पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल पंचकल्याणक महोत्सव में हुए शामिल कटनी प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल गुरूवार को कटनी पहुंचकर कैलवारा छुरहीकला में आयोजित हो रहे पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल हुए। मंत्री श्री पटेल ने यहां परिसर स्थित चेतनोदय तीर्थ स्थल पहुंचकर पूज्य मुनि पुंगव श्री सुधासागर महाराज को श्रीफल अर्पित कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री श्री पटेल ने तीर्थ क्षेत्र का भी अवलोकन किया।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल ने अपने संक्षिप्त उदबोधन में कहा कि इस विशाल और भव्य आयोजन में शामिल होकर मैं अभिभूत हूँ। साथ ही पूज्य मुनि श्री से आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य मानता हूँ। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कहा कि आप सभी सौभाग्यशाली है जो इस पावन तीर्थ में हो रहे समागम के साक्षी बन रहे हैं।


