• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home जरा हटके

आज गुप्त नवरात्रि के पहले दिन गजकेसरी योग पर।गुरूवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन..

by Manish Gautam Chiefeditor
January 30, 2025
in जरा हटके
0
आज गुप्त नवरात्रि के पहले दिन गजकेसरी योग पर।गुरूवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन..
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

धनिष्ठा नक्षत्र के शुभ संयोग से वृषभ, मिथुन, तुला, मकर और कुंभ राशियों के लिए दिन आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी रहेगी। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आपका दिन*
——————————————————-
*​आज 30 जनवरी दिन गुरुवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस तिथि पर धनिष्ठा नक्षत्र और व्यतिपाता योग का संयोग रहेगा। आज से नवमी तक गुप्त नवरात्रि मनाई जावेगी जिसका समापन 7 फरवरी 2025, शुक्रवार को होगा। गुप्त नवरात्रि में देवी दुर्गा की साधना गुप्त रूप से की जाती है, जिससे शक्ति और तंत्र विद्या की सिद्धि होती है। मान्यता है कि इन नवरात्रियों में की गई साधना शीघ्र फलदायी होती है। और जन्मकुंडली के समस्त दोषों को दूर करने वाली और धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष देने वाली होती। इन पवित्र नवरात्रों में जो साधक देवी शक्ति की उपासना किसी विशेष मनोरथ सिद्धि हेतु पवित्रता व श्रद्धा भाव से करते हैं तो उनके मनोरथ सिद्ध होते हैं। आज गुरु और चंद्रमा के बीच गजकेसरी योग बन रहा है। इसके साथ ही कल के दिन धनिष्ठा नक्षत्र का भी शुभ संयोग बना हुआ है साथ ही चंद्रमा और बुध की युति मकर राशि में होने से कला योग का निर्माण हुआ है। कला योग से सबसे ज्यादा लाभ आज वृषभ, मिथुन, तुला, मकर और कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी रहेगी। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:09 से 12:52 मिनट तक, राहुकाल दोपहर 12:09 से 12:52 मिनट तक है और चंद्रमा मकर राशि में संचरण कर रहा है जिससे आज वृषभ राशि वाले लोगों का मनचाहा काम पूरा हो सकता है। करियर से जुड़ी खुश खबरी भी मिल सकती है। सिंह राशि वालों को रुका हुआ या किसी को उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है नए काम की शुरुआत के लिहाज से कन्या राशि वालों के लिए अच्छा दिन है। धनु राशि वालों की नौकरी में स्थान परिवर्तन या आंतरिक व्यवस्था में बदलाव के योग हैं। कुंभ राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी, मीन राशि वालों के प्रॉपर्टी और व्हीकल खरीदने के योग हैं। इनके अलावा नया काम शुरू करने के लिहाज से मेष राशि वालों के लिए दिन ठीक नहीं है। प्राइवेट नौकरी वाले लोगों का काम ज्यादा रहेगा। बाकी राशियों के लिए ठीक-ठाक दिन रहेगा*

*डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज गुरूवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…..*

*मेष* – पॉजिटिव- परिवार में रिश्तेदार के आने से खुशी का माहौल रहेगा। किसी मुद्दे पर विचार-विमर्श करते समय आपकी बातों को विशेष सम्मान मिलेगा। कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर न लें। हर काम प्रैक्टिकल तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। सफलता निश्चित है।
नेगेटिव- शॉपिंग करते समय फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी है। नकारात्मक व्यक्ति आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पैसे के मामले में किसी पर भी आंख बंदकर विश्वास न करें। गैर जरूरी मामलों में गुस्से में आना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।
व्यवसाय- आप पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हैं, तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है। अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाने की योजनाओं पर विचार करें। नए कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। प्राइवेट सेक्टर से जुड़े लोगों का काम बढ़ सकता है।
लव- परिवार और बिजनेस में तालमेल रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद और व्यवस्थित रहेगा।
स्वास्थ्य- यात्रा के दौरान खान-पान और दवाइयों का विशेष ध्यान रखें। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

