• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 छिंदवाडा ने 22 मेडल प्राप्त कर सांसद खेल महाकुंभ और 3 मेडल प्राप्त कर कराटे ओपन नेशनल चैंपियनशिप पचमढ़ी में दिखाया अपने खेल का दम-खम

by Manish Gautam Chiefeditor
January 27, 2025
in छिन्दवाडा
0
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 छिंदवाडा ने 22 मेडल प्राप्त कर सांसद खेल महाकुंभ और 3 मेडल प्राप्त कर कराटे ओपन नेशनल चैंपियनशिप पचमढ़ी में दिखाया अपने खेल का दम-खम
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर शुभम सहारे

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 छिंदवाडा ने विगत दिनों आयोजित सांसद खेल महाकुंभ में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 22 मेडल प्राप्त किये। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 छिंदवाडा के विद्यार्थियों के साथ ही विद्यालय की शिक्षिका सुश्री आराधना पवार ने भी योगा में रजत पदक एवं लॉन टेनिस में कांस्य पदक प्राप्त किया । स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों में राजवीर इवनाती (100 मीटर), विश्वास डोले (नेट बॉल बास्केटबॉल) में प्रथम स्थान पर रहे। रजत पदक प्राप्त कर राजवीर इवनाती (जैवलिन थ्रो), वैभव धुर्वे (शॉटपुट), वेदांत असोलकर (डिस्कस थ्रो), मनु वर्मा (100 मीटर एवं 200 मीटर), आस्था डोले (बास्केटबाल), निमित सिगोतिया (बैडमिंटन डबल्स) में द्वितीय स्थान पर रहे। कांस्य पदक प्राप्त कर राजवीर इवनाती (200 मीटर व फुटबॉल), शोभित भारती (100 मीटर), वैभव धुर्वे (डिस्कस थ्रो), लाभ वैश (चैस), कविश पवार (चैस) में तृतीय स्थान पर रहे।
एक अन्य कराटे ओपन नेशनल चैंपियनशिप पचमढ़ी में हर्षिता मण्डराह को गोल्ड मेडल एवं सौम्या पाठे को काते में गोल्ड और फाइट में कांस्य पदक प्राप्त हुआ। विद्यालय के प्राचार्य श्री हरि प्रसाद धारकर द्वारा खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किये गये व अपने आशीर्वचन में खेल को अपने जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए शारीरिक एवं मानमिक विकास में अत्यन्त महत्वपूर्ण बताया। प्राचार्य की विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास खेल एवं शारीरिक क्रिया के प्रति सकारात्मक विचारों के कारण ही पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 छिंदवाडा लगातार प्रशंसनीय प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों और सभी शिक्षकों से भी अनुरोध किया कि अपनी दिनचर्या में कम से कम 1 घंटा रोज खेल, योग एवं शारीरिक व्यायाम को दें। जिससे हम अपने और अपने देश के विकास में अपना योगदान दे सकें। विद्यालय के शारीरिक एवं खेल शिक्षक श्री पंकज शर्मा, कोच मो. शहादत एवं योग शिक्षक श्री सुनील वर्मा का भी प्रतिभाओं को उभारने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय परिवार खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
वनांचल में गरजा बलदाऊ का बल्ला

वनांचल में गरजा बलदाऊ का बल्ला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d