• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

जानिए आज का दिन 12 राशियों का कैसा रहेगा*

by Manish Gautam Chiefeditor
January 25, 2025
in ज्योतिष
0
आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

आज 25 जनवरी दिन शनिवार को माघ माह के कृष्ण पक्ष की षट्तिला एकादशी को व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करें. माघी एकादशी पर काले तिल का दान करते हैं, इससे दरिद्रता दूर होती है, धन और संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती है. काले तिल के 6 उपाय से व्यक्ति का कल्याण होता है. षट्तिला एकादशी को काले तिल का दान, पानी में तिल डालकर स्नान, तिल का उबटन, भोजन में तिल का उपयोग आदि करते हैं. इस दिन भगवान विष्णु को तिल अर्पित करते हैं और पूजा के समय षट्तिला एकादशी की व्रत कथा सुनते हैं. इस व्रत को करने और हरि कृपा से पाप मिटेंगे, मोक्ष की प्राप्ति होगी,और आज के दिन शनि का संचार कुंभ राशि से होगा जिससे की शश राजयोग बना रहेगा। इसके साथ ही बुधादित्य योग और वृद्धि योग समेत कई अन्य शुभ योग भी बने हुए हैं। जबकि चंद्रमा वृश्चिक राशि में ज्येष्ठा नक्षत्र से संचार कर रहा। ऐसे में आज का दिन मेष, मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक राशि के लिए शनिदेव और भगवान विष्णु की कृपा से लाभकारी रहेगा। इन‌ राशियों को स्थायी लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख आनंद पाएंगे। साथ ही जानिए आज के उपाय भी जिससे आप दिन को शुभ और भाग्यशाली बनाए रख सकते हैं। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:12 से 12:54 मिनट तक, राहुकाल सुबह 09:53 से 11:13 मिनट तक रहेगा और चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचरण कर रहा है जिससे आज मेष राशि वालों के लिए नई शुरुआत और बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा रहेगा। वृषभ राशि वालों को तनाव से राहत मिलेगी। मिथुन राशि वालों के लिए फायदेमंद दिन रहेगा। नौकरी और बिजनेस में अपनी काबिलियत दिखाने का मौका भी मिलेगा। इनके अलावा नई शुरुआत के लिए कन्या राशि वालों का दिन अच्छा नहीं है। कुंभ राशि के लोग उधार लेनदेन न करें। पैसा उलझ सकता है। मीन राशि के लोग नौकरी और बिजनेस में सावधान रहें। बाकी राशियों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा*

*डाक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शनिवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन*

*मेष राशि के लिए आज का उपाय……………….*

*दिन को अनुकूल और शुभ बनाए रखने के लिए आपको आज के दिन तिल खाकर किसी शुभ काम के लिए जाना चाहिए और दिन आपको पीपल को जल भी देना चाहिए। जल में तिल और गुड़ भी मिला लें।*
पॉजिटिव- कामकाज में व्यस्तता रहेगी। सावधानी रखने से परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। मेहनत और कोशिशों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। विवाह योग्य लोगों को खुश खबर मिल सकती है।
नेगेटिव- नजदीकी रिश्तों के गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश करें। वरना, स्थिति और बिगड़ सकती है। आज आपको धैर्य और संयम रखना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस के काम व्यवस्थित होंगे। फायदेमंद ऑर्डर मिल सकते हैं। लापरवाही न करें। फाइनेंस संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से बहस न करें।
लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर की व्यवस्था बनाए रखने में सफल होंगे। प्रेम संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- खान-पान और रूटीन व्यवस्थित रखने की जरूरत है। खासतौर पर महिला वर्ग अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

