IAS Transfer List: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सोमवार (27 जनवरी) की देर रात MP सरकार ने तीन दर्जन से ज्यादा IAS अफसरों के तबादले किए हैं। शासन की ओर से इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। मंत्रालय से लेकर ग्राउंड जीरो तक आईएएस अधिकारियों की सर्जरी की गई है। मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर 42 आईएएस अफसरों के तबादले हुए हैं।
नेहा मारव्या सिंह को डिंडोरी कलेक्टर बनाया गया है। विवेक श्रेत्रीय टीकमगढ़ कलेक्टर, सतीश कुमार सतना कलेक्टर, किशोर कुमार कन्याल गुना कलेक्टर, अरुण कुमार विश्वकर्मा रायसेन कलेक्टर, भव्या मित्तल,खरगोन कलेक्टर बनाई गई हैं। हर्ष सिंह, बुरहानपुर कलेक्टर, ऋतुराज देवास कलेक्टर बनाए गए। वहीं भारत यादव और अविनाश लवानिया सीएम सचिवालय से बाहर हो गए हैं।



