• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 12, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

*डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शुक्रवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…..*

by Manish Gautam Chiefeditor
January 31, 2025
in जबलपुर
0
*आज मौनी अमावस्या पर दुर्लभ संयोग बुधादित्य आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज माघ माह की गुप्त नवरात्रि दूसरे दिन मालव्य राजयोग,वरीघा योग और शतभिषा नक्षत्र के शुभ संयोग से मेष,मिथुन,वृश्चिक,धनु और मीन राशि के जातकों को मालामाल बना रही हैं। शेष राशियों के लिए आइए जानते हैं आज का दिन किन-किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा और किन-किन मामलों में इन्हें भाग्य लाभ दिलाएगा*
———————————————————-
*आज 31 जनवरी दिन शुक्रवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है। इस तिथि पर शतभिषा नक्षत्र और वरीघा योग का संयोग रहेगा। पंचक पूरे दिन पंचक रहेगा आज माघ माह की गुप्त नवरात्रि दूसरा दिन दश महाविद्याओं में से मां तारा की आराधना की जाती है, जबकि सामान्य रूप से आज मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी इनको ज्ञान, तपस्या और वैराग्य की देवी माना जाता है. कठोर साधना और ब्रह्म में लीन रहने के कारण भी इनको ब्रह्मचारिणी कहा गया है. विद्यार्थियों के लिए और तपस्वियों के लिए इनकी पूजा बहुत ही शुभ फलदायी होती है. जिनका स्वाधिष्ठान चक्र कमजोर हो उनके लिए भी मां ब्रह्मचारिणी की उपासना अत्यंत अनुकूल होती है आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:09 से 12:52 मिनट तक,राहुकाल सुबह 11:10 से 12:12 मिनट तक है और चंद्रमा कुंभ राशि में संचरण कर रहा है आज के दिन के स्वामी शुक्र और इस दिन की देवी लक्ष्मी रहेंगी। जो मालव्य राजयोग से मेष,मिथुन,वृश्चिक,धनु और मीन राशि के जातकों को मालामाल बना रही हैं। जबकि चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में शुक्र से द्वादश होने से सुनफा नामक योग भी बन रहा है। साथ ही वरियन योग का भी संयोग बना है और चंद्रमा इस गोचर में शतभिषा नक्षत्र से संचार कर रहे हैं जिससे इन राशियों के लिए देवी लक्ष्मी की कृपा का संयोग भी बना है। ऐसे में इन राशियों को किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति की मदद से लाभ दिला सकता है। महिला सहकर्मियों से भी इनको लाभ मिलने का योग बनेगा। आज कर्क राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा मिलेगा, लेकिन नौकरीपेशा लोगों पर काम की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कन्या राशि के नौकरीपेशा लोगों को उपलब्धि और पदोन्नति मिलने की संभावना है। वृश्चिक राशि वालों के प्रॉपर्टी के बिजनेस में बड़ी डील होने की संभावना है। कुंभ राशि वालों की डेली इनकम बढ़ेगी। इनके अलावा तुला राशि वालों के लिए नई शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। निवेश के लिए धनु राशि वालों का दिन अच्छा नहीं है। बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा*

*डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शुक्रवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…..*

*मेष राशि के जातक आज का दिन कैसे शुभ बनाएँ उसका उपाय……………*

*आपको आज के दिन खीर में शहद मिलाकर देवी लक्ष्मी को भोग लगाना चाहिए साथ ही किसी शुभ काम के लिए जा रहे हैं तो शहद चाट कर जाएं।*
पॉजिटिव- आपके कॉन्टैक्ट के जरिए कोई खास जानकारी मिलेगी जो बहुत ही फायदेमंद रहेगी। बच्चों को पढ़ाई या करियर से जुड़ी समस्याओं का सॉल्यूशन मिल सकता है। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना बना रहेगा।
नेगेटिव- नाजुक परिस्थिति में अपनी भावनाओं पर काबू रखें। सोच-समझकर काम करें। कोई आपका फायदा उठा सकता है। फालतू कामों में पैसा बरबाद होने की आशंका है। जमीन या व्हीकल संबंधी लेनदेन या कोई काम करने से पहले अच्छे से छानबीन कर लें।
व्यवसाय- बिजनेस में कई तरह की गतिविधियों पर काम शुरू होगा। मेहनत के मुताबिक बेहतर नतीजे मिलेंगे। सेल्स टैक्स, जीएसटी से जुड़े काम जल्दी पूरे कर लें। बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से मुलाकात फायदेमंद रहेगी।
लव- शादीशुदा जीवन में चल रही परेशानियों को शांति से निपटाने की कोशिश करें। दोस्ती और मस्ती में समय खराब करने से बचें।
स्वास्थ्य- ज्यादा भारी और तला-गला खाने से परहेज करें। पेट खराब होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

