: सिलौंडी के शासकीय महाविद्यालय का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर ग्राम पंचायत कचनारी के मां वीरासन देवी प्रांगण में चल रहा है । आज छात्र छात्राओं ने किसानों के खेतों में जाकर किसानों से चर्चा की और उन्नत खेती के बारे में बताया । रासायनिक खाद का प्रयोग ना करें । गोबर से बनी खाद खेतों में डाले । शासन की किसानों के लिए चल रही योजना की जानकारी भी दिया गया ।
आज जन भागीदारी समिति अध्यक्ष श्री मति प्रगति राय , चौकी प्रभारी विष्णु शंकर जायसवाल ,प्राचार्य रतिराम अहिरवार ,डॉक्टर लक्ष्मी प्रसाद बागरी ने भी छात्र छात्राओं का कैरियर के लिए मार्गदर्शन किया । चौकी प्रभारी विष्णु शंकर जायसवाल ने युवाओं को साइबर अपराध से बचने की जानकारी दी । इस दौरान डॉक्टर हेमंत चौरसिया,रश्मि सिंह ,डॉ सुदीपा जाना ,अमित शुक्ला , शिवा नामदेव, अर्पित हल्दकार,रोहित दहायत , छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही है।


