स्कूल कराटे प्रतियोगिता में मन दुबे ने हासिल किया ऑरेंज बेल्ट, मिला सम्मान..
रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। स्थानीय चैंप्स फन स्कूल में कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें थर्ड क्लास में पढ़ने वाले मन दुबे ने बुखार होने के बाद भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और हौसलों के साथ प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए ऑरेंज बेल्ट हासिल किया। इस उपलब्धि पर परिवार समाज के सभी लोगों ने मन दुबे को बधाई शुभकामनाएं दी है। स्कूल प्रिंसिपल आशीष चटर्जी ने बताया कि मन दुबे को बुखार होने पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मना किया गया था लेकिन वह नहीं माना और उसने बहुत अच्छी तरह से प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए फाइट किया। ऐसी कामयाबी के लिए हमें यह जरूरी होना चाहिए कि हमारा गोल क्या है हमारा लक्ष्य यदि हमें पता है तो हम हर स्थिति स्थिति में भी अपनी जीत को हासिल कर सकते हैं। स्कूल संचालक आशीष चटर्जी ने मन दुबे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।