्चितताएं हैं और वैश्विक आर्थिक परिवेश में बदलाव ने इसे और भी चुनौतीपूर्ण बना दिया है। बजट राष्ट्रीय विकास आवश्यकताओं को राजकोषीय प्राथमिकताओं के साथ संतुलित करता है।
प्रदेश महामंत्री ने बताया कि भारत की अर्थव्यवस्था सभी प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्था में सबसे तेजी से बढ़ाने वाली अर्थव्यवस्था है। पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार के विकास ट्रैक रिकॉर्ड और संरचनात्मक सुधारो ने महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने हमेशा राष्ट्र निर्माण में मध्यवर्ग की सराहनीय ऊर्जा और क्षमता पर भरोसा किया है। उनके योगदान को मान्यता देते हुए सरकार ने समय-समय पर उनके कर के बोझ को काम किया है। नई व्यवस्था के अंतर्गत 12 लख रुपए तक की आय पर कोई आयकर नहीं देना होगा। यह एक महत्वपूर्ण कदम है और देश की जनता ने इस निर्णय का स्वागत किया है।
उन्होने कहा कि जब हम बजट का अध्ययन करते हैं तो इसमें मुख्य रूप से चार लक्ष्य निकलकर सामने आते हैं। जिसमें मुख्य रूप से जीडीपी विकास में तेजी लाना, समावेशी विकास सुनिश्चित करना, निजी क्षेत्र के निवेश को एकीकृत करना और घरेलू निवेश को बढ़ावा देना शामिल है। बजट का फोकस गरीबों, युवाओं, अन्नदाता और महिलाओं पर है। इसका उद्देश्य कृषि, एमएसएमई और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाओं और सुधारों को सामने लाना है, जो विकास और ग्रामीण समृद्धि और लचीलेपन के साथ-साथ विकास के इंजन के रूप में काम करेंगे।
श्री खटीक ने बताया कि केंद्रीय बजट में वर्ष 2025-26 में क्षेत्रीय परिव्यय में कृषि को 1.71 लाख करोड़ रुपये, ग्रामीण विकास को 2.67 लाख करोड़ रुपये, शहरी विकास और परिवहन को 6.45 लाख करोड़ रुपये, स्वास्थ्य और शिक्षा को 2.27 लाख करोड़ रुपये मिलेंगे। निश्चित तौर पर इसका लाभ हमारे जिले को भी मिलेगा। पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार ने करदाताओं की सुविधा के लिए कई सुधार लागू किए हैं। जैसे फेसलेस असेसमेंट, करदाता चार्टर, तीव्र रिटर्न, लगभग 99ः रिटर्न स्व मूल्यांकन पर आधारित होना तथा विवाद से विश्वास योजना इसका उदाहरण है। उन्होंने मध्यप्रदेश के लिए बजट में प्रावधान तथा केन बेतवा लिंक परियोजना, हर जिले में कैंसर अस्पताल, रेलवे से सम्बंधित कार्यों के साथ आने वाले समय मे मेडिकल कालेज की स्वीकृति के बारे में भी जानकारी दी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*किस्सू भाई का यूं चला जाना सबको दुःख दे गया…..* *कोविड के समय जब कोई अपनी सेवाएं देने तैयार नहीं था तब भी उन्होंने बिना अतिरिक्त शुल्क के मरीजों को चिरायु हॉस्पिटल भोपाल पहुंचाया।*

*किस्सू भाई का यूं चला जाना सबको दुःख दे गया.....* *कोविड के समय जब कोई अपनी सेवाएं देने तैयार नहीं था तब भी उन्होंने बिना अतिरिक्त शुल्क के मरीजों को चिरायु हॉस्पिटल भोपाल पहुंचाया।*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d