*आज पुनर्वसु नक्षत्र में प्रीति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग,आयुष्मान योग के आशीर्वाद से मेष, वृषभ, मिथुन, कन्या, कुंभ और मीन राशियों के लिए भाग्य में वृद्धि ,सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी। दिन सफलता से भरा रहेगा आइए जानते आज का दिन सभी राशियों का कैसा रहेगा*
———————————————————
*आज 10 फरवरी दिन सोमवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज भोलेनाथ भगवान की पूजा करना न भूलें, भक्त व्रत रखते हैं, जल व बेलपत्र अर्पित करते हैं और शिव मंत्रों का जाप कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। साथ ही, यह दिन नवग्रहों में चंद्रदेव को समर्पित है। चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक होता है, इसलिए उनकी पूजा से मानसिक शांति और सौभाग्य प्राप्त होता है। जिनकी कुंडली में चंद्रदोष हो, उन्हें इस दिन विशेष रूप से चंद्रदेव की उपासना करनी चाहिए। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:10 से 12:53 मिनट तक राहुकाल सुबह 08:25 से 09:47 मिनट तक रहेगा और चंद्रमा मिथुन राशि में संचरण कर रहा है सूर्य मकर राशि में विराजमान है। आज प्रीति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग,आयुष्मान योग साथ ही पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा,आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से पुनर्वसु नक्षत्र को सातवां नक्षत्र माना जाता है। पुनर्वसु शब्द का अर्थ समझने के लिए सबसे पहले हमें ‘वसु’ शब्द के अर्थ को समझना होगा। ‘वसु’ को उप देवताओं के समान माना जाता है और ‘वसु’ अपने आप में शुभता, उदारता, धन और सौभाग्य के स्वामी हैं। अर्थात् पुनर्वसु नक्षत्र का अर्थ है- पुन: सौभाग्यशाली होना । यह नक्षत्र सौभाग्य का सूचक है। भगवान शिव के आशीर्वाद से मेष, वृषभ, मिथुन, कन्या, कुंभ और मीन राशियों के लिए भाग्य में वृद्धि के योग बने हैं। आपको कहीं से बड़ी मात्रा में धन मिल सकता है और आपके सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी। दिन सफलता से भरा होगा और रुके कार्य पूर्ण होने से परिवार में काफी खुशी का माहौल रहेगा आज मेष राशि वालों के रुके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। बिजनेस करने वालों के लिए भी अच्छा दिन रहेगा। वृष राशि वालों की रियल एस्टेट में बड़ी डील हो सकती है। मिथुन राशि के लोगों को बिजनेस में नई उपलब्धि मिलेगी। कन्या राशि के लोगों को रुका पैसा मिल सकता है। धनु राशि वालों के कार्यक्षेत्र में नए ऑर्डर या एग्रीमेंट हो सकते हैं। कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक जिम्मेदारी या प्रमोशन मिल सकता है। मीन राशि के लोगों को उम्मीद से ज्यादा फायदा मिल सकता है। बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर होने से दिन सामान्य रहेगा*
*डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज सोमवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…*
*मेष* – पॉजिटिव- आज का दिन काफी व्यस्तता पूर्ण रहेगा। फाइनेंस को लेकर कुछ योजनाएं हैं, तो आज उसको शुरू करने का उत्तम समय है। रुका हुआ सरकारी कार्य आज हल हो जाएगा। आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। घर में सुधार संबंधी कुछ गतिविधियां भी रहेंगी।
नेगेटिव- कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर अपने गुस्से पर काबू रखें। अधिक सोचने-विचारने से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से भी निकल सकती है। तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें। किसी भी पॉलिसी में पैसा लगाने से पहले उसकी शर्तों को समझ लें।
व्यवसाय- व्यवसायिक व्यवस्था अनुकूल रहेगी। प्रतिस्पर्धा की अधिकता से तनाव बना रहेगा। विदेश से जुड़े व्यवसाय में मनचाहा फायदा होगा। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को किसी गलती की वजह से उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।
लव- पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। प्रेम संबंधों के मामले में लकी रहेंगे।
स्वास्थ्य- ज्यादा तला-भुना खाने से परहेज करें। एसिडिटी की समस्या से निजात पाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8