*वृषभ राशि के लिए आज का उपाय………………..*

*आपको आज के दिन को शुभ बनाए रखने के लिए किसी बुजुर्ग व्यक्ति को अन्न वस्त्र का दान देना चाहिए। शुभ काम से यात्रा पर जा रहे हैं तो गुड़ खाकर जाएं*
पॉजिटिव- मनचाहा काम पूरा होने से हिम्मत बढ़ेगी। फोन कॉल या मीडिया से नई जानकारियां मिलेंगी। परिवार के साथ कीमती चीजों की खरीदारी की योजना बन सकती है। कुल मिलाकर पूरा दिन सुखद रहेगा।
नेगेटिव- विपरीत परिस्थिति बनने पर धैर्य और संतुलन रखें। तनाव और गुस्से से माहौल अस्त-व्यस्त हो सकता है। थोड़ा समय आत्म मनन और चिंतन में लगाएं। अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां लेने से सेहत पर असर पड़ सकता है।
व्यवसाय- युवाओं को करियर से संबंधित खुशखबरी मिलने की संभावना है। ऑफिस के सभी काम शांति से पूरे हो जाएंगे। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कामकाज में बहुत फोकस रखना जरूरी है, जरा सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे तनाव का नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर पड़ेगा। युवाओं की प्रिय मित्र से मुलाकात होगी। इससे मन प्रसन्न रहेगा।
स्वास्थ्य- सेहत संबंधी पुरानी समस्या दोबारा हो सकती है। घरेलू देसी इलाज से आप सेहतमंद रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

*मिथुन राशि के लिए आज का उपाय……………..*

*आपको आज के दिन को शुभ बनाने के लिए घी का दीप जलाकर विष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए और गाय को गुड़ चना खिलाना चाहिए। शुभ कार्य से यात्रा पर जा रहे हैं तो पिता से आशीर्वाद जरूर लें।*
पॉजिटिव- खुशनुमा दिनचर्या रहेगी। असंभव काम के अचानक बनने से मन में प्रसन्नता रहेगी। निजी मामलों का खुलासा बाहरी लोगों के समक्ष न करें। इससे आपके कामों की रुकावटें नहीं आएंगी।
नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ झगड़ा या कहासुनी होने की स्थिति बन रही है। शांति से समस्या सुलझाएं। गुस्से से स्थिति और बिगड़ सकती है। शॉपिंग करते समय खर्चों मे लापरवाही न करें। बजट बिगड़ सकता है।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां बेहतर होंगी। मन मुताबिक मुनाफा भी मिलेगा। दूर दराज के क्षेत्र से नए व्यवसायिक संपर्क बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को काम का उचित नतीजा नहीं मिल पाएगा। इससे परेशान रहेंगे।
लव- घर की समस्याएं आपसी सामंजस्य से सुलझाने से जल्दी ही माहौल व्यवस्थित हो जाएगा। प्रेम प्रसंग में पड़कर अपना समय खराब न करें।
स्वास्थ्य- एलर्जी या इंफेक्शन से बचने के लिए हाइजनिक रहें। इलाज ठीक से करवाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

*कर्क* – पॉजिटिव- उत्तम स्थिति बनी हुई है। खुद के लिए फैसलों के बेहतर नतीजे मिलेंगे। विद्यार्थियों को करियर में उचित सफलता मिलने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यवाही चल रही है, तो आज बात बन सकती हैं। जीवन के प्रति आपका सकारात्मक रवैया आपके आत्मबल को और मजबूत रखेगा।
नेगेटिव- कभी ऐसा भी महसूस होगा, कि मेहनत के बावजूद परिणाम अनुकूल नहीं मिल रहे हैं। यह सिर्फ वहम ही है। धैर्य और संयम से आप समस्या को काबू में कर लेंगे। परिवार के कार्य में अत्यधिक व्यस्तता के कारण स्वयं पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में अच्छी डील होने की संभावना है। महत्वपूर्ण कामों को प्राथमिकता दें। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों को सावधानी से करें। कोई मशीनरी या उपकरण खरीदने की योजना है, तो अनुकूल समय है।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। मित्रों से मेल-मुलाकात तनाव भरे दिन से राहत प्रदान करेगी।
स्वास्थ्य- गले में किसी प्रकार का इन्फेक्शन व खांसी, जुकाम की समस्या परेशान करेंगी। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

*सिंह* – पॉजिटिव- आज सुकून पाने के लिए आराम के मूड में रहेंगे। कहीं पैसा दिया हुआ है, तो वापस मिलने की भरपूर संभावना है। युवाओं को भविष्य से संबंधित कामों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सोच-समझकर निर्णय लेना आपकी गतिविधियों को व्यवस्थित रखेगा।
नेगेटिव- गवर्नमेंट से संबंधित काम में देरी हो सकती है। जिससे आपकी मेहनत और समय व्यर्थ हो जाएंगे। तनाव लेने की बजाय शांति से स्थितियों पर विचार-विमर्श करें। किसी मित्र संबंधी की मदद करने से पहले अपनी स्थिति को भी ध्यान में जरूर रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। रुका हुआ या उधार दिया पेमेंट वापस मिल सकता है। अपनी योजनाएं गुप्त रखें। लीक होने की संभावना है। ऑफिस में नौकरीपेशा लोगों का सम्मान बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल अनुशासित रहेगा। प्रेम संबंधों में भी निकटता आएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। एलर्जी अथवा यूरिन इन्फेक्शन जैसी दिक्कत रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

