सिलौंडी के शासकीय महाविद्यालय सिलौंडी के सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ग्राम पंचायत कचानारी का सर्व किया गया ग्राम पंचायत में उच्च शिक्षित वर्ग की कमी है । यह मुख्यत आदिवासी बाहुल्य है जो कि जमीन और जंगल पर निर्भर है ।डॉक्टर लक्ष्मी प्रसाद बागरी के निर्देशन में सर्व का कार्य महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने किया । आदिवासी के रहन सहन का अध्ययन किया । ग्राम पंचायत सरपंच द्रोपदी बहादुर ,सचिव राकेश बर्मन ,रोजगार सहायक मुकेश वरकडे के विशेष सहयोग से सर्व का कार्य चल रहा है ।