*वृषभ* – पॉजिटिव- कोई कार्य लंबे समय से रुका है, तो आज उसे पूरा करने का अनुकूल समय है। किसी अनुभवी या राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित हो सकती है। युवाओं को उत्सव या समारोह मे अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा।
नेगेटिव- जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। किसी बात पर पछतावा हो सकता है। निवेश संबंधी पॉलिसी लेने से पहले उसके बारे में जानकारी हासिल करें। यातायात के नियमों का पालन करने से बड़ी समस्या से बचेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी योजना बनाई हुई है तो उस पर काम करने का अनुकूल समय है। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। यह बदलाव लाभदायक रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की अच्छी डील कामयाब हो सकती है।
लव- वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा।
स्वास्थ्य- यूरिन इन्फेक्शन और पेट से संबंधित समस्या हो, तो लापरवाही न करें। तुरंत इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6
*मिथुन* – पॉजिटिव- लाभदायक समय चल रहा है। किसी को पैसा उधार दिया हुआ है, तो वापस मिलने की संभावना है। नजदीकी रिश्तेदार से पुराने मतभेद दूर होकर संबंधों में मधुरता आएगी। घर परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा।
नेगेटिव- पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। इससे तनाव रहेगा और संबंध खराब होंगे। महिलाएं अपोजिट जेंडर वालों के साथ बातचीत में सावधानी रखें। बदनामी हो सकती है।
व्यवसाय- व्यवसाय में उपलब्धियां मिलेंगी। सूझबूझ और समझदारी से काम करें। मार्केटिंग और पेमेंट कलेक्ट करने जैसे कार्य में ध्यान दें। पब्लिक रिलेशन आपके लिए बिजनेस के नए सोर्स बना सकते हैं। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव- परिवार के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में मतभेद होने से दूरियां हो सकती है।
स्वास्थ्य- घुटनों व जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। गेस्ट्रिक चीजों का सेवन न करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1
*कर्क* – पॉजिटिव- भावुक न होकर प्रैक्टिकल रहें। अपने कार्यों को बेहतर कर पाएंगे। भविष्य संबंधी योजनाओं पर भी विचार होगा। मित्रों या रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर होने से खुशी का वातावरण रहेगा।
नेगेटिव- नकारात्मक परिस्थिति आने पर शांति और सूझबूझ से निर्णय लें। नहीं तो परिस्थितियां ज्यादा बिगड़ सकती हैं। अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशविरा करना उचित रहेगा। आज किसी से भी कोई वादा न करें। निभाना मुश्किल हो सकता है।
व्यवसाय- लोन और टैक्स संबंधी कार्य समय पर पूरा कर लें। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए जनसंपर्क बहुत ही लाभदायक रहेंगे। मार्केटिंग संबंधी संपर्कों को बढ़ाने में व्यस्तता रहेगी। साझेदारी संबंधी व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। ऑफिशियल यात्रा भी संभव है।
लव- वैवाहिक संबंधों में सुख-शांति और सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा व्यस्तता से नसों में खिंचाव और दर्द हो सकता है। उचित आराम लें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7
*सिंह* – पॉजिटिव- आज का दिन राहत भरा होने वाला है। किसी भी क्षेत्र में चल रही अड़चनें दूर होती नजर आ रही है। पारिवारिक परंपरा और संस्कारों को बनाए रखने के लिए आपके कुछ प्रयास हो सकते हैं। आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय बिताने से आपकी मानसिक व शारीरिक थकान दूर होगी।
नेगेटिव- आलस और सुस्ती की स्थिति रहेगी । नजदीकी संबंधों को लेकर शक और वहम जैसी स्थिति बन सकती है। जिसका असर आपसी संबंधों पर पड़ेगा। जल्दबाजी में तुरंत निर्णय न लें। यह समय बहुत सूझबूझ से व्यतीत करने का है।
व्यवसाय- बिजनेस को व्यवस्थित रखने के लिए अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। इस समय जरूरत से ज्यादा काम अपने ऊपर लेना आपको थका देगा। मार्केटिंग के काम स्थगित रखें। अपने स्टाफ और कर्मचारियों पर नजर रखना जरूरी है।