*कन्या* – पॉजिटिव- संतान से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। हर कार्य को लगन से करने की ललक रहेगी। पुराने मित्र के सहयोग से समस्या दूर हो सकती है। घर में रिश्तेदारों की भी आवाजाही रहेगी।
नेगेटिव- मनोबल बनाए रखें। अत्यधिक तनाव की वजह से आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। ना ही बिन मांगे सलाह दें। संबंधियों से संपर्क में रहें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। फोन या ईमेल से आपको महत्वपूर्ण फायदेमंद सूचना मिलने वाली है। लेनदेन सावधानी से करें। नए कार्य की शुरुआत कर रहे हैं, तो समय अनुकूल है। लाभ की स्थिति मध्यम रहेगी। धैर्य रखें।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में समय न देने की वजह से खटास आ सकती है।
स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम से परेशान होंगे। अपना ध्यान रखें। आयुर्वेदिक इलाज सबसे उत्तम है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

*तुला राशि के लिए आज का उपाय………………..*

*आपको भगवान शिव का दूध और शहद से अभिषेक करना चाहिए। साथ ही आज के दिन यात्रा पर जा रहे हैं तो केसर अथवा हल्दी का तिलक लगाकर जाएं*
पॉजिटिव- आज का दिन सपने और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बहुत अनुकूल है। सोशल नेटवर्क बढ़ाने का भी उत्तम समय है। दोस्तों और संबंधियों के साथ पिकनिक या गेट-टुगेदर का प्रोग्राम अवश्य बनाएं।
नेगेटिव- अपना मनोबल बनाए रखें। अत्यधिक तनाव से बनते काम बिगड़ सकते हैं। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। न ही बिन मांगे सलाह दें। संबंधियों से संपर्क में रहे।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। फोन अथवा ई-मेल द्वारा आपको कोई लाभदायक सूचना मिलने वाली है। किसी नए कार्य की शुरुआत कर रहे हैं, तो समय अनुकूल है। लेकिन लाभ की स्थिति अभी मध्यम ही रहेगी इसलिए धैर्य रखें।
लव- घर का वातावरण व्यवस्थित और अनुशासित रहेगा। प्रेम प्रसंगों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- वाहन द्वारा या गिरने से चोट लगने की स्थिति बन रही है। किसी भी तरह का जोखिम न लें। इस समय बहुत ही सावधानी रखने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- पारिवारिक दायित्व बढ़ेंगे। आप उनका बखूबी निर्वाह भी कर लेंगे। व्यस्तता के बावजूद दिलचस्पी वाले कामों के लिए समय निकाल लेंगे। जिससे आप अपने आपको तनाव मुक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने से मानसिक शांति मिलेगी।
नेगेटिव- आर्थिक पक्ष को लेकर चिंताएं रह सकती हैं। सही बजट प्लान करने की कोशिश करें। अपनी योजना को लेकर पूरी तरह आश्वासित हो तभी उस पर काम करें। घर की व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए अपना योगदान देना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने जा रहे हैं, तो उसे स्थगित रखें। यह समय मार्केटिंग के कामों पर ध्यान देने का है। नौकरी में काम में बदलाव संबंधी महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। अनुभवी व्यक्ति की सलाह का अनुसरण करना फायदेमंद होगा।
लव- पारिवारिक गतिविधियों में आपका सहयोग और योगदान वातावरण को बहुत खुशनुमा रखेगा। युवा प्रेम प्रसंग में पड़कर अपने कामों को इग्नोर न करें।
स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव होने से गले में इन्फेक्शन और खांसी-जुकाम हो सकता है। लापरवाही बिल्कुल न करें। उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

*धनु* – पॉजिटिव- मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेगा। इससे मनोबल बढ़ेगा। काम को बेहतर करने का भी प्रयास रहेगा। परिवार के सहयोग से कुछ ऐसा निर्णय भी लेंगे, जो सभी सदस्यों के लिए शुभ फलदायक रहेगा।
नेगेटिव- कामकाज और परिवार के बीच तालमेल रखना चुनौती होगी। नजदीकी मित्रों और कॉन्टैक्ट के साथ संबंधों को अधिक बेहतर बनाने की कोशिश करें। किसी मित्र की समस्या में आपको सहायता करनी पड़ सकती है।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर अन्य व्यवसायियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। इस समय कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लें। व्यवहार में पारदर्शिता रखने से काफी हद तक समस्या सुलझ जाएगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन या आंतरिक व्यवस्था में बदलाव संबंधी गतिविधि होगी।
लव- घर-परिवार की देखभाल और सहयोग के लिए भी समय निकालने से घर का माहौल सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- इंफेक्शन और जुकाम की शिकायत रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

