• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

तीन और निजी स्‍कूलों द्वारा अवैधानिक रूप से बढ़ाई गई फीस को किया अमान्य. 20 हजार विद्यार्थियों को 9.81 करोड़ रुपए की राशि वापस करने के आदेश.

by Manish Gautam Chiefeditor
February 15, 2025
in जबलपुर
0
तीन और निजी स्‍कूलों द्वारा अवैधानिक रूप से बढ़ाई गई फीस को किया अमान्य.  20 हजार विद्यार्थियों को 9.81 करोड़ रुपए की राशि वापस करने के आदेश.
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

दो-दो लाख रुपये का अर्थदण्ड भी लगाया
निजी स्‍कूलों की मनमानी फीस वृद्धि के विरूद्ध जिला प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी है। कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना की अध्‍यक्षता में गठित जिला समिति ने तीन और निजी स्‍कूलों द्वारा अवैधानिक रूप से बढ़ाई गई फीस को अमान्‍य कर दिया है। इन स्कूलों के प्रबंधन को नियम विरुद्ध बढाई गई फीस विद्यार्थियों या उनके अभिभावकों को 30 दिन के भीतर वापस करने के आदेश दिये गये हैं।
जिन निजी स्‍कूलों को अवैध रूप से बढ़ाई गई फीस वापस करने के निर्देश दिये गये है उनमें सिहोरा स्थित मारथोमा गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आंनद कॉलोनी बलदेवबाग स्थित स्टेमफील्ड स्कूल और रायन इंटरनेशनल स्कूल शामिल हैं। इन तीनों निजी स्‍कूलों द्वारा शैक्षणिक सत्र 2018-19 से लेकर 2024-25 तक 20 हजार 569 विद्यार्थियों से 9 करोड़ 81 लाख रूपये फीस के रूप में अवैध रूप से वसूले गये थे।
अवैधानिक रूप से की गई फीस वृद्धि को अमान्‍य करने की यह कार्यवाही अभिभावकों से प्राप्‍त शिकायतों पर विस्‍तृत जांच उपरांत की गई है। अवैध रूप से वसूली गई राशि अभिभावकों को वापस करने के आदेश जारी किये जाने के साथ-साथ इन निजी स्‍कूलों के प्रबंधन पर मध्‍यप्रदेश निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन) अधिनियम 2017 एवं 2020 के प्रावधानों का उल्‍लंघन करने के कारण दो-दो लाख रूपये की शास्ति भी अधिरोपित की गई है। स्‍कूल प्रबंधकों को शास्ति की राशि 30 दिन के भीतर आयुक्‍त लोक शिक्षण मध्‍यप्रदेश के एचडीएफसी बैंक के खाते में जमा कर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पावती प्रस्‍तुत करने के निर्देश दिये गये हैं।
कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मध्‍यप्रदेश निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन) अधिनियम 2017 के तहत गठित जिला समिति द्वारा जांच के बाद सिहोरा स्थित मारथोमा गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्‍कूल के प्रबंधन को शैक्षणिक सत्र 2018-19 से शैक्षणिक सत्र 2024-25 तक 9 हजार 138 विद्यार्थियों से फीस के तौर पर अवैधानिक रूप से वसूली गई 1 करोड़ 77 लाख रूपये की राशि, आंनद नगर बलदेवबाग स्थित स्टेमफील्ड स्कूल के प्रबंधन को 8 हजार 217 विद्यार्थियों से 6 करोड़ 29 लाख रूपये की अवैधानिक रूप से वसूली गई राशि तथा रायन इंटरनेशनल स्‍कूल के प्रबंधन को 3 हजार 214 विद्यार्थियों से अवैधानिक रूप से वसूली गई 1 करोड़ 75 लाख रूपये की अवैधानिक रूप से वसूली गई राशि वापस करने के आदेश दिये गये हैं।
जिला समिति के सदस्‍य सचिव एवं जिला शिक्षा अधिकारी घनश्‍याम सोनी द्वारा जारी आदेश में इन स्‍कूलों के प्रबंधन को निर्दे‍श दिये गये हैं कि अवैधानिक रूप से बढ़ाई गई फीस की राशि 30 दिन के भीतर अभिभावकों को उसी रीति से वापस की जाये, जिस रीति से फीस प्राप्‍त की गई थी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
संबल योजनांतर्गत पंजीयन हेतु लंबित प्रकरणों का होगा 7 दिवस में निराकरण, निगमायुक्त के निर्देश पर उपायुक्त द्वारा आयोजित की बैठक

संबल योजनांतर्गत पंजीयन हेतु लंबित प्रकरणों का होगा 7 दिवस में निराकरण, निगमायुक्त के निर्देश पर उपायुक्त द्वारा आयोजित की बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d