कटनी( 24 जनवरी ) – प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह 25 जनवरी की शाम से कटनी जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। प्रभारी मंत्री श्री सिंह शनिवार 25 जनवरी को सड़क मार्ग से नरसिंहपुर जिले के ग्राम लोलरी से व्हाया जबलपुर होते हुए रात्रि 8 बजे कटनी पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे।
प्रभारी मंत्री श्री सिंह यहां रविवार 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे पुलिस लाइन ग्राउंड झिंझरी में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करेगे। तत्पश्चात प्रातः 11ः20 बजे कटनी से कन्या छात्रावास स्लीमनाबाद के लिए प्रस्थान कर आयोजित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। तदुपरान्त प्रभारी मंत्री स्लीमनाबाद से लोलरी नरसिंहपुर के लिए वाया जबलपुर होते हुए प्रस्थान करेंगे।