लव- पति-पत्नी के बीच बाहरी व्यक्ति के दखल से गलतफहमी हो सकती है। प्रेम संबंधों में मनमुटाव रहेंगे।
स्वास्थ्य- सेहत और संबंधों में लापरवाही न बरतें। घर के सदस्य के सेहत को लेकर चिंता रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1
*कन्या* – पॉजिटिव- आज घर की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। इसका परिणाम सुखद होगा। अपने राजनैतिक या सामाजिक संपर्कों को और मजबूत करें। मनचाहा कार्य पूरा हो सकता है। ज्यादा लाभ की उम्मीद न रखें।
नेगेटिव- अपने कार्य खुद करें। निवेश में जल्दबाजी न करें। दूसरों के दखल से नुकसान हो सकता है। इसका नकारात्मक असर पारिवारिक वातावरण पर पड़ेगा।
व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक कार्य प्रणाली में बदलाव लाने की कोशिश करें। अपने जनसंपर्क मजबूत करने में समय बीताएं। कहीं पेमेंट फंसा है, तो उसका तकाजा करने से आपको कुछ हिस्सा मिल सकता है। इम्पोर्ट- एक्सपोर्ट के व्यवसाय में फायदा रहेगा।
लव- परिवार के साथ समय बीताने से संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक माहौल भी सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में निराशा रहेगी।
स्वास्थ्य- योगा और मेडिटेशन करना उचित रहेगा। इससे मानसिक सुकून मिलेगा। सकारात्मक लोगों के साथ रहें।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 4
*तुला* – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करना आपकी गतिविधियों में सहायता करेगा। घर में रिश्तेदार आ सकते हैं। सभी लोग आपसी मेलजोल का लुत्फ उठाएंगे। विद्यार्थियों की दिक्कत दूर होगी।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों से खुद को दूर रखें। किसी मुसीबत में फंस जाएंगे। आमदनी से ज्यादा खर्चों की स्थिति बन रही है। काम करने से पहले बजट बनाकर रखें। यात्रा का प्लान है, तो उसे स्थगित रखने में भलाई है।
व्यवसाय- मीडिया या संपर्क सूत्रों द्वारा कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक सूचना मिलेगी। जो कि लाभदायक रहेगी। युवाओं को प्रतियोगिता के अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी भी मिल सकती है। ऑफिस में परेशानियां आ सकती हैं।
लव- घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी।
स्वास्थ्य- गलत खानपान से पेट खराब हो सकता है। प्राकृतिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5
*वृश्चिक* – पॉजिटिव- आज समस्या का हल पा लेंगे। व्यवस्थित दिनचर्या रखने में कामयाब होंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ नेटवर्क बढ़ेगा। कोई सरकारी काम बनता नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं।
नेगेटिव- अत्यधिक लापरवाही से बचें। इनकम की बजाय खर्चे ज्यादा होंगे। चिंता रह सकती है। नकारात्मक लोग आपके कामों रुकावट डालने का प्रयास करेंगे। बेहतर होगा ऐसे लोगों से संपर्क न रखें।
व्यवसाय- कारोबार में स्थिति सामान्य रहेगी। मार्केटिंग और इम्पोर्ट- एक्सपोर्ट के बिजनेस में फायदा होगा। प्रॉपर्टी की डील करते समय कागजी कार्यवाही ध्यान से करें। सरकारी नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए पदोन्नति के अवसर हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम का नकारात्मक असर सेहत पर पड़ सकता है। ज्यादा भीड़ और पॉल्यूशन में जाने से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
*धनु* – पॉजिटिव- आज मानसिक और शारीरिक स्तर पर खुद को स्वस्थ रखेंगे। खुश होंगे। आप उचित निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। रिश्तेदार से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। बंटवारे संबंधी कार्य चल रहा है, तो किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करें।
नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी मामलों में किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। अत्यधिक गुस्सा आपके स्वास्थ और आपके कामों में नुकसान की वजह बन सकता है। संयम और धैर्य रखना जरूरी है। युवाओं को टैलेंट निखारने के लिए प्रयास करने होंगे।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में नए ऑर्डर या एग्रीमेंट मिल सकते हैं। वित्तीय मामलों में प्रगति होगी। प्रबंधन से संबंधित व्यवसाय से जुड़े लोगों को लक्ष्य हासिल करने में रुकावटें आएंगी। नौकरी में स्थिरता रहेगी। तरक्की के योग बनने वाले हैं।
