उमरियापान:- शासकीय महाविद्यालय उमरियापान के इको क्लब के द्वारा पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के तहत छात्र छात्राओं को शाहडार के जंगल का भ्रमण कराया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं को प्राकृतिक जंगल,जीव जंतुओं, विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और पर्यावरण के बारे जानकारी दी। शैक्षणिक भ्रमण में करीब डेढ़ सौ छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ आरती धुर्वे, जय प्रकाश अवस्थी, डॉ दीपिका जैन, डॉ अभिलाषा चौरसिया,डॉ दिव्या शुक्ला, डॉ नीमा सिंह, डॉ ईश्वरदीन चौधरी,डॉ आशीष पांडेय,सोनम साहू, रहवर रजा मंसूरी, राजाराम सूर्यवंशी और डॉ अरुणादास व महाविद्यालय स्टॉफ भी शामिल रहा।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