*वृषभ राशि-* पॉजिटिव- सकारात्मक विचार विमर्श होगा। लंबे समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। काम करने से पहले उसके पॉजिटिव और नेगेटिव हिस्सों पर सोच विचार कर लें। सफलता मिलनी तय है।
नेगेटिव- जमीन खरीदी-बिक्री से जुड़े कामों में ज्यादा फायदे की उम्मीद न रखें। ज्यादा पाने की चाह में नुकसान हो सकता है। व्यवहार को सौम्य रखें। परेशानी वाला समय जल्दी बीत जाएगा।
व्यवसाय- बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर काम करने के लिए समय अच्छा है। सरकारी कामों से संबंधी किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े-लिखे हस्ताक्षर न करें। ऑफिशियल यात्रा का ऑर्डर मिल सकता है।
लव- शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा है। घर में मेहमानों के आने और मेल मिलाप से खुश होंगे।
स्वास्थ्य- डायबिटीज और ब्लड प्रेशर संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। रेग्यूलर चेकअप करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

*मिथुन राशि के लिए आज का उपाय…………….*

*आपको आज के दिन को शुभ बनाने के लिए शनि स्तोत्र अथवा चालीसा का पाठ करना चाहिए। दिन गुड़ और काले चने का दान करें। गायत्री मंत्र का जप करके शुभ काम के लिए जाएं*
पॉजिटिव- फायदेमंद दिन रहेगा। प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है, तो उसे सुलझाने के लिए समय अच्छा है। आपको मेहनत के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई और करियर में आ रही परेशानियों से राहत मिलने के योग हैं।
नेगेटिव- भविष्य की योजनाएं बनाते समय अपने फैसलों को ही तवज्जो दें। दूसरों की बातों में आने से परेशानी हो सकती है। भाइयों से संबंध अच्छे रखें।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस में अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। मार्केटिंग के कामों में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। कहीं से पैसा मिलना है तो उसमें थोड़ी रुकावट आ सकती है। जिससे आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। धैर्य और संयम रखें।
लव- पति-पत्नी और घर के लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। प्रेम संबंधों में नकारात्मक बातों से दूरियां बढ़ सकती हैं।
स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी। कमजोरी और थकान भी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

*कर्क राशि -* पॉजिटिव- कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन चतुराई से समस्याएं सुलझा लेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक समस्या सुलझ जाएगी। करीबी लोगों के साथ कुछ समय बीताने से आप और मजबूत होंगे।
नेगेटिव- दोस्तों के साथ संपर्क बनाकर रखें। खासतौर पर महिलाओं को सावधान रहने की जरूरत है। दूसरों के मामलों में दखल न दें। संतान की जिद आपको परेशान कर सकती हैं।
व्यवसाय- स्टाफ या कर्मचारियों की वजह से कारोबारी दिक्कतें आ सकती हैं। लेकिन आप जल्दी ही अपने विवेक से इनका सॉल्यूशन निकाल लेंगे। कामकाज में गोपनीयता रखनी जरूरी है। ऑफिस में शांतिपूर्ण व्यवस्था रहेगी।
लव- परिवार में तालमेल बनाकर रखें। कुछ लोगों को शादी के लिए अच्छा रिश्ता मिल सकता है।
स्वास्थ्य- कसरत और योगा को अपने रूटीन में जरूर शामिल करें। व्यवस्थित दिनचर्या और आदतों में सकारात्मक बदलाव करने से आप निरोगी रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

*सिंह राशि के लिए आज का उपाय…………..*

*आपको आज का दिन शुभ बनाने के लिए गुड़ और तिल मिले जल से पीपल का पूजन करना चाहिए। साथ ही तिल का दान भी करना चाहिए। पिता से आशीर्वाद लेकर कोई भी शुभ काम करना उचित रहेगा*
पॉजिटिव- कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो सरकारी नौकरी वाले की मदद से सुलझ सकता है। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आपको मानसिक शांति और सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- इस समय अपने भविष्य संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। बिना मतलब दूसरों की परेशानियों में ना उलझें। व्यवसाय- मैन्युफैक्चरिंग वाले बिजनेस में उपलब्धियां हासिल होंगी। अपनी योजनाओं को किसी से शेयर न करें। सरकारी काम में गलती होने से इंक्वायरी होने की आशंका है।
लव- जीवनसाथी और परिवार वालों के साथ थोड़ा समय जरूर बीताएं। प्रेम संबंधों में एक दूसरे पर भरोसा करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- तनावपूर्ण स्थितियों का असर आपके काम पर पड़ेगा। थोड़ा समय एकांत में बीताएं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