*वृषभ* – पॉजिटिव- परिवार में बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद रहेगा। मांगलिक कामों के आयोजन संबंधी योजनाएं बनेंगी। जिस काम को लेकर मेहनत कर रहे थे, उससे जुड़े सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं।
नेगेटिव- किसी दोस्त से जुड़ा पुराना मसला फिर उठ सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से व्यवहार करना ज्यादा उचित रहेगा। शॉपिंग करते समय बजट का ध्यान जरूर रखें।
व्यवसाय- पब्लिक डीलिंग और मीडिया संबंधित गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें। आपको नई जानकारियां मिलेंगी। ऑफिस में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बातचीत करते समय अच्छा व्यवहार रखें। आपका कोई काम रुक भी सकता है।
लव- पति-पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे। घर में मेहमान आने की खबर मिल सकती है।
स्वास्थ्य- मौसम की वजह से सेहत संबंधी लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

*मिथुन राशि के जातक आज का दिन कैसे शुभ बनाएँ उसका उपाय……………*

*आपको आज लाल गुलाब देवी लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए और श्रीसूक्त का पाठ भी करना चाहिए। किसी शुभ काम के लिए जा रहे हैं तो नारियल खाकर जाएं।*

पॉजिटिव- दुविधा की स्थिति बनी है तो अनुभवी की सलाह से हल मिलेगा। सुकून की चाह में किसी धार्मिक स्थल पर थोड़ा समय बीत सकता है। विद्यार्थियों को मनचाहे इंस्टीट्यूट में एडमिशन मिल सकता है।
नेगेटिव- आत्मविश्वास में कमी और आलस के कारण कामों में रुकावटें आ सकती हैं। नकारात्मक कमियों को दूर करके बेहतरीन सफलता पा सकते हैं। ऑफिस प्रोजेक्ट की असफलता के कारण तनाव न लें।
व्यवसाय- पूरा ध्यान अपने कारोबार पर लगाएं। आप जिस काम को बहुत सरल समझ रहे थे। वो बहुत ही मुश्किल रहेगा। लेकिन आप दृढ़ निश्चय और आत्मबल से काफी हद तक सफल हो सकते हैं।
लव- काम के साथ पारिवारिक जिम्मेदारी का भी पूरा ध्यान रखें। इससे घर में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- कफ, खांसी की वजह से गले और छाती में दर्द जैसी समस्या हो सकती है। लापरवाही न करें। उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

*कर्क* – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। अस्त-व्यस्त हुई चीजें फिर व्यवस्थित होने लगेंगी। आपको निश्चित ही उचित सलाह मिलेगी। घर में रिश्तेदार को आना-जाना लगा रहेगा।
नेगेटिव- भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता रखें। बच्चों की गतिविधियों और दोस्ती पर भी ध्यान रखना जरूरी है। मौजूदा माहौल पर नजर रखते हुए समय बहुत सावधानी से बीताना चाहिए। यात्रा से नुकसान हो सकता है।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी संबंधी डील फाइनल करते वक्त पेपर चेक कर लें। आपका ज्यादातर समय मार्केटिंग संबंधी कामों में बीत सकता है। रुका हुआ पैसा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। इससे तनाव में रहेंगे।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद और खुशनुमा रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें।
स्वास्थ्य- थकान और डिप्रेशन जैसी स्थिति बन सकती है। जांच और इलाज करवाना चाहिए।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8

*सिंह* – पॉजिटिव- प्लानिंग बनाकर काम करेंगे तो सफलता मिलने के योग हैं। मन में चल रही उलझन खत्म होगी। सकारात्मक होकर कामों पर ध्यान दे पाएंगे। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है।
नेगेटिव- ससुराल पक्ष से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। संबंधों में मधुरता रखें। आज कोई भी यात्रा संबंधी कोई प्रोग्राम ना बनाएं, समय अनुकूल नहीं है। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजर अंदाज करना ही उचित।
व्यवसाय- बिजनेस में बहुत कॉम्पिटिशन हो सकता है। विरोधी आपका मनोबल गिराने की कोशिश करेंगे। वहीं, पार्टनरशिप वाले बिजनेस में फायदा होगा। ऑफिस में काम करने वालों के साथ तालमेल रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच तालमेल रहेगा। घर में प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण रहेगा।
स्वास्थ्य- जोड़ो का दर्द परेशान कर सकता है। आराम करने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

