आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष में सिलौंडी मंडल में बड़ी धूमधाम से व मिष्ठान खिलाकर सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई । मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी ने बताया ये जीत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास की गारंटी के कारण हुई है जनता को पूरा विश्वास है भाजपा ने जो वादा किया वह निभाया है ।इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी,पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉक्टर प्रशांत राय,अरविंद तिवारी, वरिष्ठ नेता अनिल पांडे सरपंच साकेत लोनी , अमित राय,मोती हल्दकार,विजय राय,अन्नू पाल,अरविंद तिवारी ,इंद्र कुमार,अजय , सहित सैकड़ों कार्यकर्ता की उपस्थित रही है।


