• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

विधायक के हस्तक्षेप के बाद महाविद्यालय प्राचार्य बयान से विवादों में आए,एनएसयूआई ने कॉलेज गेट पर दिया धरना,मचा हड़कंप,भाजपा मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे की मौजूदगी और प्राचार्य के बयान पर मचा बवाल,DVR जप्त नहीं..?

by Manish Gautam Chiefeditor
February 1, 2025
in नर्मदापुरम
0
विधायक के हस्तक्षेप के बाद महाविद्यालय प्राचार्य बयान से विवादों में आए,एनएसयूआई ने कॉलेज गेट पर दिया धरना,मचा हड़कंप,भाजपा मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे की मौजूदगी और प्राचार्य के बयान पर मचा बवाल,DVR जप्त नहीं..?
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय नर्मदा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामकुमार चौकसे का मीडिया में बयान आने के बाद एनएसयूआई संगठन ने कांग्रेस जुझारू युवा नेता रोहन जैन के नेतृत्व में शनिवार दोपहर कॉलेज गेट पर धरना देते हुए प्राचार्य के बयान पर आपत्ति दर्ज कराते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्राचार्य के पुतला दहन की भी घोषणा की गई थी परंतु बाद में बातचीत को लेकर पुतला दहन स्थगित कर दिया गया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। अवगत हो कि 27 जनवरी को कॉलेज कैंपस में एनएसयूआई के प्रदेश सचिव आफरीद खान के साथ मारपीट की घटना हुई थी। जिसके बाद एनएसयूआई और एबीवीपी छात्र संगठन आमने-सामने हो गए और दोनों ही संगठन एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगा रहे हैं। यह मामला वर्तमान में पुलिस जांच में लंबित है। वही पुलिस ने कॉलेज प्राचार्य को सीसीटीवी फुटेज देने के लिए नोटिस जारी किया हुआ है। क्योंकि पूरी घटना कॉलेज कैंपस की होने से सीसीटीवी में कैद है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने से ही पूरी घटना की वास्तविकता सामने आ जाएगी। यही कारण है कि पुलिस निरंतर सीसीटीवी फुटेज की मांग कर रही है। क्योंकि घटना में भाजपा मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे के भाई कृतिक का नाम आने से मामला गर्मा गया है। दूसरी तरफ शुक्रवार को विधायक डॉ सीतासरन शर्मा छात्रों के विवाद की जानकारी पर कॉलेज पहुंचे और उन्होंने दोनों ही पक्षों से चर्चा कर समझाइश देकर मामले को शांत कराया था हालांकि चर्चा के दौरान मौजूद मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे की मौजूदगी को लेकर एनएसयूआई ने आपत्ति ली है। साथ ही प्राचार्य द्वारा मीडिया में दिए बयान पर भी आपत्ति दर्ज कराते हुए आक्रोश व्यक्त किया। शनिवार दोपहर एनएसयूआई सहित छात्र नेताओं ने पूरी घटना को लेकर अपना विरोध दर्ज कराते हुए कॉलेज गेट पर बैठ गए। इसके बाद प्राचार्य ने युवा नेता रोहन जैन से चर्चा की। तब युवा नेता रोहन जैन ने कहा कि छात्र जमीन पर बैठा है तो आपको भी बैठने में कैसा संकोच ? बैठ जाइए, कपड़ों की चिंता मत करिए और फिर प्राचार्य भी बैठ गए। उसके बाद उन्होंने उनको बैठने में तकलीफ का हवाला दिया तो युवा नेता ने कहा कि कुर्सी बुलवा के बैठ जाइए लेकिन बात पूरी स्पष्ट होगी। एनएसयूआई ने अपनी बात सुनाना शुरू की , उन्होंने प्राचार्य के बयान पर आपत्ति दर्ज करवायी कि हमने ना तो आपसे मुलाकात की और ना ही विधायक से, फिर समझाइश जैसी बात कैसे आ रही है? जिस मंडल अध्यक्ष का भाई मारपीट में शामिल है उसकी खातिरदारी क्यों हो रही है ? अवगत हो कि युवा नेता रोहन जैन और एनएसयूआई प्रदेश सचिव अफरीद खान वह कार्यकर्ता है, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा का झंडा उठाकर चुनाव प्रचार में दिन रात एक किया था। फिलहाल महाविद्यालय में मारपीट की घटना में सीसीटीवी फुटेज के DVR को लेकर बवाल मचा हुआ है यदि सीसीटीवी फुटेज सामने आ जाते हैं तो पूरी घटना साफ हो जाएगी। वही मामले को लेकर एसडीओपी पराग सैनी ने बताया कि पुलिस ने कालेज प्राचार्य को सीसीटीवी फुटेज और DVR उपलब्ध कराने के लिए नोटिस जारी किया है। उनके द्वारा जवाब दिया गया है कि वह गज़िटेड अधिकारी है और बार-बार थाने नहीं आ सकते हैं। सीसीटीवी फुटेज के लिए उनके पास टेक्नीशियन नहीं होने का हवाला दिया है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सोहागपुर पत्रकार संघ के नए अध्यक्ष अरविंद चौरसिया बनाए गए…

सोहागपुर पत्रकार संघ के नए अध्यक्ष अरविंद चौरसिया बनाए गए...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.