*कन्या* – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों के साथ रहने से कई तरह की जानकारियां मिलेगी जो भविष्य के लिए फायदेमंद रहेंगी। कुछ समय से चल रहा पारिवारिक मामला सुलझाने के लिए अनुकूल समय है। फोन और मीडिया के जरिए उपलब्धि हासिल होगी।
नेगेटिव- जमीन-जायदाद संबंधी दिक्कत चल रही है तो सूझबूझ से समय बीताना चाहिए। अपनी योजनाओं पर पूरी तरह से विचार करके ही काम करें। गुस्से और ईगो के कारण स्थिति बिगड़ सकती हैं।
व्यवसाय- बिजनेस करने वाले प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। जो आपको नई दिशा देंगे। बहुत मेहनत की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को उपलब्धि मिल सकती है। पदोन्नति की भी संभावना है।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य की कमी रहेगी। एक दूसरे से ज्यादा उम्मीद रखने की बजाय अपने स्वभाव में बदलाव करना जरूरी है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य- आपकी लापरवाही से सेहत संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। एक्सरसाइज, योगा के लिए समय निकालें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 6

*तुला* – पॉजिटिव- अपने कॉन्टैक्ट्स या मीडिया से नई जानकारियां मिलेंगी। जो फायदेमंद साबित होंगी। आप चतुराई और समझदारी की मदद से किसी परेशानी से उबर जाएंगे। थोड़ा समय योग और मेडिटेशन के लिए भी निकालें। मानसिक सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- फालतू के विवादों से खुद को दूर रखें। बदनामी हो सकती है। घर के रखरखाव में होने वाले खर्चे बढ़ सकते हैं। युवा अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर लापरवाह न रहें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली बेहतर होगी। इनकम टैक्स, सेल्स टैक्स संबंधी झंझट खड़ा हो सकता है। हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखें। नई शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है।
लव- परिवार में तालमेल रहेगा। लव अफेयर में बदनामी का डर रहेगा। इनसे दूर रहें।
स्वास्थ्य- एलर्जी और पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। व्यायाम और योगा अपने रूटीन में शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

*वृश्चिक राशि के जातक आज का दिन कैसे शुभ बनाएँ उसका उपाय……………*

*आपको आज कलम से एक सादे कागज पर श्रीयंत्र बनाकर, ओम श्रीं कमला कमलालयै नमः मंत्र बोलते हुए हुए उस पर फूल अक्षत अर्पित करना चाहिए। किसी शुभ काम से कहीं जा रहे हैं तो दही का तिलक लगाकर जाएं*

पॉजिटिव- भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने से आपको आत्मिक और मानसिक सुकून मिलेगा। आप लोन लेने में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं।
नेगेटिव- नजदीकी इंसान से अचानक किसी मुद्दे पर विवाद हो सकता है। विपरीत परिस्थिति में गुस्से की बजाय सॉल्यूशन ढूंढने की कोशिश करें। युवा लोग फालतू गतिविधियों में समय बर्बाद न करें।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी के बिजनेस में बड़ी डील होने की संभावना है। कुछ लोग आपकी विनम्रता का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। सचेत रहें। ऑफिस मैं किसी साथी से चल रहे मतभेद दूर होंगे।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच तालमेल रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर घर की सुख-शांति खत्म कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- घबराहट और बेचैनी हो सकती है। गुस्से और तनाव से खुद को दूर रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

*धनु राशि के जातक आज का दिन कैसे शुभ बनाएँ उसका उपाय…………………………*

*आपको दिन को शुभ बनाने के लिए लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना चाहिए और देवी लक्ष्मी को शहद युक्त पान अर्पित करना चाहिए। आपको शुभ काम से जाते समय बताशा या नारियल खाना चाहिए*

पॉजिटिव- आज कुछ चुनौतियां रहेंगी, परंतु आप उनका समाधान भी निकाल लेंगे। इससे अपने अंदर भरपूर ऊर्जा व आत्मविश्वास महसूस करेंगे। घर की किसी समस्या को भी सुलझाने का उचित समय है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्य बनेगा।
नेगेटिव- कुछ लोग जलन की भावना से आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। दूसरों की सलाह गलत साबित हो सकती है इसलिए अपनी क्षमता पर ही विश्वास रखें। युवा वर्ग अपनी किसी योजना के विफल होने से मनोबल ना गिरने दे।
व्यवसाय- बिजनेस में पैसा निवेश न करें। कर्मचारियों और साझेदारी के कामों पर पूरी नजर रखें। टूर-ट्रेवल्स और मीडिया बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। ऑफिस के कामों में दिक्कतें आएंगी।
लव- परिवार से जुड़ी समस्या का समाधान शांति से खोजने की कोशिश करें। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें।
स्वास्थ्य- व्हीकल का इस्तेमाल सावधानी से करें। चोट लगने की आशंका है। किसी भी तरह की रिस्क न लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