*कन्या* – पॉजिटिव- थोड़ा समय अपने पसंदीदा कामों में बीताएं। आपकी प्रतिभा और निखरेगी। सुख-सुविधा की चीजों की खरीदारी होगी। बड़े लोगों से भी मदद मिलेगी।
नेगेटिव- सावधान रहें। दोपहर बाद नुकसान होने का योग हैं। ये समय धैर्य और संयम से बीताएं। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ सकारात्मक बातचीत में समय बीताएं।
व्यवसाय- बिजनेस की में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। किसी अनुभवी से आपको मदद मिलेगी। नई शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। युवाओं को नौकरी संबंधी कॉल आने से राहत मिलेगी।
लव- विवाहित जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में तालमेल बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- सुस्ती और थकान रहेगी। एलर्जी होने की भी आशंका है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

*तुला राशि के लिए आज का उपाय……………….*

*आज के दिन को शुभ बनाने के लिए आप शनि स्तोत्र का पाठ करें और तिल का दान करें। किसी शुभ काम से जा रहे हैं तो दही खा कर जाएं*

पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधित उचित रिश्ता आने से खुशी रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बनेगी।
नेगेटिव- कामकाज और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच तालमेल रखने में असुविधा रहेगी। नजदीकी लोग आपके खिलाफ रुकावट पैदा कर सकते हैं। दूसरों की बातों में न आएं। अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री की बहुत अच्छी डील होने की उचित संभावना है। सरकारी नौकरी करने वालों के साथ सावधान रहें। गुस्से में आकर कोई गलत कदम ना उठाएं। प्राइवेट नौकरी में काम का दबाव रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंध उजागर होने से घर का वातावरण नकारात्मक हो सकता है।
स्वास्थ्य- किसी तरह की सेहत संबंधी परेशानी नहीं रहेगी। फिर भी सेहत को लेकर सावधान रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

*वृश्चिक राशि के लिए आज का उपाय……………*

*आपको आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा तिल से करनी चाहिए और जल में तिल डालकर स्नान भी करना चाहिए। शुभ काम के लिए जा रहे हैं तो दुर्गा देवी 32 नाम स्तोत्र का पाठ करके जाएं*
पॉजिटिव- रूकावटें दूर होंगी। पूरे मन से डेली रूटीन निपटाने की कोशिश करें। निजी मामलों को किसी से शेयर न करें। कोई भी काम गुप्त रूप से करने पर आपको सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। गुस्से से काम बिगड़ सकते हैं। अपनी चीजें और दस्तावेज संभालकर रखें। चोरी होने या खोने की स्थिति बनेगी। घर के रखरखाव संबंधी कामों में लोन लेने की स्थिति बन सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस के काम व्यवस्थित होंगे। सरकारी मामलों को सुलझाने के लिए समय अच्छा है। आसपास के कारोबारियों से चल रहे कॉम्पिटिशन में आपकी जीत तय है। नौकरीपेशा लोग अपने कामों के लापरवाही न करें।
लव- परिवार के लोगों में तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- गैस, एसिडिटी से परेशान हो सकते हैं। तनाव और ज्यादा सोच-विचार से सेहत पर असर पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