लव- घर की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक मंजूरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- आप किसी मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं, तो ज्यादा सोच-विचार करने और तनाव से बचें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9
*मकर* – पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल मिल सकता है। दिक्कतें आएंगी, लेकिन सकारात्मक नजरिये से परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। बच्चों का ध्यान भी पढ़ाई में रहेगा। अनचाही यात्रा का प्रोग्राम कैंसिल होने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- दिन के बीच में ऐसा खर्चा आ सकता है, जिस पर कटौती करना मुश्किल रहेगा। संतान को लेकर चिंता रह सकती है। संतान के साथ कुछ समय बीताएं। दोस्ताना व्यवहार रखें।
व्यवसाय- कारोबार में नई गतिविधि को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो समय आपके पक्ष में हैं। व्यवसाय में कर्मचारियों और स्टाफ का सहयोग रहेगा। नौकरी के प्रोजेक्ट में रुकावटें आ सकती हैं। मेहनत से परेशानियां दूर होगी।
लव- जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपके आत्मबल और आत्मविश्वास को रखेगा। संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और गैस से राहत के लिए दिनचर्या और खानपान संतुलित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7
*कुंभ* – पॉजिटिव- महत्वपूर्ण काम में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो तुरंत निर्णय लें। घर में सजावट की योजना बनेगी। महिलाएं पूरे मन से सभी गतिविधियों को आसानी से व्यवस्थित करने में कामयाब रहेंगी।
नेगेटिव- दूसरों के निजी कामों में दखल न दें। संबंधों में कड़वाहट आएगी। भाइयों के साथ संबंध मधुर रखने में योगदान आवश्यक है। कोई मदद करनी पड़े तो संकोच न करें। बच्चे मस्ती के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान दें।
व्यवसाय- नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक कार्यभार मिलेगा। प्रमोशन भी संभव है। व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को अधिक मजबूत करने की जरूरत है। आपको बेहतरीन ऑर्डर मिलने की संभावना है। खानपान से संबंधित व्यवसाय में फायदा रहेगा।
लव- वैवाहिक संबंधों में तालमेल का अभाव रह सकता है। इससे गलतफहमी होगी। प्रेम संबंधों के विवाह में बदलने की संभावना है।
स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम का बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ेगा। इम्यून सिस्टम मजबूत रखें। योगा करें।
भाग्यशाली रंग- फिरोजी, भाग्यशाली अंक- 6
*मीन* – पॉजिटिव- किसी प्रिय मित्र की सहायता में समय बीतेगा। इससे आपको खुशी मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। युवा अपनी मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम हासिल करेंगे। अपने लक्ष्य प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- पब्लिक प्लेस पर सम्मान और मर्यादा का ध्यान रखें। विवाद में पड़ने से कोई अपमानजनक स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा अपने काम पर ध्यान दें। बड़े लोगों के अनुभव और सहयोग को नजरअंदाज न करें।
व्यवसाय- मार्केटिंग और मीडिया से संबंधित कार्यों में अधिक ध्यान दें। अपने संपर्क सूत्र मजबूत करें। इनसे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा मिल सकता है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को फायदा मिल सकता है।
लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। पारिवारिक लोग परेशानी को समझेंगे। आपको सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी से बचने के लिए पेट को संतुलित रखना जरूरी है। व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान रखना इसका उचित इलाज है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9