*मकर* – पॉजिटिव- मिला-जुला दिन रहेगा। आलस छोड़कर ऊर्जा और आत्मविश्वास से दिन बीताएं। आप अपनी सूझबूझ से परिस्थितियों को सकारात्मक बना लेंगे। युवा लोग अपने लक्ष्य पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करें। सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- हर काम करते वक्त बजट का ख्याल रखना जरूरी है। बिना वजह दूसरों के मामले में दखल न दें। इस वजह से आपकी आलोचना हो सकती है। रिश्तेदारों के आने से आपके कुछ काम डिस्टर्ब हो सकते हैं। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपनी मौजूदगी रखें। कर्मचारियों की तरफ से पूरी मदद न मिलने से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। मार्केटिंग और ऑनलाइन कामों के जरीये आपके बिजनेस में गति आएगी। ऑफिस का माहौल पहले की तरह ही रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें। वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- ज्यादा भीड़भाड़ और पॉल्यूशन वाली जगहों पर जाने से परहेज करें। मौसमी बदलावों से खुद का ख्याल रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

*कुंभ* – पॉजिटिव- घर पर रिश्तेदार आ सकते हैं। गिले-शिकवे भी दूर होने से संबंध मजबूत होंगे। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आप आज को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। सोच-विचार द्वारा कई समस्याओं को हल करने में सफल रहेंगे।
नेगेटिव- बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नजर रखना जरूरी है। अपनी चीजें खुद संभालें। दूसरों पर डिपेंड रहना उचित नहीं है। फिजूल की बातों में समय बरबाद न करके थोड़ा समय परिवार और निजी कामों में लगाएं।
व्यवसाय- नए कामों की योजनाएं बनेंगी और उन पर काम करने में सफल भी होंगे। डेली इनकम बढ़ेगी, लेकिन साथ काम करने वालों की वजह से चिंता भी बढ़ेगी। महत्वपूर्ण ऑर्डर और कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
लव- वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। लव अफेयर्स को शादी में बदलने के लिए परिवार की मंजूरी लेनी हो तो समय अच्छा है।
स्वास्थ्य- आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच आपको स्वस्थ रखेगी। एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

*मीन राशि के जातक आज का दिन कैसे शुभ बनाएँ उसका उपाय…………………………*

*किसी छोटी कन्या को फल खाने के लिए दें और मधुराष्टकम् का पाठ करें। किसी शुभ काम के लिए कहीं जा रहे हैं तो आप लौंग और मिश्री चबाकर निकलें।*

पॉजिटिव- बड़े लोगों के गाइडेंस में रहें। इससे पारिवारिक समस्याओं को धैर्य और संयम से सुलझाने में सफल रहेंगे। घर के बदलाव संबंधी मामलों पर बातचीत हो सकती है। जो सकारात्मक भी रहेगी।
नेगेटिव- फालतू खर्चों पर कटौती करें। बजट बिगड़ने से समस्याएं बढ़ सकती हैं। घर के बड़े लोगों के सम्मान का ध्यान रखें। आपको अपनी वाणी और व्यवहार में थोड़ा लचीलापन लाने की जरूरत है। भावुकता में अपना नुकसान न करें।
व्यवसाय- अपने बिजनेस में काम करने के तरीकों में बदलाव करने से नई संभावनाएं और मौके मिल सकते हैं। दूर स्थान के लोगों से कॉन्टैक्ट करते वक्त सावधान रहने की जरूरत है। ऑफिस में छोटी सी गलती की वजह से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अधिकारियों से मदद लेना उचित रहेगा।
लव- परिवार में सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। युवा लोग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने करियर से समझौता न करें।
स्वास्थ्य- ज्यादा ठंड की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी। योगा और कसरत करें। किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
ब्रेकिंग न्यूज़…ब्रेकिंग न्यूज़  ग्राम बेहरावल में दहशत का माहौल 40 वर्षीय मोहन पाटीदार की”हत्या मिली सड़क पर मिली लाश”चौकीदार ने पुलिस को दी सूचना..!

ब्रेकिंग न्यूज़...ब्रेकिंग न्यूज़ ग्राम बेहरावल में दहशत का माहौल 40 वर्षीय मोहन पाटीदार की"हत्या मिली सड़क पर मिली लाश"चौकीदार ने पुलिस को दी सूचना..!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d