• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय नर्मदा महाविद्यालय छात्रावास को लेकर विवाद जारी,दोनों पक्ष पहुंचे थाने FIR दर्ज कराने,मचा हड़कंप!

by Manish Gautam Chiefeditor
January 27, 2025
in नर्मदापुरम
0
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय नर्मदा महाविद्यालय छात्रावास को लेकर विवाद जारी,दोनों पक्ष पहुंचे थाने FIR दर्ज कराने,मचा हड़कंप!
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय के प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में पिछले कुछ समय से बाहरी तत्वों द्वारा छात्रों के साथ मारपीट और गुंडागर्दी की जा रही है। कॉलेज प्राचार्य द्वारा गणतंत्र दिवस के पूर्व सिटी कोतवाली पुलिस को कॉलेज परिसर में बाहरी तत्वों के हस्तक्षेप की सूचना दी जा चुकी है। आज सोमवार दोपहर को एनएसयूआई और एबीवीपी के विद्यार्थियों के बीच छात्रावास के किसी विषय को लेकर विवाद हो गया और मामला मारापीटी में तब्दील हुआ। इसके बाद प्रभारी प्राचार्य को कॉलेज परिसर में पुलिस बुलानी पड़ी। इसके उपरांत दोनों ही पक्ष सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे। सूत्रों की माने तो घटना के पीछे कॉलेज परिसर में मौजूद छात्रावास का विषय प्रमुखता से सामने आ रहा है। बताया जाता है कि छात्रावास में बाहरी लोगों के रहने की शिकायत विद्यार्थियों सहित एनएसयूआई और एबीवीपी द्वारा प्राचार्य से की गई थी। इसके बाद प्राचार्य द्वारा छात्रावास की कमेटी बनाकर स्कूटनी कर जांच कराई गई जिसमें करीब 30 बच्चे बाहरी पाए गए, जिन्हें हटाया गया। जो कि नाम से आवंटित कमरों में दूसरों के नाम से बाहरी लोग छात्रावास का उपयोग कर रहे थे। उक्त घटना के बाद से विवाद बढ़ गया। एनएसयूआई प्रदेश सचिव आफरीद खान का कहना है कि छात्रावास में बाहरी व्यक्तियों द्वारा छात्रों के नाम पर कमरों में रह रहे थे। जिसकी हमारे द्वारा प्राचार्य से मौखिक शिकायत भी की गई थी और छात्रावास से बाहरी व्यक्तियों को हटाने के लिए भी कहा गया था, जिससे वास्तविक विद्यार्थी छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर सकें। पिछले दिनों ही छात्रावास से जांच उपरांत करीब 30 बाहरी छात्रों को हटाया गया है जिसके बाद से विवाद बढ़ गया। आज मेरे साथ जो मारपीट हुई है वह भी इसी घटना को लेकर हुई है। दूसरी तरफ सूत्रों का मानना है कि कुछ लोगों द्वारा कॉलेज परिसर में शराब, गांजा,ब्याज पर पैसा चलाना जैसा कृत्य भी किया जा रहा था। किंतु बाहरी लोगों की कॉलेज परिसर में गुंडागर्दी के कारण कोई भी छात्र मुंह खोलने से डरता है यदि पुलिस कॉलेज परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच करें तो कई मामले सामने आ सकते हैं। वहीं प्राचार्य डॉ रामकुमार चौकसे ने बताया कि वह आज छुट्टी पर हैं। पिछले दिनों छात्रावास में बाहरी लोगों के रहने की शिकायतें की गई थी जिसकी कमेटी द्वारा जांच कराई गई थी। करीब 30 बाहरी छात्रों को छात्रावास से बाहर किया गया है। वही प्रभारी प्राचार्य डॉ अम्रता जोशी ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है पुलिस बुलाई गई थी लेकिन उससे पहले ही सभी छात्र जा चुके थे। बाकी कोई जानकारी मुझे नहीं है प्राचार्य ही बता पाएंगे।एसडीओपी पराग सैनी ने बताया कि वह घटना की जानकारी लेते हैं और जांच उपरांत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
….*और कलेक्टर ने शिक्षक बनकर ब्लैक बोर्ड में छात्रों को समझाया गणित*  धाराप्रवाह पुस्तक वाचन पर कलेक्टर ने छात्रों को दी शाबाशी*

....*और कलेक्टर ने शिक्षक बनकर ब्लैक बोर्ड में छात्रों को समझाया गणित* धाराप्रवाह पुस्तक वाचन पर कलेक्टर ने छात्रों को दी शाबाशी*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d