*धनु* – पॉजिटिव- कोई काम मन मुताबिक तरीके से पूरा हो सकता है। प्रभावशाली इंसान का साथ मिलेगा। रूके हुए सरकारी काम पर ध्यान दें। घर में धार्मिक आयोजन की योजना बनेगी।
नेगेटिव- विपरीत परिस्थिति में तनाव महसूस करेंगे। भावनाओं में आकर गलत फैसला ले सकते हैं। अपनी सोच व्यवहारिक रखें। थोड़ा समय एकांत या आत्मचिंतन में बीताएं। व्यवसाय- बिजनेस कॉन्टैक्ट्स के जरीये नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। किसी कर्मचारी का काम आपको तनाव दे सकता है। करियर में स्थिरता आएगी। अधिकारियों से मन मुताबिक मदद मिलेगी।
लव- पति-पत्नी में तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर संवेदनशील रहें।
स्वास्थ्य- सेहत संबंधी परेशानी रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए अच्छा खाना और सकारात्मक सोच रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

*मकर* – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सुखद होने वाली है। घर में किसी की शादी के लिए रिश्ता आ सकता है। राजनीतिक संपर्क से फायदा हो सकता है। पारिवारिक और कारोबारी जिम्मेदारियों के बीच तालमेल रखें।
नेगेटिव- खर्चे बढ़ने की वजह से परेशान रहेंगे। किसी करीबी इंसान के साथ कोई अनचाही घटना हो सकती है। जिससे मन दुखी रहेगा। चिंता ना करें, समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।
व्यवसाय- बिजनेस में स्थिति सामान्य रहेगी। मीडिया, आर्ट, पब्लिकेशन जैसे कामों में अच्छी सफलता मिलेगी। घरेलू परेशानियों को बिजनेस पर हावी न होने दें। पूरे मन से काम करें। इससे उपलब्धियां मिल सकती हैं।
लव- अविवाहितों को खुशखबरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा।
स्वास्थ्य- कमर और पैरों में दर्द हो सकता है। एसिडिटी भी हो सकती है। खानपान और दवाइयों का खास ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

*कुंभ* – पॉजिटिव- किसी खास काम के लिए चल रही मेहनत के अनुकूल नतीजे मिलने वाले हैं। बहुत अच्छी कामयाबी मिलेगी। बड़े और अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान की तरफ से अच्छी खबर मिलेगी।
नेगेटिव- अपनी कामयाबी को लोगों के सामने जाहिर न करें, वरना नुकसान हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधित लोन लेने की योजना बन रही है, तो उस पर और सोच-विचार करना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस में मौजूदा कामों पर ही ध्यान दें। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में नकारात्मक बातों को खुद पर हावी न होने दें। किसी भी तरह की उधारी या लेनदेन न करें। पैसा वापस मिलना मुश्किल है।
लव- काम के साथ परिवार की देखभाल और मदद में ध्यान देना जरूरी है। इससे घर का माहौल सुखद रहेगा।
स्वास्थ्य- पॉल्यूशन का नकारात्मक असर सेहत पर पड़ सकता है। सेहत के लेकर सावधान रहें। लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

*मीन* – पॉजिटिव- रूटीन व्यवस्थित रहेगा। अपने पसंदीदा कामों को अहमियत दें। इससे मानसिक सुकून मिलेगा। घर में रखरखाव के कामों में मदद मिलेगी। किसी करीबी के साथ मिल-बैठकर अपने दुख बांटेंगे। इससे कोई सॉल्यूशन भी मिलेगा।
नेगेटिव- जल्दबाजी न करें। अनुभव की कमी के कारण काम अटक सकते हैं। नजदीकी लोग आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा उठाएंगे। विवादों में शांत रहना ही उचित है।
व्यवसाय- कारोबार बढ़ने की संभावनाएं हैं। पूरे मन से कोशिश करें। ज्यादा सोच-विचार करने से उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। सरकारी नौकरी में पब्लिक के साथ उलझना ठीक नहीं है।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर में बेहतर व्यवस्था रखेंगे। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का मौका मिल सकता है।
स्वास्थ्य- कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है। अपने सामर्थ्य से ज्यादा काम की जिम्मेदारी न लें। योगा और मेडिटेशन करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने लिया झांकी का जायजा

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने लिया झांकी का जायजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d