*मकर राशि के लिए आज का उपाय……………..*

*मकर राशि के जातकों को आज का दिन शुभ बनाने के लिए नारायण कवच का पाठ करना चाहिए। साथ ही कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो केसर चाट कर जाएं।*
पॉजिटिव- सामाजिक कामों में योगदान रहेगा। जिससे पहचान का दायरा बढ़ेगा। व्यावहारिक सोच रखने से काम अच्छे होंगे। उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलेगा। परिवार और सगे संबंधियों के लिए समय निकाल लेंगे।
नेगेटिव- किसी खास काम में रुकावट आने से परेशान होंगे। इसका असर घर की व्यवस्था पर पड़ेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी गतिविधियों को लेकर तनाव हो सकता है। गुस्से और कड़वी वाणी पर कंट्रोल रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में अच्छे प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। इसका असर आपकी इनकम पर पड़ेगा। पार्टनरशिप संबंधी योजना बन रही है, तो उसे शुरू करने के लिए अनुकूल समय है। ऑफिस का काम समय से पूरा न होने से कुछ समस्याएं आती रहेंगी।
लव- घर में सुख-शांति और उचित व्यवस्था रहेगी। एक्स्ट्रा मेरिटल संबंधों का बुरा असर आपके शादीशुदा जीवन पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- ज्यादा काम का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए आराम करने की भी जरूरत होगी।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

*कुंभ राशि के लिए आज का उपाय……………..*

*आपको आज का दिन शुभ बनाए रखने के लिए गाय को गुड़ और चने की दाल खिलाना चाहिए। साथ ही किसी शुभ काम से यात्रा पर जा रहे हैं तो सौंफ खाकर जाएं।*
पॉजिटिव- फायदेमंद ग्रह स्थिति बन रही है। इसका पूरा फायदा लें। घर और बाहर दोनों जगह परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। आप कोई खास निर्णय लेने में सक्षम होंगे। घर में रिश्तेदारों के आगमन से उत्सव रहेगा।
नेगेटिव- घर के सदस्य के वैवाहिक जीवन में समस्या से तनाव रहेगा। धैर्य और संयम से परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करें। बेहतर होगा, बाहरी व्यक्तियों का अपने परिवार पर हस्तक्षेप न होने दें। कुछ समय संतान के साथ भी जरूर बीताएं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखनी जरूरी है। सरकारी नौकरी में गलत काम न करें। कोई इन्क्वायरी हो सकती है।
लव- दांपत्य जीवन में खट्टी-मीठी नोकझोंक संबंधों में अधिक मधुरता बढ़ाएगी। प्रेमी युगल एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें ।
स्वास्थ्य- पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है। लापरवाही ना करें। तुरंत इलाज लें। देसी इलाज बेहतर होगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

*मीन* – पॉजिटिव- भूमि और वाहन खरीदने के अच्छे योग बन रहे हैं। वैज्ञानिक दृष्टिकोण और उन्नत सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद रहेगा। कोई कोर्ट केस या सरकारी मामला रुका हुआ है, तो वह भी गति पकड़ेगा।
नेगेटिव- आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। भाइयों से चल रहा बंटवारे का विवाद किसी की मदद से सुलझेगा। आपसी संबंध ना बिगाड़ें। युवा अपने करियर के साथ किसी प्रकार का समझौता न करें।
व्यवसाय- व्यापार विस्तार संबंधी नई संभावनाओं पर विचार होगा। पूरा जोर मार्केटिंग और अपने प्रोडक्ट्स के प्रमोशन पर लगाएं। सरकारी नौकरी में अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। कहीं स्पेशल ड्यूटी लग सकती है।
लव- पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। विपरीत लिंगी वालों के प्रति आकर्षण होने की संभावना है। इसका असर अपने परिवार और बिजनेस पर पड़ेगा।
स्वास्थ्य- काफी समय से चल रही शारीरिक अस्वस्थता से आज राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड के मुक्तिधाम में होगा पेवर ब्लॉक, बाउंड्रीवाल एवं शेड निर्माण कार्य  महापौर एवं स्थानीय पार्षद के सफल प्रयासों से होंगे विकास कार्य

रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड के मुक्तिधाम में होगा पेवर ब्लॉक, बाउंड्रीवाल एवं शेड निर्माण कार्य महापौर एवं स्थानीय पार्षद के सफल प्रयासों से होंगे विकास कार्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d